UP BJP : यूपी बीजेपी की नई टीम घोषित, राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह और सुरेंद्र नागर को बड़ी जिम्मेदारी,देखें Full List
Advertisement

UP BJP : यूपी बीजेपी की नई टीम घोषित, राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह और सुरेंद्र नागर को बड़ी जिम्मेदारी,देखें Full List

UP Politics  : यूपी बीजेपी की 45 सदस्यीय नई टीम घोषित की गई है. प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी औऱ योगी आदित्यनाथ की अगुवाई वाली इस टीम में क्षेत्र और जाति संतुलन के साथ महिलाओं को भी प्रमुखता दी गई है. 

 

UP BJP List

UP Politics : यूपी बीजेपी (UP BJP List) की नई टीम घोषित कर दी गई है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह और सुरेंद्र नागर को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है. टीम में कुल 18 प्रदेश अध्यक्ष होंगे. उत्तर प्रदेश भाजपा में सात प्रदेश महामंत्री बनाए गए हैं. छह क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाए गए हैं. योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला साल पूरा होने के दिन यह घोषणा की गई है. भूपेंद्र चौधरी (Bhupendra Chaudhary) को प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष बनाए जाने के सात महीने बाद यह ऐलान किया गया है. 

संतोष सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए हैं. सुरेंद्र नागर और पंकज सिंह, सत्यपाल सैनी बृज बहादुर, कांता कर्दम प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए हैं. नीलम सोनकर प्रदेश उपाध्यक्ष बनाई गई हैं. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की इस टीम में क्षेत्रीय और जातिगत संतुलन का पूरा ध्यान रखा गया है. 

मनीष कुमार को प्रदेश कोषाध्यक्ष बनाया गया है. सलिल विश्नोई को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है. दिनेश कुमार शर्मा को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है. पदमसेन चौधरी को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है. मोहितन बेनीवाल को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है. सभी क्षेत्रीय अध्यक्षों को बदला गया है. 

उत्तर प्रदेश प्रदेश भाजपा में लोकसभा चुनाव 2024 के पहले ये बड़ा सांगठनिक बदलाव किया गया है. वेस्ट यूपी से आने वाले भूपेंद्र चौधरी को 25 अगस्त 2022 को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के सात महीने बाद उनकी नई टीम का ऐलान किया गया है. यही टीम अब लोकसभा चुनाव के लिए प्रदेश भाजपा की कमान संभालेंगे. उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव के पहले भी इस टीम की घोषणा को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. ताकि बीजेपी कार्यकर्ताओं में जोश भरा जा सके. 

यूपी बीजेपी की नई टीम घोषित 

भूपेन्द्र चौधरी की टीम घोषित की गई

18 उपाध्यक्ष और 7 महामंत्री बनाए गये

पंकज सिंह समेत 18 प्रदेश उपाध्यक्ष बने 

यूपी बीजेपी में 16 प्रदेश मंत्री बनाए गए

6 क्षेत्रीय अध्यक्ष भी घोषित किए गए

पंकज सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए

विजय बहादुर पाठक प्रदेश उपाध्यक्ष बने

कान्ताकर्दम,संतोष सिंह,सलिल विश्नोई उपाध्यक्ष बने

सुरेंद्र नागर,सत्यपाल सैनी,नीलम सोनकर उपाध्यक्ष

कमलावती सिंह,बृजबहादुर उपाध्यक्ष बनाए गए

सुनीता दयाल,दिनेश कुमार शर्मा,मानवेंद्र सिंह

पदमसेन चौधरी, मोहित बेनियाल,धर्मेंद्र सिंह

देवेश कोरी,त्रियंबक त्रिपाठी उपाध्यक्ष बनाए गए

गोविंद नारायण शुक्ला,अमरपाल मौर्य महामंत्री बने

अनूप गुप्ता,प्रियंका सिंह रावत प्रदेश महामंत्री बनीं

संजय राय,सुभाष यदुवंश प्रदेश महामंत्री बनाए गए

राम प्रताप सिंह चौहान प्रदेश महामंत्री बनाए गए

यूपी बीजेपी में 16 प्रदेश मंत्री बनाए गए

शंकर गिरी,डॉ चंद्रमोहन सिंह, मीना चौबे

अंजुला सिंह माहौर, विजय शिवहरे,शंकर लोधी

शकुंतला चौहान, अनामिका चौधरी,पूनम बजाज

अर्चना मिश्रा, अमित बाल्मीकि,बसंत त्यागी

शिवभूषण सिंह, सुरेश पासी,अभिजात मिश्रा

डीपी भारती समेत 16 प्रदेश मंत्री बनाए गए

मनीष कपूर प्रदेश कोषाध्यक्ष बनाए गए

संजीव अग्रवाल प्रदेश सह कोषाध्यक्ष बने

भारत दीक्षित मुख्यालय प्रभारी बनाए गए

ओम प्रकाश श्रीवास्तव प्रभारी प्रकोष्ठ एवं विभाग

यूपी बीजेपी में 6 क्षेत्रीय अध्यक्ष भी घोषित हुए

प्रकाश पाल क्षेत्रीय अध्यक्ष कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र

दिलीप पटेल क्षेत्रीय अध्यक्ष काशी क्षेत्र बनाए गए

शहजानंद राय क्षेत्रीय अध्यक्ष गोरखपुर बनाए गए

कमलेश मिश्रा क्षेत्रीय अध्यक्ष अवध क्षेत्र बनाए गए

द्रुवविजय सिंह शाक्य क्षेत्रीय अध्यक्ष ब्रज क्षेत्र

सतेंद्र सिसोदिया क्षेत्रीय अध्यक्ष पश्चिम क्षेत्र बने.

 

UP BJP List

Trending news