Skin Lightening: अंडरआर्म्स लाइटनिंग के लिए ऐसे इस्तेमाल करें नींबू, दूर हो जाएगा कालापन
Advertisement

Skin Lightening: अंडरआर्म्स लाइटनिंग के लिए ऐसे इस्तेमाल करें नींबू, दूर हो जाएगा कालापन

Skin Care Tips: आज हम आपके लिए नींबू अंडरआर्म्स मास्क बनाने की विधि लेकर आए हैं. नींबू के इस्तेमाल से आपकी टैनिंग को दूर किया जा सकता है जिससे रंगत में सुधार होता है, तो चलिए जानते हैं नींबू अंडरआर्म्स मास्क कैसे बनाएं.

 

Skin Lightening: अंडरआर्म्स लाइटनिंग के लिए ऐसे इस्तेमाल करें नींबू, दूर हो जाएगा कालापन

How To Make Lemon Underarms Mask: नींबू एक रसीला फूड है जोकि स्वाद में खट्टा होता है. लेमन में विटामिन सी की अच्छी मात्रा पाई जाती है जोकि आपकी स्किन पर लाइटनिंग एजेंट की तरह काम करता है. ऐसे में आज हम आपके लिए नींबू अंडरआर्म्स मास्क बनाने की विधि लेकर आए हैं. अंडरआर्म्स आपकी बॉडी का वो हिस्सा होता है जोकि आमतौर पर कवर रहता है जिसकी वजह से हवा अंदर नहीं पहुंच पाती है जिससे आपको डार्क अंडरआर्म्स की समस्या होने लगती है. लेकिन नींबू के इस्तेमाल से आपकी टैनिंग को दूर किया जा सकता है जिससे रंगत में सुधार होता है, तो चलिए जानते हैं (How To Make Lemon Underarms Mask) नींबू अंडरआर्म्स मास्क कैसे बनाएं....

नींबू अंडरआर्म्स मास्क बनाने की आवश्यक सामग्री-
नींबू का रस आधा चम्मच 
ग्लिसरीन एक चम्मच 

नींबू अंडरआर्म्स मास्क कैसे बनाएं? (How To Make Lemon Underarms Mask) 
नींबू अंडरआर्म्स मास्क बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बाउल लें.
फिर आप इसमें नींबू का रस निकाल लें.
इसके बाद आप इसमें एक चम्मच ग्लिसरीन डालें.
फिर आप इन दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिला लें.
अब आपका नींबू अंडरआर्म्स मास्क बनकर तैयार हो चुका है.

नींबू अंडरआर्म्स मास्क कैसे अप्लाई करें? (How To Apply Lemon Underarms Mask)
नींबू अंडरआर्म्स मास्क को आप अपने अंडरआर्म्स पर अच्छी तरह से लगा लें.
फिर आप इसको लगाकर करीब 15 मिनट तक छोड़ दें.
इसके बाद आप आखिर में पानी की मदद से इसको साफ कर  लें. 
इससे आपके अंडरआर्म्स लाइटन होने लगते हैं. 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. इसे अपनाने से पहले चिकित्सीय सलाह जरूर लें. ZEE NEWS इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले ताज़ा ख़बर अभी पढ़ें सिर्फ़ Zee News Hindi पर| आज की ताजा ख़बर, लाइव न्यूज अपडेट, सबसे ज़्यादा पढ़ी जाने वाली सबसे भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ वेबसाइट Zee News हिंदी|

Trending news