Love Affair: गर्लफ्रेंड ने लिया तगड़ा इंतकाम, बॉयफ्रेंड से मिला प्यार में धोखा तो लड़के के पिता से कर ली शादी और फिर...
Advertisement
trendingNow11274643

Love Affair: गर्लफ्रेंड ने लिया तगड़ा इंतकाम, बॉयफ्रेंड से मिला प्यार में धोखा तो लड़के के पिता से कर ली शादी और फिर...

Viral News: एक लड़की को लड़के ने दो बार धोखा (Cheat) दिया, जिसके बाद उसने ब्रेकअप कर आगे बढ़ने का फैसला किया. सोशल मीडिया (Social Media) पर इस लड़की के अपने बॉयफ्रेंड के पिता से ही शादी करने की स्टोरी खूब वायरल हो रही है.

प्रतीकात्मक फोटो

Girl Married: आपने कई तरह की लव स्टोरीज के बारे में सुना होगा लेकिन ऐसी अनोखी लव स्टोरी (Love Story) सुनकर आप भी हक्के-बक्के रह जाएंगे. दरअसल सोशल मीडिया पर एक लड़की की लव स्टोरी ने सबके होश उड़ा दिए हैं. बताया जा रहा है कि लड़की एक लड़के के साथ रिलेशनशिप (Relationship) में थी लेकिन फिर उसे कुछ ऐसा पता चला कि उसका दिल टूट गया. आपको बता दें कि लड़के ने लड़की को धोखा दिया, एक बार नहीं वो भी दो बार. लड़की का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल (Viral) हो रहा है.

  1. एक लड़की की अनोखी दास्तान
  2. बॉयफ्रेंड ने दिया धोखा
  3. अपने एक्स के पिता को ही बना लिया जीवनसाथी

लड़की ने लड़के के पिता से ही कर ली शादी

इस लड़की का नाम ऑगस्टा हबल (Augusta Hubble) है और ये अमेरिका में रहने वाली है. जब वो 21 साल की थी, तब एक 30 साल के लड़के को दिल दे बैठी थी. जैसे ही उनका रिलेशनशिप शुरू हुआ, सब कुछ एकदम परफेक्ट (Perfect) था. लड़की के मुताबिक लड़का फूल लाता था, गिफ्ट्स देता था और शादी (Marriage) के बारे में भी पूछता था. 

वीडियो में सुनाई अपनी कहानी

एक वीडियो में लड़की ने बताया कि इन दोनों का रिश्ता 2 साल तक चला लेकिन फिर लड़की को पता चला कि लड़का उसके साथ फरेब कर रहा है. दरअसल लड़का लड़की की दोस्त के साथ मिलकर लड़की को धोखा (Cheat) दे रहा था. इस बात को लड़की के बॉयफ्रेंड ने माना भी. लड़की ने लड़के को दूसरा मौका भी दिया लेकिन लड़का फिर से रंगे हाथों पकड़ा गया. 

लोग हो गए हैरान

दो बार चीटिंग होने के बाद लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप (Break Up) कर लिया. इसके बाद लड़की को बॉयफ्रेंड के पिता पसंद आ गए और उसने उनके साथ शादी कर ली. एक टिकटॉक (TikTok) वीडियो में हबल ने कहा कि उन्होंने अपने एक्स के पिता के साथ पांचवी एनिवर्सरी मनाई और अब लड़की अपने प्यार के साथ बेहद खुश है.

ये ख़बर आपने पढ़ी देश की नंबर 1 हिंदी वेबसाइट Zeenews.com/Hindi पर

Trending news