UP Budget 2023 for Agriculture: किसानों के लिए योगी सरकार ने खोला खजाना, गन्ना बकाया के भुगतान से लेकर की कई घोषणाएं
Advertisement
trendingNow0/india/up-uttarakhand/uputtarakhand1581860

UP Budget 2023 for Agriculture: किसानों के लिए योगी सरकार ने खोला खजाना, गन्ना बकाया के भुगतान से लेकर की कई घोषणाएं

UP Budget 2023 For Agriculture:   सुरेश खन्ना ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए बजट पेश करते हुए किसानों और युवाओं के लिए कई बड़ी घोषणाओं का ऐलान किया. वित्त मंत्री ने सदन में बताया कि वित्त वर्ष 2023-24 में किसान पेंशन योजना के लिए 7248 करोड़ रुपये का प्रावधान रखा गया है.

UP Budget 2023 for Agriculture: किसानों के लिए योगी सरकार ने खोला खजाना, गन्ना बकाया के भुगतान से लेकर की कई घोषणाएं

UP Budget 2023 For Agriculture: उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बुधवार को विधानसभा में यूपी सरकार का बजट पेश किया. उन्होंने शायराना अंदाज में शुरुआत की. वित्त मंत्री ने किसानों के लिए 5 लाक रुपये तक का बीमा, गन्ना किसानों के बकाया भुगतान और किसानों को बिजली पर सब्सिडी को लेकर बड़ी घोषणाएं कीं. 

उन्होंने कहा, "योगी जी का बजट बना है, यूपी की खुशहाली का. ये अदभूत रंगीन करेगा, आने वाली होली को." उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पेश किया जाने वाला यह अब तक का सबसे बड़ा बजट है. वित्त मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश 24 करोड़ की देश की सर्वाधिक जनसंख्या वाला राज्य है हमारा प्रदेश न केवल भारत का सबसे बड़ा उपभोक्ता एवं श्रम बाजार है अपितु गंगा के उपजाऊ मैदानों के किनारे प्रदेश में प्रचुर प्राकृतिक संसाधन विद्यमान हैं. बजट में युवाओं को फ्री लैपटॉप से लेकर किसानों को गन्ना बकाए का भुगतान तक सभी को लेकर राज्य सरकार ने कई ऐलान किए हैं.

किसानों के लिए क्या रहा खास?
राज्य के करीब 46 लाख 22 हजार गन्ना किसानों को साल 2017 से अब तक 1,96,000 करोड रुपए से ज्यादा का बकाया भुगतान किया गया. प्रदेश के डार्क जोन में किसानों को निजी नलकूप कनेक्शन देने पर लगे प्रतिबंध को हटाने से 1 लाख किसानों मिला फायदा.

सुरेश खन्ना ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए बजट पेश करते हुए किसानों और युवाओं के लिए कई बड़ी घोषणाओं का ऐलान किया. वित्त मंत्री ने सदन में बताया कि वित्त वर्ष 2023-24 में किसान पेंशन योजना के लिए 7248 करोड़ रुपये का प्रावधान रखा गया है.

कृषि के लिए की गई ये घोषणाएं (These announcements made for agriculture)

विश्व में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाला देश है- जिसमें उत्तर प्रदेश सर्वाधिक दुग्ध उत्पादनकर्ता राज्य है। दिन प्रतिदिन बढ़ती हुई जनसंख्या एवं घटती हुई कृषि योग्य भूमि के कारण दुग्ध व्यवसाय ही एकमात्र ऐसा व्यवसाय है, जो ग्रामीण क्षेत्र के अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के निर्बल, भूमिहीन मजदूर, बेरोजगारों हेतु अतिरिक्त आय का लाभप्रद साघन है।

प्रदेश के 04 कृषि विश्वविद्यालयों में एग्रीटेक स्टार्टअप योजना हेतु 20 करोड़ रुपये
महात्मा बुद्ध कृषि एवं प्रोद्योगिकी विश्वविद्यालय की कुशीनगर की स्थापना 50 करोड़ से
कृषि विश्वविद्यालय कानपुर, अयोध्या, चाँदा तथा मेरठ में के लिए  35 करोड़ रुपयेआ
आचार्य नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, अयोध्या के लिए ज्यादा बजट
गोंडा में कृषि महाविद्यालय कैंपस की स्थापना का निर्माण के लिए बजट

वर्तमान दुग्ध संघों के सुदृढीकरण एवं पुनर्जीवित करने की योजना हेतु 86 करोड़ 95 लाख रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।
नन्द बाबा दुग्ध मिशन के क्रियान्वयन हेतु वित्तीय वर्ष 2023 -2024 में 61 करोड़ 21 लाख रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।
जनपद मेरठ व वाराणसी में डेयरी परियोजनाओं हेतु 60 करोड़ रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।
उत्तर प्रदेश दुग्धशाला विकास एवं दुग्ध उत्पाद प्रोत्साहन नीति, 2022 के अन्तर्गत प्रदेश में स्थापित होने वाले दुग्ध उद्योग की इकाईयों को वित्तीय अनुदान, रियायतें एवं अन्य सुविधाएं प्रदान किये जाने हेतु 25 करोड़ रूपये की बजट व्यवस्था प्रस्तावित है।

उत्तर प्रदेश का कुल भौगोलिक क्षेत्रफल 240.93 लाख हेक्टेयर है, जिसमें से 188.40 लाख हेक्टेयर भूमि कृषि योग्य है। इसमें से 165.42 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल पर कृषि कार्य होता है।
प्रदेश में 75,090 किलोमीटर लम्बी नहर प्रणालियों, 34,316 राजकीय नलकूपों, 29 पम्प नहरों, 252 लघु डाल नहरों एवं 69 जलाशयों से लगभग 99 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिचाई सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है।
हमारी सरकार के पिछले कार्यकाल में 20 परियोजनायें पूर्ण की गयी। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से 21.42 लाख हेक्टेयर सिंचन क्षमता सृजित हुई जिससे 44 लाख 72 हजार कृषक लाभान्वित हो रहे हैं।
मध्यगंगा (द्वितीय चरण) परियोजना, कचनौदा बांध के अवशेष कार्यों की परियोजना, शहजाद बांध स्प्रिंकलर परियोजना, लखेरी बांध परियोजना आदि परियोजनाओं के पूर्ण होने से 1.62 लाख हेक्टेयर अतिरिक्त सिंचन क्षमता सृजित होगी, जिससे प्रदेश में 4.26 लाख कृषक लाभान्वित होंगे।

UP Budget 2023: छात्रों को टैबलेट से लेकर युवाओं को नौकरी,यहां पढ़ें रोजगार को लेकर सभी बड़ी घोषणाएं

विगत पांच वर्षों में लगभग 7426 किलोमीटर लम्बाई की नहर पटरियों को गढ्ढा मुक्त / नवीनीकरण किया गया।
राजकीय नलकूपों एवं लघु डाल नहरों से सम्बन्धित 08 परियोजनाओं को पूर्ण करते हुये लगभग 1,17,435 हेक्टेयर की सिंचन क्षमता की पुनर्स्थापना कर लगभग 83,055 कृषक परिवारों को लाभान्वित किया गया।
प्रदेश के विभिन्न 62 जनपदों में 2100 नवीन राजकीय नलकूपों का निर्माण परियोजना (नाबार्ड पोषित) आगामी 02 वर्षों में परियोजना के समस्त कार्यों को पूर्ण करते हुये 1.05 हेक्टेयर सिंचन क्षमता के सृजन का लक्ष्य है जिससे लगभग 01 लाख 03 हजार कृषक परिवार लाभान्वित होंगे।
प्रदेश के विभिन्न 30 जनपदों के डार्क जोन में स्थित 569 असफल राजकीय नलकूपों का पुनःनिर्माण परियोजना आगामी 02 वर्षों में परियोजना के समस्त कार्यों को पूर्ण करते हुये 56. 90 हजार हेक्टेयर सिंचन क्षमता की पुनर्स्थापना का लक्ष्य है जिससे लगभग 39,800 कृषक परिवार लाभान्वित होंगे ।
वित्तीय वर्ष 2023- 2024 में बाढ़ नियंत्रण एवं जल निकास हेतु रू० 2,803 करोड़ की बजट व्यवस्था प्रस्तावित है। मुख्य सिंचाई परियोजना के लिए 5332 करोड़ 50 लाख रूपये, मध्यम सिंचाई परियोजना के लिए 2220 करोड़ 20 लाख रूपये तथा लघु सिंचाई परियोजनाओं के लिए 3400 करोड़ रूपये की बजट व्यवस्था प्रस्तावित है।

नहरों एवं सरकारी नलकूपों से किसानों को मुख्य पानी की सुविधा हेतु 900 करोड़ रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।
नवीन राजकीय नलकूपों के निर्माण की परियोजना (नाबार्ड पोषित) हेतु 502 करोड़ रूपये एवं 569 असफल राजकीय नलकूपों के पुर्ननिर्माण के लिए 100 करोड़ रूपये की व्यवस्था प्रास्तावित है।
एलटीआईएफ योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 में मध्य गंगा परियोजना के लिए 375 करोड़ रूपये, सरयू नहर परियोजना के लिए 192 करोड़ रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।
जल निकास (नाबार्ड पोषित) की परियोजनाओं हेतु वित्तीय वर्ष
2023- 2024 में 330 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।
नदी में सुधार एवं कटाव निरोधक परियोजनाओं के लिए 1619 करोड़ रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।

UP Budget 2023: छात्रों को टैबलेट से लेकर युवाओं को नौकरी,यहां पढ़ें रोजगार को लेकर सभी बड़ी घोषणाएं

 

Trending news