अक्षरा सिंह-पवन सिंह : भोजपुरी सिनेमा की सबसे हिट जोड़ी की राहें क्यों हुईं जुदा, जानें वजह
Advertisement

अक्षरा सिंह-पवन सिंह : भोजपुरी सिनेमा की सबसे हिट जोड़ी की राहें क्यों हुईं जुदा, जानें वजह

 Akshara Singh-Pawan Singh Ki Jodi: 2012 में रिलीज हुई 'सौगंध गंगा मईया के' में भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह के साथ अक्षरा सिंह नजर आईं. दोनों की जोड़ी को फैंस का भरपूर प्यार मिला.

अक्षरा सिंह-पवन सिंह : भोजपुरी सिनेमा की सबसे हिट जोड़ी की राहें क्यों हुईं जुदा, जानें वजह

Akshara Singh Bithday Special 2022: भोजपुरी सिनेमा की धाकड़ एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh ) का आज जन्मदिन है. सुबह से ही भोजपुरी सिनेमा के तमाम स्टार उनको बर्थडे पर शुभकामनाए दे रहे हैं. कई हिट भोजपुरी फिल्में कर चुकी अक्षरा सिंह आज 29 साल की हो गईं हैं. एक समय पवन सिंह और अक्षरा सिंह की जोड़ी को भोजपुरी सिनेमा का सबसे हिट जोड़ी माना जाता था. इन दोनों ने एक साथ कई फिल्में और गाने किए इस जोड़ी को फैंस ने भरपूर प्यार दिया. लेकिन तीन साल पहले पवन सिंह की शादी के बाद यह जोड़ी अलग हो गई. 

2012 में पवन सिंह के साथ नजर आई थी अक्षरा सिंह 
भोजपुरी सिनेमा में साल 2010 में फिल्म 'सत्यमेव जयते' से अक्षरा सिंह ने अपने करियर की शुरुआत की. इस फिल्म में अक्षरा सिंह भारतीय जनता पार्टी से गोरखपुर से सांसद और भोजपुरी के मझे हुए एक्टर रवि किशन के साथ नजर आई थीं.  इस फिल्म को फैंस का खूब प्यार मिला था. यह फिल्म हिट रही थी. इस फिल्म के बाद अक्षरा सिंह पहचान की मोहताज नहीं रह गई. 2012 में रिलीज हुई 'सौगंध गंगा मईया के' में भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह के साथ अक्षरा सिंह नजर आईं. दोनों की जोड़ी को फैंस का भरपूर प्यार मिला. यह जोड़ी लोगों की पसंदीदा जोड़ी बन गई. इस दौरान 2015 में  पवन सिंह से उनकी नजदीकियां बढ़ने लगी. दोनों साथ में कई भोजपुरी फिल्में किए, जो हिट भी रही. 

शादी के बाद अलग हुए पवन सिंह और अक्षरा सिंह 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अक्षरा सिंह और पवन सिंह लगभग तीन साल तक एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में रहे थे. इस दौरान अक्षरा पवन पर प्यार लुटाने का एक भी मौका नहीं छोड़ती थीं और अभिनेता के साथ हर मुश्किल समय में खड़ी रहती थीं. इतना ही नहीं, अक्षरा सिंह पवन सिंह से शादी करना चाहती थीं, लेकिन पवन सिंह ने रातों-रात ज्योति सिंह से शादी करके हर किसी को हैरान कर दिया. इसके बाद से ही दोनों हमेशा के लिए अलग हो गए.

अक्षरा और पवन सिंह के गाने जिसे आज भी फैंस काफी पसंद करते हैं. 'भर जाता ढोड़ी में पसीना', 'तनी फेरे दी करवटिया', 'हमऊ जवान बानी तुहु जवान', और 'पातर छीतर छोटकी जहजिया' अभी भी यूट्यूब पर धमाल मचा रहे हैं.

पवन सिंह और अक्षरा सिंह के ये गाने उड़ा रहे गर्दा 

'भर जाता ढोड़ी में पसीना'

'तनी फेरे दी करवटिया'

'हमऊ जवान बानी तुहु जवान'

'पातर छीतर छोटकी जहजिया'

Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव के भोजपुरी गाने पर वेस्टर्न ड्रेस में देसी गर्ल ने किया धमाकेदार डांस!

Trending news