निपटा लें बैंक का जरूरी काम, अगस्‍त में छुट्टियों की भरमार, देखें कितने दिन बंद रहेंगे बैंक
Advertisement
trendingNow0/india/up-uttarakhand/uputtarakhand1792090

निपटा लें बैंक का जरूरी काम, अगस्‍त में छुट्टियों की भरमार, देखें कितने दिन बंद रहेंगे बैंक

Bank Holidays in August 2023 :  बैंक से जुड़ा कोई काम पेंडिंंग है तो इसे जल्‍दी से निपटा लें. अगस्‍त महीने में बैंक लंबी छुट्टी पर जा रहा है. आरबीआई ने अगस्‍त महीने में पड़ने वाली छुट्टी को लेकर नोटिफ‍िकेशन जारी कर दिया है. आप भी यहां देख लें अगस्‍त में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक.   

Bank holidays list in august Month

Bank Holidays in August 2023 : अगर आप बैंक से जुड़ा कोई काम कराना चाह रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है. दरअसल, जुलाई का महीना समाप्‍त हो रहा है. इसके बाद अगस्‍त का महीना शुरू हो जाएगा. अगस्‍त में बैंक की लंबी छुट्टियां होने वाली हैं. भारतीय रिजर्व बैंक के मुताबिक, अगस्‍त में साप्‍ताहिक अवकाश मिलाकर कुल 14 दिन बैंक बंद रहेंगे. तो आइये जानते हैं कब-कब बैंक बंद रहेगा. 

अगस्‍त में कितने दिन बैंक रहेगा बंद 
बता दें कि अगस्त महीने में ही स्वतंत्रता दिवस (Independence Day), पारसी नववर्ष (Parsi New Year), रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) जैसे कई त्योहार पड़ रहे हैं. इसकी वजह से अगस्‍त में 14 छुट्टियां पड़ने वाली हैं. बैंक से खाली हाथ ना लौटना पड़े, इसलिए समय रहते अपना बैंक का काम निपटा लें. 

देखें किस दिन पड़ रहा कौन सा त्‍यौहार 
तारीख                  त्‍यौहार 

6 अगस्त            रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
8 अगस्त           तेन्दोंग ल्हो रम फात
12 अगस्त         दूसरा शनिवार 
13 अगस्त          रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
15 अगस्त         स्वतंत्रता दिवस (राष्ट्रीय अवकाश)
16 अगस्त          पारसी नववर्ष
18 अगस्त         श्रीमंत शंकरदेव की तिथि 
20 अगस्त         रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
26 अगस्त          चौथा शनिवार 
27 अगस्त           रविवार (साप्ताहिक अवकाश) 
28 अगस्त           पहला ओणम 
29 अगस्त           तिरुओणम
30 अगस्त            रक्षाबंधन 
31 अगस्त          रक्षाबंधन/श्री नारायण गुरु जयंती/पंग-लहबसोल, 

समस्‍या से ऐसे निपटें 
बैंक बंद होने की वजह से आपको जरूरी काम के लिए इंतजार करना पड़ सकता है. ऐसे में आप यूपीआई (UPI), मोबाइल बैंकिंग (Mobile Banking), इंटरनेट बैंकिंग (Internet Banking) के जरिए अपने जरूरी काम निपटा सकते हैं. वहीं कैश निकालने के लिए आप ATM का इस्तेमाल कर सकते हैं.  

WATCH: 24 से 30 जुलाई का साप्ताहिक राशिफल, मेष-मिथुन और कर्क राशि की बल्ले-बल्ले, ये दो राशि वाले रहें सावधान

Trending news