Akshara Holi Song: अक्षरा सिंह ने होली स्पेशल सॉन्ग'जीजा जी दूर से गोड़ लागी' से मचाया धमाल, वीडियो वायरल
Advertisement

Akshara Holi Song: अक्षरा सिंह ने होली स्पेशल सॉन्ग'जीजा जी दूर से गोड़ लागी' से मचाया धमाल, वीडियो वायरल

Akshara Singh Bhojpuri holi Song 2023: भोजपुरी सुपरस्टार अक्षरा सिंह (Akshara Singh)  धमाकेदार होली सॉन्ग जीजा जी दूरे से गोड़ लागी (Jija Dure Se God Lagi) लेकर आई हैं, जिसे वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. 

Akshara Holi Song: अक्षरा सिंह ने होली स्पेशल सॉन्ग'जीजा जी दूर से गोड़ लागी' से मचाया धमाल, वीडियो वायरल

Bhojpuri Song 2023: रंगों का त्योहार होली आने वाला है, इस पर भोजपुरी गानों (Holi Bhojpuri Songs 2023) की धूम देखने को मिलती है. ऐसे में सुपरस्टार अक्षरा सिंह (Akshara Singh) एक धमाकेदार होली सॉन्ग जीजा जी दूरे से गोड़ लागी (Jija Dure Se God Lagi) लेकर आई हैं, जिसे वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. 

होली स्पेशल भोजपुरी गाने (Holi Special Bhojpuri Song 2023) को अक्षरा सिंह (Akshara Singh) ने अपनी मधुर और सुरीली आवाज में गया है, वहीं, इसमें अक्षरा सिंह और अभिनेता विशाल सिंह ने साथ परफॉर्म भी किया है. 

गाने में अक्षरा सिंह अपने जीजा से होली के पावन त्योहार में मस्ती मजाक करती हुई नजर आ रही हैं और कहती हैं कि छुए देम तs मोहे तू लगावे के नु चहबा...जानातानि जीजा कंट्रोल में ना रहबा...तू धर्मेंदर हम अनामिका, जीजा तोहे रंग लागी तीखा तीखा, हे दादा...डाली के रंगवा ऊहिं रे अंगवा, मनवा करबा थोर... तोहरा मन में बाटे चोर... तs धड़के जियरा मोर, लागी दूरे से हम गोड़...रहे न दीं...

नीचे देखें अक्षरा सिंह का होली स्पेशल सॉन्ग 2023

'जीजा जी दूर से गोड़ लागी' गाने में अक्षरा सिंह का चर परिचित अंदाज देखने को मिल रहा है. जिसमें वे होली का मजा लेते हुए नजर आ रही हैं. इस गाने ने होली अपने से पहले ही होली के रंगों में सराबोर होने को मजबूर कर दिया है. वही इसमें अक्षरा के गज़ब के डांस मूव्स के उनकी हर एक अदा दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दे रहे हैं. 

अक्षरा सिंह के गाने 'जीजा जी दूर से गोड़ लागी' को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के द्वारा प्रजेंट किया गया है. गाने का निर्माण निर्माता रत्नाकर कुमार ने किया है. इसके लिरिक्स अजय बच्चन ने लिखे हैं. इसका निर्देशन व कोरियोग्राफी एमके गुप्ता जॉय ने की है. गाने के कैमरामैन रवि पंडित और पंकज सोनी हैं. 

 

Trending news