Dehradun: धूमधाम से मनाया 'रक्षाबंधन समारोह 2022' कार्यक्रम, स्मृति ईरानी ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को बांधी राखी
Advertisement
trendingNow0/india/up-uttarakhand/uputtarakhand1292969

Dehradun: धूमधाम से मनाया 'रक्षाबंधन समारोह 2022' कार्यक्रम, स्मृति ईरानी ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को बांधी राखी

Raksha Bandhan 2022: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अपने संबोधन में कहा कि गणेश जोशी समाज में हमेशा निरंतर महिलाओं का सम्मान और महिलाओं की सेवा के लिए समर्पित रहे हैं. मंत्री जोशी ने कहा कि बहनों का यही स्नेह मेरी ताकत है जो मुझे आगे कार्य करने के लिए प्रेरित करता है. 

Dehradun: धूमधाम से मनाया 'रक्षाबंधन समारोह 2022' कार्यक्रम, स्मृति ईरानी ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को बांधी राखी

राम अनुज/देहरादून: हर साल की तरह इस साल भी मसूरी विधानसभा में रक्षाबंधन से पहले रक्षाबंधन (Raksha Bandhan 2022) समारोह बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया. देहरादून के हाथीबड़कला स्थित सर्वे स्टेडियम में आयोजित 'रक्षाबंधन समारोह 2022' का आयोजन किया गया.

इसकी शोभा बढ़ाने के लिए मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) और विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट शामिल हुए. कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया. इस दौरान कार्यक्रम में कई सांस्कृतिक दलों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति भी दी गई. कार्यक्रम में 10 हजार से अधिक बहनें उपस्थित रहीं.

केंद्रीय मंत्री ने कैबिनेट मंत्री को बांधा रक्षा सूत्र
रक्षाबंधन समारोह कार्यक्रम में सबसे पहले केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की कलाई पर राखी बांधी. उसके बाद हजारों की संख्या में कार्यक्रम में पहुंचीं बहनों ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की कलाई पर राखी बांधकर उनके दीर्घायु जीवन की कामना की. कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भी बहनों को राखी के बदले उनकी रक्षा का वचन और उपहार देकर भाई का फर्ज निभाया.

Turtle smuggling: यूपी में 15 खास किस्म के कछुओं की होती है तस्करी, Lucknow मिले 295 कछुए

केंद्रीय मंत्री ने की गणेश जोशी की दीर्घायु होने की कामना
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अपने संबोधन में कहा कि गणेश जोशी समाज में हमेशा निरंतर महिलाओं का सम्मान और महिलाओं की सेवा के लिए समर्पित रहे हैं. स्मृति ईरानी ने जोशी की दीर्घायु की कामना की. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सभी बहनों को रक्षाबंधन की बधाई दी. उन्होंने कहा कि यह पर्व भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की निशानी है.

बहनों का स्नेह आगे कार्य करने के लिए प्रेरित करता हैः मंत्री  
वहीं, कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री संबोधन के दौरान भावुक नजर आए. कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि आज मैं जिस भी स्थान पर हूं, आप सभी बहनों की वजह से हूं. यह आपके प्यार, स्नेह, ताकत है, जो मैं आज यह ऊंचाई प्राप्त कर पाया हूं, जितना भरोसा आप माताएं और बहनें मुझ पर करती हैं, उससे ज्यादा भरोसा मैं आप पर करता हूं. मंत्री जोशी ने कहा कि बहनों का यही स्नेह मेरी ताकत है जो मुझे आगे कार्य करने के लिए प्रेरित करता है. 

कार्यक्रम में इन अतिथियों ने की शिरकत 
इस अवसर पर महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत, युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, मंडल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, ज्योति कोटिया, नंदनी शर्मा, वंदना बिष्ट, निर्मला जोशी, दीपक पुण्डीर, भूपेन्द्र कथैत आदि उपस्थित रहे.

Muharram 2022: शिया-सुन्नी के वर्चस्व की लड़ाई के बीच निकलेगा 'ताजिया', रहेगा खाकी का पहरा

Indian Actresses MMS: अब अंजली अरोड़ा का क्या होगा, MMS कांड से कई अभिनेत्रियों के करियर हो चुके हैं तबाह

Trending news