होली पर लग रहा है साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें सूतक काल और प्रभाव
Advertisement
trendingNow12124480

होली पर लग रहा है साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें सूतक काल और प्रभाव

Chandra Grahan 2024: इस साल का पहला चंद्र ग्रहण होली के दिन लग रहा है. लोगों के मन में असमंजस की स्थिति है कि फाल्‍गुन पूर्णिमा पर लग रहे चंद्र ग्रहण के कारण होलिका दहन कब और कैसे किया जाएगा.

होली पर लग रहा है साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें सूतक काल और प्रभाव

Holi 2024: होली का पर्व पूरे भारत देश में बहुत धूमधाम से मनाया जाता है. रंग, खुशी, उल्‍लास, भाईचारे के पर्व होली पर इस साल चंद्र ग्रहण का साया रहेगा. दरअसल, साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण फाल्‍गुन पूर्णिमा पर लग रहा है. फाल्‍गुन पूर्णिमा की रात को ही होलिका दहन किया जाता है. यह अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक होता है. फिर इसके अगले दिन रंगों की होली खेली जाती है. इस बार होलिका दहन के दिन चंद्र ग्रहण होने से होलिका दहन होगा या नहीं या कब होगा, इसे लेकर लोगों के मन में उलझन है. 

साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण 

साल का पहला चंद्र ग्रहण 25 मार्च को लगने जा रहा है. यह चंद्र ग्रहण सुबह 10:24 बजे शुरू होगा और दोपहर 03:01 बजे समाप्‍त होगा. वहीं चंद्र ग्रहण वाले दिन चंद्रोदय का समय शाम को 06:44 बजे है. चंद्र ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पहले ही शुरू हो जाता है. सूतक काल के दौरान कोई भी शुभ-मांगलिक कार्य, पूजा-पाठ इत्‍यादि नहीं किया जाता है. इस दौरान मंदिरों के पट भी बंद रहते हैं. लेकिन यह चंद्र ग्रहण दिन में होने के कारण भारत में नजर नहीं आएगा, लिहाजा इसका सूतक काल भी मान्‍य नहीं होगा. 

यह चंद्र ग्रहण आयरलैंड, इंग्लैंड, स्पेन, पुर्तगाल, हॉलैंड, बेल्जियम, नार्वे, स्विट्जरलैंड, इटली, जर्मनी, फ्रांस, अमेरिका, जापान, रूस, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, प्रशांत, अटलांटिक, आर्कटिक और अंटार्कटिका के हिस्सों में नजर आएगा.

कब होगा होलिका दहन 2024?  

चूंकि यह चंद्र ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा और ना ही इसका सूतक काल मान्‍य होगा. ऐसे में होलिका दहन पर चंद्र ग्रहण का कोई असर नहीं पड़ेगा. उस पर भी होलिका दहन पूर्णिमा तिथि शुरू होने पर ही यानी कि 24 मार्च की रात को ही हो जाएगा. लिहाजा इसका होलिका दहन पर कोई असर नहीं होगा. 

फाल्‍गुन पूर्णिमा तिथि 24 मार्च की सुबह 08:13 बजे से प्रारंभ होगी और 25 मार्च की सुबह 11:44 बजे समाप्‍त होगी. वहीं होलिका दहन के लिए शुभ मुहूर्त 24 मार्च की रात 11:13 बजे से देर रात 12:07 बजे तक है. 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. ZEE NEWS इसकी पुष्टि नहीं करता है.) 

Trending news