IMD UP rain update: जल्द मिलेगा गर्मी से छुटकारा! मॉनसून को लेकर Good News, जानें किस दिन होगी यूपी में एंट्री
Advertisement
trendingNow0/india/up-uttarakhand/uputtarakhand2301478

IMD UP rain update: जल्द मिलेगा गर्मी से छुटकारा! मॉनसून को लेकर Good News, जानें किस दिन होगी यूपी में एंट्री

IMD UP rain update: आईएमडी के मुताबिक मानसून की बारिश आज रात और 21 जून को होने की संभावना है. बारिश के चलते इसका असर तापमान पर भी दिखाई पड़ेगा. भीषण गर्मी आसमान से बरसती आग के बीच मौसम विभाग ने अच्छी खबर दी है.

Aaj Ka Mausam

IMD UP rain update: उत्तर प्रदेश में बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिल गई है. गुरुवार को तापमान में हल्की गिरावट हुई. बुधवार को कई जगहों पर बारिश और तेज आंधी आने से मौसम सुहाना हो गया है. 20 जून को पश्चिमी एवं पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ीं.  इस दौरान कुछ जगहों पर भीषण लू और कहीं कहीं पर बादल गरजने और बिजली गिरने के साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवा चली. गुरुवार को कानपुर 45.1 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म शहर रहा है. गोरखपुर से लखनऊ तक अगले 24 घंटों में मौसम में बदलाव का असर दिख सकता है.

पिछले 24 घंटे में यूपी के शहरों में अधिकतम तापमान
कानपुर में सर्वाधिक तापमान 45.1 डिग्री दर्ज किया गया.
लखनऊ में अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री दर्ज हुआ.
बस्ती में अधिकतम तापमान 44.0 डिग्री दर्ज हुआ.
बहराइच में अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री दर्ज हुआ.
गोरखपुर में अधिकतम तापमान 42.0 डिग्री दर्ज हुआ.
वाराणसी में अधिकतम तापमान 40.0 डिग्री दर्ज हुआ.
बलिया में अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री दर्ज हुआ.

पिछले 24 घंटे में यूपी के शहरों में न्यूनतम तापमान
गाजीपुर में सर्वाधिक न्यूनतम तापमान 22.05 दर्ज हुआ.
मेरठ में न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री दर्ज हुआ.
बस्ती में न्यूनतम तापमान 27.0 डिग्री दर्ज हुआ.
कानपुर नगर में न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री दर्ज हुआ.
लखनऊ में न्यूनतम तापमान 27.03 डिग्री दर्ज हुआ.
अलीगढ़ में न्यूनतम तापमान 29.00 डिग्री दर्ज हुआ.
आगरा में न्यूनतम तापमान 24.07 डिग्री दर्ज हुआ.

आज कहां कितना रहेगा तापमान
शहर               अधिकतम तापमान                    न्यूनतम तापमान
नोएडा              44                                                     36
गाजियाबाद       44                                                     34
लखनऊ           45                                                     34

कैसा रहेगा 21 जून का मौसम?
मौसम विभाग ने अनुसार शुक्रवार 21 जून को तापमान 30 से 39 डिग्री के बीच रहने का अनुमान जताया है. दिन में गर्मी पड़ेगी लेकिन आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे.  पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी.  बूंदाबांदी भी हो सकती है. रात को भी आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे.

इन जिलों में बारिश का अलर्ट
इन जिलों में 20, 21, 22 जून को बारिश आंधी तूफान आने का आईएम का येलो अलर्ट जारी किया गया है.  आजमगढ़,बलिया, मऊ,देवरिया, कुशीनगर, गोरखपुर, महाराजगंज, गोंडा ,वाराणसी,चंदौली, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, जौनपुर, गाजीपुर,बस्ती,संत कबीर नगर, सिद्धार्थनगर, बस्ती,अम्बेडकर नगर, अमेठी, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अयोध्या जिले शामिल है.

यूपी में शांत होगा लू का असर, आसमान में आने लगे हैं बादल, 24 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट
 

 

Trending news