UP Nikay Chunav Reservation list LIVE Update: यूपी में नगर निकाय चुनाव का रास्‍ता साफ, देखें कौन सी सीट किसके खाते में गई
Advertisement

UP Nikay Chunav Reservation list LIVE Update: यूपी में नगर निकाय चुनाव का रास्‍ता साफ, देखें कौन सी सीट किसके खाते में गई

UP Nikay Chunav reservation list LIVE Update: उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव का रास्ता साफ हो गया है. यूपी नगर निकाय चुनाव को लेकर योगी आदित्यनाथ (Yogi adityanath) सरकार ने गुरुवार को नोटिफिकेशन जारी कर दिया. ऐसे में नगर पालिका पद के आरक्षण की सूची जारी कर दी गई है.   

UP Nikay Chunav Reservation list LIVE Update: यूपी में नगर निकाय चुनाव का रास्‍ता साफ, देखें कौन सी सीट किसके खाते में गई
LIVE Blog

UP Nikay Chunav reservation list LIVE Update : उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव का रास्ता साफ हो गया है. यूपी नगर निकाय चुनाव को लेकर योगी आदित्यनाथ (Yogi adityanath) सरकार ने गुरुवार को नोटिफिकेशन जारी कर दिया. ऐसे में नगर पालिका पद के आरक्षण की सूची जारी कर दी गई है. 

 

30 March 2023
22:39 PM

UP Nagar Nikay Chunav Reservation List : टिकट बेचने की न मिले शिकायत : भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष 

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि टिकट और पद बेचने की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए. उन्होंने पार्टी नेताओं को आजीवन सहयोग निधि 5 अप्रैल तक जमा कराने के निर्देश दिए. नगर पंचायत के सभासद और अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद के सभासद के टिकट जिला स्तरीय कोर कमेटी की संस्तुति से क्षेत्रीय कार्यालय से तय किए जाएंगे. 

22:00 PM

Meerut Nagar Nikay Chunav Reservation List : मेरठ की हापुड नगर पालिका सीट अनुसूचित जाति महिला वर्ग के लिए आरक्षित 

मेरठ की हापुड नगर पालिका सीट अनुसूचित जाति महिला वर्ग के लिए आरक्षित की गई है.  

20:20 PM

Lucknow Nagar Nikay Chunav Reservation List : लखनऊ की नैमिषरण्‍य सीतापुर नगर पालिका सीट अनुसूचित जाति महिला वर्ग के लिए आरक्षित 

लखनऊ मंडल की नैमिषरण्‍य सीतापुर नगर पालिका सीट अनुसूचित जाति महिला वर्ग के लिए आरक्षित की गई है.  

20:18 PM

Kanpur Nagar Nikay Chunav Reservation List : कानपुर की पुखराया नगर पालिका परिषद की सीट अनुसूचित जाति महिला खाते में  

कानपुर की पुखराया नगर पालिका परिषद की सीट अनुसूचित जाति महिला खाते में चली गई है. 

20:16 PM

Jhansi Nagar Nikay Chunav Reservation List : झांसी की उरई नगर पालिका परिषद की सीट अनुसूचित जाति महिला खाते में  

झांसी की उरई नगर पालिका परिषद की सीट अनुसूचित जाति महिला खाते में चली गई है. 

20:15 PM

Gorakhpur Nagar Nikay Chunav Reservation List : गोरखपुर की महराजगंज नगर पालिका सीट अनुसूचित जाति महिला खाते में  

गोरखपुर की महराजगंज नगर पालिका सीट अनुसूचित जाति महिला खाते में गई है. 

20:12 PM

Ayodhya Nagar Nikay Chunav Reservation List : अयोध्‍या की जायस अमेठी नगर पालिका सीट अनुसूचित जाति महिला खाते में  

अयोध्‍या की जायस अमेठी नगर पालिका सीट अनुसूचित जाति महिला खाते में  गई है. 

20:11 PM

Devipatan Nagar Nikay Chunav Reservation List : देवीपाटन की नवाबगंज गोंडा नगर पालिका सीट अनारक्षित खाते में  

देवीपाटन की नवाबगंज गोंडा नगर पालिका सीट अनारक्षित खाते में गई है. 

20:10 PM

Chitrakoot Nagar Nikay Chunav Reservation List : चित्रकूट की अतर्रा बांदा नगर पालिका सीट अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित 

चित्रकूट की अतर्रा बांदा नगर पालिका सीट अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित की गई है. 

20:09 PM

Basti Nagar Nikay Chunav Reservation List : बस्‍ती की नगर पालिका सीट महिला के लिए आरक्षित 

बस्‍ती की नगर पालिका सीट महिला के लिए आरक्षित है. 

20:08 PM

Bareilly Nagar Nikay Chunav Reservation List : बरेली की बिल्‍सी बदायूं नगर पालिका सीट अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित 

बरेली की बिल्‍सी बदायूं नगर पालिका सीट अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित वर्ग के लिए आरक्षित है. 

20:05 PM

Azamgarh Nagar Nikay Chunav Reservation List : आजमगढ़ की बिलरियागंज नगर पालिका सीट अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित 

आजमगढ़ की बिलरियागंज नगर पालिका सीट अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित वर्ग के लिए आरक्षित है. 

20:04 PM

Prayagraj Nagar Nikay Chunav Reservation List : प्रयागराज की मंझनपुर नगर पालिका सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित 

प्रयागराज मंडल की मंझनपुर नगर पालिका अध्‍यक्ष पद की सीट अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित है. 

20:00 PM

Prayagraj Nagar Nikay Chunav Reservation List : प्रयागराज की भरवारी नगर पालिका सीट अनुसूचित जाति महिला वर्ग के लिए 

प्रयागराज मंडल की भरवारी नगर पालिका अध्‍यक्ष पद की सीट अनुसूचित जाति महिला वर्ग के लिए आरक्षित है. 

19:57 PM

Agra Nagar Nikay Chunav Reservation List : आगरा की सिरसागंज सीट अनारक्षित खाते में 

आगरा मंडल की सिरसागंज नगर पालिका सीट अनारक्षित खाते में चली गई है.

19:54 PM

Agra Nagar Nikay Chunav Reservation List : आगरा की शमसाबाद नगर पालिका सीट पिछड़ा वर्ग के खाते में 

आगरा मंडल की शमसाबाद नगर पालिका सीट पिछड़ा वर्ग के खाते में चली गई है. 

19:52 PM

Agra Nagar Nikay Chunav Reservation List : मैनपुरी नगर पालिका परिषद सीट महिला वर्ग के लिए आरक्षित 

आगरा मंडल की मैनपुर नगर पालिका परिषद की सीट महिला वर्ग के लिए आरक्षित की गई है.  

19:50 PM

Agra Nagar Nikay Chunav Reservation List : आगरा की एत्‍मादपुर सीट पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित 

आगरा की एत्‍मादपुर नगर पालिका सीट पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित की गई है. 

19:45 PM

Agra Nagar Nikay Chunav Reservation List : आगरा के अछनेरा पालिका अनूसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित 

आगरा की अछेनरा नगर पालिका अध्‍यक्ष पद की सीट अनूसुचित जाति महिला वर्ग के लिए आरक्षित की गई है. 

19:33 PM

UP Nagar Palika Chunav Reservation List : नगर पालिका में 73 सीटें महिला को आरक्षित

यूपी सरकार में नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने बताया कि नगर पालिका में 73 सीटें महिला को आरक्षित की गई है. 

19:29 PM

Deoria UP Nagar Palika Chunav Reservation List : देव‍रिया नगर पालिका सीट महिला वर्ग के लिए आरक्षित 

देवरिया नगर पालिका अध्‍यक्ष पद को महिला वर्ग के लिए आ‍रक्षित किया गया है. 

Trending news