Khelo India Games 2023: डेट, रजिस्ट्रेशन, प्राइज, मस्कट, थीम सॉन्ग, देखें खेलो इंडिया गेम्स का पूरा शेड्यूल
Advertisement
trendingNow0/india/up-uttarakhand/uputtarakhand1528522

Khelo India Games 2023: डेट, रजिस्ट्रेशन, प्राइज, मस्कट, थीम सॉन्ग, देखें खेलो इंडिया गेम्स का पूरा शेड्यूल

Khelo India 2023 Date: खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2023 (Khelo India 2023) का आगाज होने में अब कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं, टूर्नामेंट के आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. इस बार मध्यप्रदेश में होने जा रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन किया जा रहा है.

Khelo India Games 2023: डेट, रजिस्ट्रेशन, प्राइज, मस्कट, थीम सॉन्ग, देखें खेलो इंडिया गेम्स का पूरा शेड्यूल

Khelo India 2023 Date: खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2023 (Khelo India Games 2023) का आगाज होने में अब कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं, टूर्नामेंट के आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. इस बार मध्यप्रदेश में होने जा रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन किया जा रहा है. मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान यूथ गेम्स की मशाल, थीम सांग और मस्कट का अनावरण कर चुके हैं. यहां जानिए यूथ गेम्स से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी.

खेलो इंडिया यूथ गेम्स की शुरुआत कब हुई थी? (Khelo India 2023) 
साल 2018 में पहली बार खेलो इंडिया गेम्स की शुरुआत हुई थी. मध्यप्रदेश को 5वें यूथ गेम्स की मेजबानी मिली है.

5वें खेलो इंडिया गेम्स कहां होंगे? (Khelo India 2023 Venue) 
खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन मध्यप्रदेश के आठ शहरों में किया जाएगा. जिनमें भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, मंडला, महेश्वर एवं बालाघाट शामिल हैं. 

खेलो इंडिया गेम्स 2023 में कितने खिलाड़ी भाग लेंगे? (Khelo India 2023 Players)
यूथ गेम्स में 30 खेलों में 7 हजार से ज्यादा खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.  

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2023 कब से शुरू होंगे? (Khelo India 2023 Date )
खेलो इंडिया गेम्स का आयोजन 30 जनवरी से 11 फरवरी 2023 के बीच किया जाएगा. 

खेलो इंडिया यूथ गेम्स पहले कहां-कहां हो चुके हैं? ( Khelo India History)
इससे पहले यूथ गेम्स का आयोजन दिल्ली, पुणे (महाराष्ट्र), गोवाहाटी (असम), एवं पंचकुला (हरियाणा) में किया जा  चुका है. 

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2023 का थीम सॉन्ग क्या है? (Khelo India 2023 Theme Song) 
खेलो इंडिया यूथ गेम्स का थीम सॉन्ग 'हिंदुस्‍तान का दिल धड़का दो...' है. जिसे मशहूर सिंगर शान ने आवाज दी है.

खेलो इंडिया यूथ गेम्स  2023 का मस्कट क्या है? (Khelo India 2023 Mascot) 
इन खेलों का मस्कट 'आशा' है. 

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2023 में पदक जीतने वालों को कितना इनाम मिलेगा (Khelo India 2023 Prize) 
खेलो इंडिया में अच्छा प्रदर्शन करने वाली और पदक जीतने वाली टीमों या खिलाड़ियों को कोचिंग के लिए सालाना 5 लाख रुपये दिए जाएंगे.

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2023 के लिए कहां रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं? (Khelo India 2023 Registration) 
खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2023 के लिए पात्रता रखने वाले ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए  https://nsrs.kheloindia.gov.in/ रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.  

Trending news