Weather Update: बफीर्ली हवाओं ने फिर कराई ठंड की वापसी, IMD ने जारी किया नया अपडेट
Advertisement
trendingNow11570897

Weather Update: बफीर्ली हवाओं ने फिर कराई ठंड की वापसी, IMD ने जारी किया नया अपडेट

Aaj ka Mausam: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी को लेकर अलर्ट जारी किया है और बारिश की भी संभावना जताई है. इसके बाद उत्तर भारत में तापमान में और गिरावट आ सकती है.

Weather Update: बफीर्ली हवाओं ने फिर कराई ठंड की वापसी, IMD ने जारी किया नया अपडेट

Weather Forecast 14th February 2023: पहाड़ी क्षेत्रों पर बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी दिखने लगा है और एक बार फिर ठंड की वापसी हो गई है. पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं की वजह से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में लोगों को ठंड का अहसास होने लगा है. इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी को लेकर अलर्ट जारी किया है और बारिश की भी संभावना जताई है. इसके बाद उत्तर भारत में तापमान में और गिरावट आ सकती है.

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह से तेज हवाएं चल रही हैं, जिसके बाद शहर का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इससे पहले रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. मौसम विज्ञानियों ने मंगलवार को भी बर्फीली हवाओं का अनुमान जताया है, जिससे तापमान में और गिरावट आ सकती है. 

पंजाब और हरियाणा में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे

दिल्ली के साथ ही पंजाब और हरियाणा के भी कई इलाकों में सर्द मौसम का सितम जारी है और अगले 2-3 दिन लोगों को इसी तरह ठंड का अहसास होगा.  मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, पंजाब में बठिंडा का न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम पर 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, अमृतसर में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम के साथ 3.6 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम पर 7.4 डिग्री सेल्सियस, पटियाला का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 5.7 डिग्री सेल्सियस, फरीदकोट का न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस और गुरदासपुर का न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, हरियाणा में तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम पर 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसी तरह, हिसार में रात का तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस की कमी के साथ 5.6 डिग्री सेल्सियस, करनाल में न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस, नारनौल में न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस, रोहतक में न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस और भिवानी में न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस रहा. पंजाब और हरियाणा की राजधानी एवं केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम पर छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

उत्तर प्रदेश में भी ठंडी हवाओं ने बढ़ाई परेशानी

उत्तर प्रदेश (UP Weather) में भी बर्फीली हवाओं ने परेशानी बढ़ा दी है और तापमान में गिरावट की वजह से लोगों को एक बार फिर ठंड का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को उत्तर प्रदेश में मौसम साफ रहेगा, लेकिन ठंडी हवाओं की वजह से तापमान में थोड़ी और गिरावट दर्ज की जा सकती है.

बर्फीली हवाओं ने बदला बिहार के मौसम का मिजाज

यूपी से साथ ही बर्फीली हवाओं ने बिहार में भी मौसम का मिजाज बदल दिया है और एक बार फिर लोगों को ठंड लगने लगी है. ठंडी हवाओं की वजह से राजधानी पटना के अलावा कई जिलों में तापमान में गिरावट आई है. मौसम विभाग ने आज (14 फरवरी) भी तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया है, जिसकी वजह से तापमान में और गिरावट आ सकती है.

हिंदी ख़बरों के लिए भारत की पहली पसंद ZeeHindi.com - सबसे पहले, सबसे आगे

Trending news