How To Get Rid Of Hair Fall: झड़ते-टूटते बालों के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खा, बाल हो जाएंगे Priyanka Chopra जैसे घने
Advertisement

How To Get Rid Of Hair Fall: झड़ते-टूटते बालों के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खा, बाल हो जाएंगे Priyanka Chopra जैसे घने

Hair Care: आज हम आपके लिए करी पत्ता हेयर मास्क लेकर आए हैं। करी पत्ता हेयर मास्क के उपयोग से आप न सिर्फ झड़ते-टूटते बालों से निजात पा सकते हैं बल्कि इससे आपके बालों को घना बनाने में भी मदद मिलती है। 

 

How To Get Rid Of Hair Fall: झड़ते-टूटते बालों के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खा, बाल हो जाएंगे Priyanka Chopra जैसे घने

How To Make Curry Leaf Hair Mask: करी पत्ता में प्रोटीन, विटामिन और बीटा-कैरोटीन जैसे गुण मौजूद होते हैं जोकि आपके बालों को घना और मजबूत बनाने में मददगार होते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए करी पत्ता हेयर मास्क लेकर आए हैं। करी पत्ता हेयर मास्क के उपयोग से आप न सिर्फ झड़ते-टूटते बालों से निजात पा सकते हैं बल्कि इससे आपके बालों को घना बनाने में भी मदद मिलती है। इतना ही नहीं इससे आपके बाल सोफ्ट आर शाइनी भी बनते हैं, तो चलिए जानते हैं करी पत्ता हेयर मास्क (How To Make Curry Leaf Hair Mask) बनाने की विधि-

करी पत्ता हेयर मास्क बनाने की आवश्यक सामग्री-

करी पत्ता 10-12 
नारियल का तेल 2 चम्मच 

करी पत्ता हेयर मास्क कैसे बनाएं? (How To Make Curry Leaf Hair Mask)
 

करी पत्ता हेयर मास्क बनाने के लिए आप एक पैन में 2 चम्मच नारियल का तेल डालें।
फिर आप इसको गर्म करने के लिए रख दें। 
इसके बाद आप इसमें करीब 10-12 करी पत्ता डालें।
फिर आप इसको कम से कम 5-7 मिनट तक पकाएं और गैस बंद कर दें। 
इसके बाद आप तेल को रूम टेंपरेचर पर ठंडा होने के लिए रख दें। 
अब आपका करी पत्ता हेयर मास्क बनकर तैयार हो चुका है। 

करी पत्ता हेयर मास्क कैसे इस्तेमाल करें? (How To Apply Curry Leaf Hair Mask) 

करी पत्ता हेयर मास्क को आप अपनी स्कैल्प और बालों में अच्छे से लगाएं। 
फिर आप फिंगर टिप की मदद से स्कैल्प को मालिश करें। 
इसके बाद आप इस हेयर मास्क को बालों में करीब आधे या एक घंटे तक लगा रहने दें।
फिर आप एक माइल्ड शैंपू की मदद से बालों को धोकर साफ कर लें। 
इससे आपको झड़ते बालों से छुटकारा मिल जाएगा।

Trending news