Uttarakhand Election 2022: JP नड्डा ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- राम मंदिर निर्माण को लटकाने वाले आज जा रहे मंदिर
Advertisement

Uttarakhand Election 2022: JP नड्डा ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- राम मंदिर निर्माण को लटकाने वाले आज जा रहे मंदिर

 भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रविवार को उत्तरकाशी जिला मुख्यालय गंगोत्री विधानसभा में चुनावी दौरे पर रहे. जहां सबसे पहले उन्होंने विश्व प्रसिद्ध काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की. उसके बाद ऐतिहासिक रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित किया.

Uttarakhand Election 2022: JP नड्डा ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- राम मंदिर निर्माण को लटकाने वाले आज जा रहे मंदिर

हेमकान्त नौटियाल/उत्तरकाशी: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रविवार को उत्तरकाशी जिला मुख्यालय गंगोत्री विधानसभा में चुनावी दौरे पर रहे. जहां सबसे पहले उन्होंने विश्व प्रसिद्ध काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की. उसके बाद ऐतिहासिक रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित किया. संबोधन से पहले नड्डा ने दिवंगत स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन पर शोक व्यक्त किया और उनको भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी. 

जेपी नड्डा ने अपने संबोधन में केंद्र सरकार द्वारा किये विकास कार्यों को गंगोत्री विधानसभा की जनता के समक्ष रखा. जेपी नड्डा ने कहा कि उत्तराखंड के लिए जो भी विकास के कार्य हुए हैं, वह सिर्फ भारतीय जनता पार्टी ने ही किये हैं, आगे जो भी कार्य होने हैं वह सिर्फ भारतीय जनता पार्टी ही करेगी. नड्डा ने कहा कि कुछ लोग आएंगे लोकलुभावन वादे करेंगे और अपना घर भरेंगे.

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि आजकल कांग्रेस के लोग मंदिरों में जाते हैं दर्शन करते हैं, आरती करते हैं. यह वह लोग हैं, जिन्होंने राम मंदिर निर्माण को लटकाने का कार्य किया था. इनके हाथी के दांत दिखाने के और खाने के कुछ और हैं. उन्होंने आगे कहा कि चलो इन लोगों को आज भारतीय संस्कृति की याद तो आई और यह काम उनको भारतीय जनता पार्टी ने सिखाया है.

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गंगोत्री से भाजपा प्रत्याशी सुरेश चौहान के पक्ष में आगामी 14 तारीख को होने वाले विधानसभा में मतदान के लिए गंगोत्री विधानसभा की जनता से अपील की. जेपी नड्डा के उत्तरकाशी आगमन पर भाजपा के कार्यकर्ता रासो-तांदी करते झूमते हुए नजर आए. 

WATCH LIVE TV

 

 

Trending news