Chaturthi 2023 Rashifal: आज 3 राशि वालों पर बरसेगी गणेशजी की कृपा! चतुर्थी पर बना अद्भुत संयोग बदलेगा किस्‍मत
Advertisement

Chaturthi 2023 Rashifal: आज 3 राशि वालों पर बरसेगी गणेशजी की कृपा! चतुर्थी पर बना अद्भुत संयोग बदलेगा किस्‍मत

Vinayak Chaturthi 2023: आज 20 अगस्‍त 2023, रविवार को सावन महीने की विनायक चतुर्थी व्रत रखा जाएगा. इस विनायक चतुर्थी पर कई शुभ योगों का अद्भुत संयोग बन रहा है, जो कुछ लोगों के लिए बहुत शुभ है. 

Chaturthi 2023 Rashifal: आज 3 राशि वालों पर बरसेगी गणेशजी की कृपा! चतुर्थी पर बना अद्भुत संयोग बदलेगा किस्‍मत

Rashifal 20 August 2023: हिंदू धर्म में सभी चतुर्थी तिथि भगवान गणेश को समर्पित हैं. आज 20 अगस्‍त 2023 को सावन महीने की विनायक चतुर्थी है. इस बार 2 महीने का सावन पड़ने के कारण विनायक चतुर्थी भी 2 पड़ रही हैं. आज सावन की दूसरी विनायक चतुर्थी है. इस विनायक चतुर्थी पर 5 बेहद शुभ योग बन रहे हैं, जो एक अद्भुत संयोग बना रहे हैं. पंचांग के अनुसार आज विनायक चतुर्थी के दिन साध्य योग, शुभ योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग और रवि योग जैसे 5 शुभ योग बन रहे हैं. ज्‍योतिष शास्‍त्र में इन योगों को बहुत शुभ माना गया है. इन शुभ योगों के चलते आज का दिन 3 राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है. इन जातकों पर भगवान गणेश की विशेष कृपा रहने वाली है, जो इनके सारे संकट दूर कर देगी. 

गणेश जी की बरसेगी इन राशि वालों पर कृपा 

आज विनायक चतुर्थी के दिन बन रहे ये 5 शुभ योग 3 राशि वालों को गणेश जी की अपार कृपा दिलाएंगे. आइए जानते हैं कि आज की भाग्‍यशाली राशियां कौन सी हैं. 

मेष राशि: मेष राशि के जातकों पर गणेश जी की कृपा होगी. आपके काम बनेंगे. निजी जीवन में खुशियां रहेंगी. आज विनायक चतुर्थी के दिन आप गणपति बप्पा को सिंदूर अर्पित करें. इसके लिए उनके चरणों में सिंदूर लगाएं और फिर उससे अपने माथे पर तिलक लगाएं. कामों में सफलता मिलेगी. 

मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातकों को आज का दिन करियर में तरक्‍की के नए रास्‍ते खोलेगा. आपको कामयाबी मिलेगी. आज विनायक चतुर्थी पर आप गणपति बप्पा को हरी दूर्वा चढ़ाएं. ऐसा करने से आपको विशेष लाभ होगा. 

मकर राशि: मकर राशि के जातकों के लिए आज बन रहे शुभ मान-सम्‍मान, प्रतिष्‍ठा दिलाएंगे. आज विनायक चतुर्थी के दिन आप गणेश मंदिर में जाकर पूजा करें. गणेश जी के आशीर्वाद से आप दिनोंदिन उन्‍नति करेंगे. 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. ZEE NEWS इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Trending news