Happy Ram Navami 2023 Wishes: भगवान राम का जन्मोत्सव आज, इन खूबसूरत संदेशों के जरिए दें राम नवमी की शुभकामनाएं
Advertisement
trendingNow0/india/up-uttarakhand/uputtarakhand1632216

Happy Ram Navami 2023 Wishes: भगवान राम का जन्मोत्सव आज, इन खूबसूरत संदेशों के जरिए दें राम नवमी की शुभकामनाएं

Happy Ram Navami 2023 Wishes: नवरात्रि का उपवास खोलकर लोग श्रीराम के जन्मोत्सव पर तरह तरह के पकवान का भोग लगाते हैं और धूमधाम से यह पर्व मनाते हैं । राम नवमी के मौके पर सबसे पहले आप अपने परिवार, दोस्तों और रिश्तेदारों को शुभकामनाएं देकर उनके साथ राम जन्मोत्सव मना सकते हैं

 

 

प्रतीकात्मक फोटो

Happy Ram Navami 2023 Wishes: आज राम नवमी का पर्व मनाया जा रहा है. चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि पर रामनवमी मनाई जाती है. धर्म पुराणों के अनुसार इस दिन भगवान विष्णु के अवतार प्रभु श्री राम का अयोध्या में राजा दशरथ के घर में जन्म हुआ था. हर साल  राम नवमी के मौके पर लोग पूजा करते हैं और जन्मोत्सव मनाते हैं.  नवरात्रि का उपवास खोलकर लोग श्रीराम के जन्मोत्सव पर तरह तरह के पकवान का भोग लगाते हैं और धूमधाम से यह त्योहार मनाते हैं.  इस दिन अयोध्या समेत पूरे देश में एक अलग ही धूम देखने को मिल रही है. राम नवमी के इस खास मौके पर आप अपने परिवार, दोस्तों और रिश्तेदारों को शुभकामनाएं देकर उनके साथ राम जन्मोत्सव मना सकते हैं.  

Mahanavami 2023 Wishes: महानवमी पर इन मंत्रों, Quotes व शायरी से दें अपने प्रियजनों को शुभकामनाएं, आप भी करें शेयर
 

 

रामनवमी के शुभकामना संदेश (Ram Navami Wishes)

1- Happy Ram Navami 2023
रामनवमी के शुभकामना संदेश 
राम जिनका नाम है, अयोध्या जिनका धाम है
ऐसे रघुनंदन को हमारा प्रणाम है
रामनवमी की शुभकामनाएं! 

2- Happy Ram Navami 2023

जिनके मन में हैं श्री राम
भाग्य में उनके है वैकुण्ठ धाम, उनके चरणो में जिसने जीवन वार दिया
संसार में उसका है कल्याण. 
रामनवमी की शुभकामनाएं! 

Akshaya Tritiya 2023: अक्षय तृतीया कब है, इस महायोग में खरीदें सोना तो होगा दोगुना लाभ, जानें शुभ मुहूर्त

3- Happy Ram Navami 2023 
राम नाम का फल है मीठा, कोई चख देख ले!
खुल जाते हैं भाग, कोई पुकार के देख ले!

रामनवमी की शुभकामनाएं! 

4-Happy Ram Navami 2023
नवमी तिथि मधुमास पुनीता,
शुक्ल पक्ष अभिजीत नव प्रीता,
मध्य दिवस अति शीत न घामा,
पवन काल लोक विश्रामा।
रामनवमी की शुभकामनाएं! 

5-Happy Ram Navami 2023
गुणवान तुम, बलवान तुम,
भक्तों को देते हो वरदान तुम,
भगवान तुम, पालनहार तुम,
मुश्किल को कर देते आसान तुम।
रामनवमी की शुभकामनाएं! 

6-Happy Ram Navami 2023
राम तो घर-घर में हैं, राम हर आंगन में हैं.
मन से रावण जो निकाले, राम उसके मन में हैं. 
रामनवमी की शुभकामनाएं! 

7- Happy Ram Navami 2023
मंगल भवन अमंगल हारी,
द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी,
राम सिया राम, सिया राम,
जय जय राम...
रामनवमी की शुभकामनाएं! 

Shash Mahapurursh Rajyog: शनि का कोप नहीं आशीर्वाद की भागी बनेंगी ये तीन राशि, जमकर बरसेगा धन, हर मुराद पूरी करेंगे कर्मों के देवता

8- Happy Ram Navami 2023
जिनके मन में श्री राम है,
भाग्य में उसके वैकुण्ठ धाम है,
उनके चरणो में जिसने जीवन वार दिया,
संसार में उसका कल्याण है।
रामनवमी की शुभकामनाएं! 

9- Happy Ram Navami 2023
निकली है सज धज के राम जी की सवारी, लीला है सदा राम जी की न्यारी न्यारी, राम नाम है सदा सुखदायी सदा हितकारी। 
रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं।

10-Happy Ram Navami 2023 Wishes Images

हुंकार भरे गगन सारा, समुंदर छोड़े अपना किनारा, कांपे धरती कांपे अम्बर, जब गूंजे जय श्री राम का नारा ।। Happy Ram Navami 2023

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है. सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक पहुंचाई गई हैं. हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है. इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी. ZEE UPUK इसकी जिम्मेदारी नहीं लेगा.

Kamada Ekadashi 2023: कब है चैत्र माह की कामदा एकादशी! चाहते हैं भगवान विष्णु की कृपा तो इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा

Guru Chandal Yog 2023: गुरु चांडाल योग से अगले 7 महीने इन 5 राशियों पर संकट, इन जातकों को राहु चलाएगा उलटी बुद्धि

 

 

Trending news