How To Get Rid Of Dark underarms: अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर भगा देती है ये चीज, लाइटनिंग के लिए आजमाएं ये उपाय
Advertisement

How To Get Rid Of Dark underarms: अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर भगा देती है ये चीज, लाइटनिंग के लिए आजमाएं ये उपाय

Skin Care Tips: आज हम आपके लिए नींबू अंडरआर्म्स मास्क बनाने की विधि लेकर आए हैं. नींबू के इस्तेमाल से आपकी टैनिंग को दूर किया जा सकता है जिससे रंगत में सुधार होता है.

 

How To Get Rid Of Dark underarms: अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर भगा देती है ये चीज, लाइटनिंग के लिए आजमाएं ये उपाय

How To Make Lemon Underarms Mask: नींबू एक रसीला फूड है जोकि स्वाद में खट्टा होता है. लेमन में विटामिन सी की अच्छी मात्रा पाई जाती है जोकि आपकी स्किन पर लाइटनिंग एजेंट की तरह काम करता है. ऐसे में आज हम आपके लिए नींबू अंडरआर्म्स मास्क बनाने की विधि लेकर आए हैं. अंडरआर्म्स आपकी बॉडी का वो हिस्सा होता है जोकि आमतौर पर कवर रहता है जिसकी वजह से हवा अंदर नहीं पहुंच पाती है जिससे आपको डार्क अंडरआर्म्स की समस्या होने लगती है.

लेकिन नींबू के इस्तेमाल से आपकी टैनिंग को दूर किया जा सकता है जिससे रंगत में सुधार होता है, तो चलिए जानते हैं (How To Make Lemon Underarms Mask) नींबू अंडरआर्म्स मास्क बनाने की विधि.....

नींबू अंडरआर्म्स मास्क बनाने की आवश्यक सामग्री-

नींबू का रस आधा चम्मच 
ग्लिसरीन एक चम्मच 

नींबू अंडरआर्म्स मास्क कैसे बनाएं? (How To Make Lemon Underarms Mask) 

नींबू अंडरआर्म्स मास्क बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बाउल लें.
फिर आप इसमें नींबू का रस निकाल लें.
इसके बाद आप इसमें एक चम्मच ग्लिसरीन डालें.
फिर आप इन दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिला लें.
अब आपका नींबू अंडरआर्म्स मास्क बनकर तैयार हो चुका है.

नींबू अंडरआर्म्स मास्क कैसे अप्लाई करें? (How To Apply Lemon Underarms Mask)

नींबू अंडरआर्म्स मास्क को आप अपने अंडरआर्म्स पर अच्छी तरह से लगा लें.
फिर आप इसको लगाकर करीब 15 मिनट तक छोड़ दें.
इसके बाद आप आखिर में पानी की मदद से इसको साफ कर  लें. 
इससे आपके अंडरआर्म्स लाइटन होने लगते हैं. 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. इसे अपनाने से पहले चिकित्सीय सलाह जरूर लें. ZEE NEWS इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

भारत की पहली पसंद ZeeHindi.com - अब किसी और की ज़रूरत नहीं

 

Trending news