Train Cancel: रेलवे ने कोहरे के चलते इन 14 जोड़ी ट्रेनों को कर दिया निरस्त, फौरन चेक कर लें लिस्ट
Advertisement
trendingNow0/india/up-uttarakhand/uputtarakhand1457356

Train Cancel: रेलवे ने कोहरे के चलते इन 14 जोड़ी ट्रेनों को कर दिया निरस्त, फौरन चेक कर लें लिस्ट

Train Cancel News:  अगर आपका भी दिसंबर, जनवरी, फरवरी या मार्च में रेल से सफर का प्लान है तो आपके लिए जरूरी खबर है.  दरअसल भारतीय रेलवे ने करीब 14 जोड़ी ट्रेनों को निरस्त कर दिया है. यहां देखिए पूरी लिस्ट... 

Train Cancel: रेलवे ने कोहरे के चलते इन 14 जोड़ी ट्रेनों को कर दिया निरस्त, फौरन चेक कर लें लिस्ट

UP Train Cancel News/ विनय सिंह: सर्दियों का असर आमजन पर ही नहीं बल्कि भारतीय रेलवे को भी खासा प्रभावित करता है. घने कोहरे के चलते ट्रेनों की लेटलतीफी देखने को मिलती है बल्कि कई बार इनको रद्द भी करना पड़ता है. दिसंबर का महीना शुरू होने में एक सप्ताह ही बाकी है, लेकिन इससे पहले ही घने कोहरे को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने 14 जोड़ी ट्रेनों को निरस्त किया है. गोरखपुर सीपीआरओ पंकज सिंह बताया कि घने कोहरे में होने वाली परिचालनिक कठिनाइयों के कारण 14 जोड़ी गाड़ियों का निरस्तीकरण किया गया है.

इन ट्रेनों को किया गया निरस्त
- बनारस-मुजफ्फरपुर  जाने वाली बापूधाम एक्सप्रेस 27 फरवरी 2023 तक निरस्त रहेगी.
- वाराणसी सिटी से 01 दिसम्बर, 2022 से 28 फरवरी, 2023 तक चलने वाली 15130 वाराणसी सिटी-गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी.
- गोरखपुर से 01 दिसम्बर, 2022 से 28 फरवरी, 2023 तक चलने वाली 15081 गोरखपुर-गोमतीनगर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी.
- गोमतीनगर से 01 दिसम्बर, 2022 से 28 फरवरी, 2023 तक चलने वाली 15082 गोमतीनगर-गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी.
- लखनऊ जं से 01 दिसम्बर, 2022 से 28 फरवरी, 2023 तक चलने वाली 12583 लखनऊ जं.-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस निरस्त रहेगी.
- आनन्द विहार टर्मिनस से 01 दिसम्बर, 2022 से 28 फरवरी, 2023 तक चलने वाली 12584 आनन्द विहार टर्मिनस-लखनऊ जं. एक्सप्रेस निरस्त रहेगी.
- आनन्द विहार टर्मिनस से 01 दिसम्बर, 2022 से 28 फरवरी, 2023 तक चलने वाली 14006 आनन्द विहार टर्मिनस-सीतामढ़ी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी.
- सीतामढ़ी से 03 दिसम्बर, 2022 से 02 मार्च, 2023 तक चलने वाली 14005 सीतामढ़ी-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस निरस्त रहेगी.
- अमृतसर से 01 दिसम्बर, 2022 से 28 फरवरी, 2023 तक चलने वाली 14674 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी.
- जयनगर से 03 दिसम्बर, 2022 से 02 मार्च, 2023 तक चलने वाली 14673 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी.
- डिब्रूगढ़ से 02 दिसम्बर, 2022 से 27 फरवरी, 2023 तक चलने वाली 15903 डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस निरस्त रहेगी.
- चंडीगढ़ से 04 दिसम्बर, 2022 से 01 मार्च, 2023 तक चलने वाली 15904 चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस निरस्त रहेगी.
- कामख्या से 01 दिसम्बर, 2022 से 23 फरवरी, 2023 तक चलने वाली 15621 कामख्या-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस निरस्त रहेगी.
-आनन्द विहार टर्मिनस से 02 दिसम्बर, 2022 से 24 फरवरी, 2023 तक चलने वाली 15622 आनन्द विहार टर्मिनस-कामख्या विहार एक्सप्रेस निरस्त रहेगी.
- बनमनखीं से 03 दिसम्बर, 2022 से 02 मार्च, 2023 तक चलने वाली 14617 बनमनखीं-अमृतसर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी.
- अमृतसर से 01 दिसम्बर, 2022 से 28 फरवरी, 2023 तक चलने वाली 14618 अमृतसर-बनमनखीं एक्सप्रेस निरस्त रहेगी.
- लखनऊ जं. से 01 दिसम्बर, 2022 से 28 फरवरी, 2023 तक चलने वाली 22453 लखनऊ जं.-मेरठ सिटी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी.
- मेरठ सिटी से 02 दिसम्बर, 2022 से 01 मार्च, 2023 तक चलने वाली 22454 मेरठ सिटी-लखनऊ जं. एक्सप्रेस निरस्त रहेगी.
- वाराणसी से 01 दिसम्बर, 2022 से 28 फरवरी, 2023 तक चलने वाली 14213 वाराणसी-बहराईच एक्सप्रेस निरस्त रहेगी.
- बहराइच से 02 दिसम्बर, 2022 से 01 मार्च, 2023 तक चलने वाली 14214 बहराईच-वाराणसी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी.
- बनारस से 01 दिसम्बर, 2022 से 28 फरवरी, 2023 तक चलने वाली 14265 बनारस-देहरादून टर्मिनस एक्सप्रेस निरस्त रहेगी.
- देहरादून से 02 दिसम्बर, 2022 से 01 मार्च, 2023 तक चलने वाली 14266 देहरादून-वाराणसी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी.
- सहरसा से 01 दिसम्बर, 2022 से 26 फरवरी, 2023 तक चलने वाली 12279 सहरसा-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस निरस्त रहेगी.
- आनन्द विहार टर्मिनस से 02 दिसम्बर, 2022 से 27 फरवरी, 2023 तक चलने वाली 12280 आनन्द विहार टर्मिनस-सहरसा एक्सप्रेस निरस्त रहेगी.
- बरौनी से 01 दिसम्बर, 2022 से 28 फरवरी, 2023 तक चलने वाली 15203 बरौनी-लखनऊ जं. एक्सप्रेस निरस्त रहेगी.
- लखनऊ जं. से 02 दिसम्बर, 2022 से 01 मार्च, 2023 तक चलने वाली 15204 लखनऊ जं.-बरौनी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी.

WATCH: इंडियन रेलवे ने यात्रियों को दी बड़ी राहत, अनारक्षित टिकट खरीदना  हुआ और आसान

Trending news