UP Nikay Chunav Results 2023: नगर निगम चुनाव में सपा का सूपड़ा साफ, सभी 17 सीट पर बीजेपी का कब्जा
Advertisement

UP Nikay Chunav Results 2023: नगर निगम चुनाव में सपा का सूपड़ा साफ, सभी 17 सीट पर बीजेपी का कब्जा

UP Nagar Nikay Chunav Result 2023 Live Update: उत्तर प्रदेश के 760 नगर निकायों के नतीजे थोड़ी देर में आने शुरू हो जाएंगे. मतगणना शुरू होने के बाद 17 नगर निगम, 199 नगर पालिका और 544 नगर पंचायत के चुनावी नतीजे आने लगेंगे.

UP Nikay Chunav Results 2023
LIVE Blog

UP Nikay Result 2023 LIVE Update: उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव के दोनों चरणों के मतदान हो चुके हैं और आज 13 मई को मतदान का परिणाम आना है. यूपी के 17 नगर निगम, 199 नगर पालिका, 544 नगर पंचायत और 760 नगर निकाय सीटों के मत परिणाम आने हैं. सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती जारी है. 

13 May 2023
17:56 PM

Ghaziabad Mayor Chunav Result 2023: गाजियाबाद की नई मेयर सुनीता दयाल से खास बातचीत

17:30 PM

Aligarh Nagar Nigam Chunav Result 2023:अलीगढ़ नगर निगम पर बीजेपी का कब्जा

17:29 PM

UP Nagar Nikay Chunav Result 2023: निकाय चुनाव में जीत का जश्न मना रही बीजेपी, बीजेपी दफ्तर में मनाया जा रहा जश्न

16:41 PM

UP Nagar Nikay Chunav Result 2023: निकाय चुनाव में जीत पर बोले सीएम योगी, 'सरकार और संगठन के तालमेल से जीत मिली'

13:15 PM

Gorakhpur Nigam Chunav Result 2023: मतगणना स्थल पर काजल निषाद ने किया हंगामा
गोरखपुर में समाजवादी पार्टी की मेयर प्रत्याशी काजल निषाद ने काउंटिंग सेंटर पर किया हंगामा.. काजल के साथ आए उनके पति और भाई को पुलिस वालों ने धक्के देकर काउंटिंग सेंटर से बाहर निकाला गया. काजल का आरोप है कि फर्जी तरीके से मतदान हुआ है और उन्हें जानबूझकर हराया गया है. काउंटिंग सेंटर पर ही काजल अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गई है. गोरखपुर में कुल 10 लाख मतदाताओं ने 36% वोट डाला था उसके हिसाब से 3,60,000 वोट हुए जबकि 28वें राउंड तक 4.50 लाख से अधिक वोट आ गए और अभी 36 राउंड का मतगणना होना है ऐसे में सवाल ये उठता है डेढ़ से 2 लाख वोट कहां से बढ़ गए!

13:09 PM

Kanpur Nagar Dehat Nagar Nikay Chunav Result 2023: कानपुर देहात नगर निकाय चुनाव रिजल्ट अपडेट
रुरा - भाजपा आगे
अकबरपुर - सपा आगे
रसूलाबाद - भाजपा आगे
राजपुर - भाजपा आगे
डेरापुर - भाजपा आगे
कंचौसी - भाजपा आगे
पुखरायां - भाजपा आगे
सिकंदरा - भाजपा आगे
मूसानगर - भाजपा आगे
झींझक - भाजपा आगे
शिवली - भाजपा आगे
रनियां - जनसत्ता दल आगे
अमरौधा - सपा आगे

कानपुर देहात की 13 निकाय सीट की मतगणना
10 सीटों पर भाजपा आगे
2 सीटों पर सपा आगे
1 सीट पर जनसत्ता दल ने बनाई बढ़त

13:08 PM

Mainpuri Nikay Chunav Result 2023: मैनपुरी नगर निकाय चुनाव के रुझान 

नगर पालिका मैनपुरी 
(SP) सुमन वर्मा आगे   
(BJP) संगीता वर्मा पीछे

नगर पंचायत भोगांव 
(BJP) नेहा तिवारी आगे  
(SP समर्थित) नसरीन बानो पीछे

नगर पंचायत घिरोर 
(BJP) यतेंद्र जैन आगे   
(SP) अनिल गुप्ता पीछे

नगर पंचायत करहल 
(SP) अब्दुल नईम आगे  
(BJP) सचिन वर्मा पीछे

नगर पंचायत कुसमरा 
(BJP) भाजपा प्रत्याशी गायत्री सिसौदिया की जीत   
(SP) सपा प्रत्याशी संजय गुप्ता को हराया

नगर पंचायत किशनी 
(SP) सपा प्रत्याशी रामवती की जीत  
(BJP) भाजपा प्रत्याशी रीता शाक्य को हराया

नगर पंचायत ज्योति 
(निर्दलीय) प्रेमलता की जीत
भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी देवी को हराया

नगर पंचायत बरनाहल 
(BJP) शशि गुप्ता आगे   
(SP) स्वेता राठी पीछे

नगर पंचायत बेवर
(SP) अन्नू दीक्षित आगे   
(BJP) सरितकांत पीछे

नगर पंचायत कुरावली
(BJP) धर्मेंद्र वर्मा आगे   
(BSP) आलोक गुप्ता पीछे

12:51 PM

Meerut Mayor Chunav Result 2023: मेरठ नगर निगम में बीजेपी की बढ़त 
मेरठ नगर निगम में बीजेपी प्रत्याशी हरिकांत अहलूवालिया 10 हजार वोट से आगे चल रहे हैं. वहीं,  AIMIM प्रत्याशी अनस दूसरे नंबर पर हैं. 

12:50 PM

Aligarh Mayor Chunav Result 2023: अलीगढ़ मेयर सीट पर बीजेपी आगे 
अलीगढ़ नगर निगम  में 8 राउंड की काउंटिंग पूरी
बीजेपी के प्रशांत सिंघल 27 हजार वोट से आगे

12:47 PM

Ayodhya Nagar Nigam Chunav Result 2023: अयोध्या नगर निगम में बीजेपी की बढ़त 
अयोध्या नगर निगम में बीजेपी प्रत्याशी आगे
24 हजार वोट से आगे चल रहे गिरीश पति त्रिपाठी

 

12:43 PM

Agra Nagar Nigam Chunav Result 2023: आगरा नगर निगम में बड़ा उलटफेर
बसपा की लता वाल्मीकि 20 हजार वोट से आगे
बीजेपी प्रत्याशी हेमलता दिवाकर दूसरे नंबर पर

12:42 PM

Kushinagar Nikay Chunav Result 2023: कुशीनगर में प्रत्याशियों के कार्यकर्ताओं में झड़प 
कुशीनगर में दो प्रत्याशियों के कार्यकर्ताओं में धक्का मुक्की हो गई. अवैध मतों को लेकर झड़प हुई. मामला सेवरही के बूथ संख्या 30 व दुदही के बूथ संख्या 10 का है. तमकुहीराज के फतेह मेमोरियल इंटर कॉलेज मतगणना स्थल का मामला है. 

 

12:33 PM

Kanpur Nagar Panchayat Chunav Result 2023: कानपुर देहात चुनाव रिजल्ट अपडेट
नगर पंचायत सिकंदरा सीट पर दूसरे चरण में सपा आगे. 
सपा मुन्नी बेगम 540 वोट
बीजेपी प्रत्याशी सीमा देवी 474 वोट
निर्दलीय खुर्शीद अहमद 178 वोट
आप श्याम बाबू 6 वोट

12:30 PM
Lucknow Mayor Chunav Result 2023: लखनऊ नगर निगम में 9 चक्र की काउंटिंग पूरी 
लखनऊ नगर निगम में 9 चक्र की काउंटिंग पूरी. सपा - 27964 , बसपा- 5314, बीजेपी -41074
12:29 PM
Ghaziabad Nikay Chunav Result 2023: गाजियाबाद दसवां राउंड के नतीजे 
लोनी नगर पालिका: आप - 3045, आरएलडी - 44808, भाजपा - 40753, बसपा - 11585, एआईएमआईएम - 2374, कांग्रेस - 2384, नोटा - 722
12:15 PM

Aligarh Mayor Chunav Result 2023: अलीगढ़ निकाय मेयर  चुनाव में आठवें राउंड तक के परिणाम,
भाजपा: 74089
सपा: 47054
बसपा: 20534
भाजपा के प्रशांत सिंघल की अब तक 27035 वोट से बढ़त  

11:56 AM

Jhansi Mayor Chunav Result 2023: झांसी में बीजेपी ने मेयर पद पर किया कब्जा
यूपी निकाय चुनाव में 17 नगर निगमों के मेयर चुनाव में पहला नतीजा बीजेपी के पक्ष में आ गया है. भाजपा के उम्मीदवार बिहारी लाल आर्य की 40 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे थे. ऐसे में उनकी जीत पक्की मानी जा रही है.  हालांकि,  आधिकारिक तौर पर नतीजे का ऐलान नहीं किया गया है. 

 

11:39 AM

Gorakhpur Mayor Chunav Result 2023: गोरखपुर नगर निगम में 13 राउंड की काउंटिंग पूरी. बीजेपी प्रत्याशी मंगलेश श्रीवास्तव 33 हजार वोट से आगे.

11:38 AM

Varanasi Mayor Chunav 2023: वाराणसी में अशोक तिवारी 16 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं. 

11:21 AM

Barabanki Nikay Chunav Result 2023: बाराबंकी से नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद , सपा की शीला सिंह आगे
60 पोस्टर बैलट के नतीजे सामने आए. समाजवादी पार्टी की शीला सिंह पोस्टल बैलट पेपर में आगे हुईं. सपा की शीला सिंह को 21 वोट, भाजपा की शशि श्रीवास्तव को 9 वोट, बसपा की श्वेता वर्मा सोनी को 2 वोट, कांग्रेस की कांति सिंह वर्मा को 1 वोट बाकी 27 वोट इनवैलिड हुए. 

11:18 AM

Agra Nagar Nigam Chunav Result 2023: आगरा मेयर सीट पर बसपा आगे 
आगरा नगर निगम में चौथा राउंड पूरा
बसपा प्रत्याशी 21,309 वोट से आगे 
आगरा में वार्ड 41 से जयदीप सोन ने दर्ज की जीत
आगरा में वार्ड 31 से इंद्रपाल सिंह ने दर्ज की जीत

11:17 AM

Gorakhpur Mayor Chunav Result 2023: गोरखपुर में बीजेपी प्रत्याशी आगे 
गोरखपुर में 8 राउंट की काउंटिंग पूरी 
बीजेपी प्रत्याशी मंगलेश श्रीवास्तव आगे 
सपा की काजल निषाद दूसरे नंबर पर

 

11:04 AM

Saharanpur Nikay Chunav Result 2023: सहारनपुर के इन वार्ड्स में जीते बीजेपी प्रत्याशी
सहारनपुर नगर निगम के नतीजे आने शुरू
वार्ड 2,4,6,9,12,13,14,15,16,17 में बीजेपी प्रत्याशी जीते

11:00 AM

Hardoi Nikay Chunav Result 2023: हरदोई निकाय चुनाव के रुझान 

1-हरदोई नगर पालिका परिषद 

भाजपा आगे ,सपा पीछे

2-मल्लावां नगर पालिका परिषद 

भाजपा पीछे, निर्दलीय आगे 

3-सांडी नगर पालिका परिषद 

भाजपा पीछे,बसपा आगे

 4-बिलग्राम नगरपालिका
भाजपा आगे,निर्दलीय पीछे 

5-पिहानी नगर पालिका परिषद

भाजपा - पीछे ,सपा पीछे, बसपा -आगे

6-शाहाबाद नगर पालिका परिषद 

भाजपा- पीछे, सपा आगे

7-संडीला नगर पालिका परिषद 

भाजपा पीछे, सपा आगे

8- गोपामऊ नगर पंचायत

 भाजपा पीछे, निर्दलीय आगे

9-पाली नगर पंचायत

 भाजपा पीछे, सपा आगे 

10- बेनीगंज नगर पंचायत 

भाजपा आगे, सपा पीछे

11-कछौना नगर पंचायत

 भाजपा आगे, बसपा पीछे

12- माधौगंज नगर पंचायत 

भाजपा पीछे,निर्दलीय आगे

13-कुरसठ नगर पंचायत

 भाजपा- आगे, सपा बसपा पीछे

10:58 AM
Moradabad Mayor Chunav Result 2023: राउंड 4 जिला  मुरादाबाद  
नगर निगम:- मुरादाबाद, बीजेपी :- 35502 कांग्रेस :- 14795 सपा :- 3035 बसपा :- 7753 
तीसरे राउंड के बाद भाजपा प्रत्याशी विनोद अग्रवाल 20,707 वोटों से कांग्रेस प्रत्याशी हाजी रिजवान कुरैशी से आगे हैं. तीसरे राउंड में भाजपा आगे हैं. कांग्रेस पीछे चल रही है.
10:37 AM

Deoria Nagar Palika Chunav Result 2023: देवरिया नगर पालिका परिषद
चक्र संख्या 1
भाजपा  387
बसपा 56
सपा 501
निर्दलीय (रिक्शा) 631

10:04 AM

Ghaziabad Mayor Chunav Result 2023: गाजियाबाद नगर निगम में बीजेपी प्रत्याशी आगे

09:59 AM

UP Nikay Chunav Result 2023 : निकाय चुनाव की रोचक जंग जारी, यहां देखें हर सीट का हाल 

09:40 AM

Ayodhya Mayor Chunav Result 2023: अयोध्या में बीजेपी आगे
अयोध्या में भाजपा प्रत्याशी 9362 वोट से आगे चल रहा है. तीसरे राउंड में भाजपा- 18026 मत,  सपा- 8664 मत.  

09:29 AM

Kanpur Mayor Chunav Result 2023: कानपुर नगर निगम मतगणना जारी 
नगर निगम (महापौर) कांग्रेस प्रत्याशी  214 वोट से आगे चल रहे हैं. सपा दूसरे और भाजपा तीसरे नंबर पर है. 

09:25 AM
Jhansi Mayor Chunav Result 2023: झांसी में बीजेपी मेयर प्रत्याशी आगे 
झांसी में बीजेपी मेयर प्रत्याशी बिहारीलाल आर्य 7951 वोटों से आगे चल रहे हैं.  कुल वोट 13671 है. जबकि दूसरे नंबर पर कांग्रेस के अरविंद कुमार बबलू के 5720 वोट मिले हैं.
09:25 AM
Maharajganj Nagar Nikay Chunav Result 2023: महाराजगंज निकाय चुनाव का क्या है हाल? 
जनपद महराजगंज नगर पालिका- महराजगंज (सपा) आगे (भाजपा) पीछे 
नगर पालिका- नौतनवा (निर्दल) आगे (भाजपा) पीछे
09:21 AM

Shahjahanpur Nikay Chunav 2023: शाहजहांपुर DM पहुंचे मतगणना स्थल 
शाहजहांपुर जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह मतगणना स्थल पहुंचे. तैयारियों का जायजा लिया. व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद बताया.  कड़ी सुरक्षा व्यवस्था होने की बात कही. 

 

09:10 AM

Ghazipur Nagar Nikay Chunav Result 2023: गाजीपुर डीएम आर्यका अखौरी ने मतगणना को लेकर दी जानकारी 
गाजीपुर  जनपद के सभी नगरपालिका परिषद और नगर पंचायत के लिए 7 तहसीलों में मतगणना शुरू हो गए हैं. जिसके लिए कुल 58 टेबल पर मतगणना चल रही है. गाजीपुर की 3 नगरपालिका परिषद और 5 नगरपंचायत की मतगणना जारी है. मतगणना के लिये तीन स्तरीय सुरक्षा की व्यवस्था की गयी है. जिन एजेंट के खिलाफ कोई आपराधिक मुकदमा दर्ज है उनको मतगणना के काम से हटा दिया गया है. 

 

08:58 AM

Kanpur Nagar Nikay Chunav Result 2023: कानपुर में सपा प्रत्याशी आगे 

08:44 AM

Firozabad Nagar Nikay Chunav Result 2023: फिरोजाबाद में काउंटिंग में विलंब
फिरोजाबाद मेयर पद की मतगणना के लिए ईवीएम मतगणना टेबल पर आधा घंटा लेट पहुंची. 

08:31 AM

UP Nagar Nikay Chunav Result 2023: यहां देखें हर सीट के प्रत्याशी की स्थिति

08:22 AM

UP Nagar Nikay Chunav Result 2023: नगर निगम के शुरुआती रुझानों में बीजेपी आगे

08:10 AM

UP NAGAR NIKAY CHUNAV 2023 RESULT: निकाय चुनाव की मतगणना शुरू,सभी प्रत्याशियों की धड़कन बढ़ी

08:08 AM

UP Nagar Nikay Chunav Result 2023: अखिलेश यादव ने सवाल उठाए
मतणना शुरू होते ही समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सवाल उठाए हैं. अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा कि आशा है कि चुनाव आयोग हर एक राउंड के बाद आंकड़े बताता जाएगा, जिससे जन विश्वास बना रहे. 

 

07:55 AM

UP Nagar Nikay Chunav Result 2023: कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने किया जीत का दावा

07:53 AM

Prayagraj Nagar Nikay Chunav Reslut 2023: प्रयागराज नगर निकाय चुनाव की मतगणना 8 बजे से होगी शुरू 
प्रयागराज नगर निकाय चुनाव के आज नतीजे आएंगे. मुंडेरा मंडी में सुबह 8 बजे से मतों की गिनती शुरू होगी. प्रयागराज में महापौर व 100 पार्षद पद के नतीजे आएंगे. आठ नगर पंचायत अध्यक्ष पद व सदस्यों के भी नतीजे आएंगे. महापौर के लिए 56 और पार्षद पद के लिए भी 56 काउंटिंग टेबल लगाए गए हैं. ईवीएम और पोस्टल बैलेट की गिनती एक साथ शुरू होगी. सुबह 9 बजे तक पहले राउंड का रुझान आने की उम्मीद है. 

07:24 AM

Kaushambi Nikay Result 2023 LIVE Update: कौशांबी में सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी. भरवारी के बीएस मेहता कालेज, ओसा के एमवी कान्वेंट एवं बाबू सिंह महाविद्यालय में मतगणना होगी. अध्यक्ष पद की गणना के लिए 96 टेबल व सदस्य पद के लिए 96 टेबल की व्यवस्था की गई है. 2 नगर पालिका में अध्यक्ष पद के 25 तो पार्षद 447 दावेदार हैं. 8 नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के 119 तो सभासद के 673 दावेदार हैं. 276747 मतदाताओं में सिर्फ 157595 वोटरों ने मतदान किया था. 

07:14 AM

UP Nikay Chunav Results 2023 Live Update: आज जारी होंगे नतीजे, यहां आपको मिलेगी पल-पल की अपडेट

07:06 AM

UP Nikay Result 2023 LIVE Update: उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव के नतीजे आज जारी होंगे. 8 बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी. इसके कुछ समय बाद चुनावी नतीजे धीरे-धीरे स्पष्ट होते जाएंगे.

Trending news