श्रीमाधोपुर: कई पंचायतों में पहुंची BJP जन आक्रोश यात्रा, कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना
Advertisement
trendingNow1/india/rajasthan/rajasthan1474666

श्रीमाधोपुर: कई पंचायतों में पहुंची BJP जन आक्रोश यात्रा, कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना

राजस्थान में सीकर के श्रीमाधोपुर में भाजपा द्वारा प्रदेश बाहर में निकाली जा रही जन आक्रोश यात्रा के तहत आज श्रीमाधोपुर थाना इलाके की आधा दर्जन से अधिक पंचायतों में भाजपा की जन आक्रोश यात्रा पहुंची. 

श्रीमाधोपुर: कई पंचायतों में पहुंची BJP जन आक्रोश यात्रा, कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना

Shrimadhopur, Sikar News: भाजपा द्वारा प्रदेश बाहर में निकाली जा रही जन आक्रोश यात्रा के तहत आज श्रीमाधोपुर थाना इलाके की आधा दर्जन से अधिक पंचायतों में भाजपा की जन आक्रोश यात्रा पहुंची. 

जन आक्रोश यात्रा के माध्यम से भाजपा के पदाधिकारियों ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा. श्रीमाधोपुर में आज यात्रा भारनी ग्राम पंचायत से शुरू होकर मऊ बागरियावास नाथूसर मूंडरू होते हुए फूटाला पहुंची. 

यह भी पढ़ें- Trending: महिला ने घाघरा-चोली में चलाई रॉयल एनफील्ड बाइक, वीडियो पर फिदा हुए लोग

भाजपा की जन यात्रा यात्रा प्रभारी डॉ. सुमन कुल्हरी के नेतृत्व तथा पूर्व विधायक झाबर सिंह खर्रा के मुख्य अतिथि में निकाली जा रही है. जन आक्रोश यात्रा के माध्यम से नुक्कड़ सभाएं आयोजित कर भाजपा के पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस सरकार पर कड़ा प्रहार किया. पूर्व विधायक झाबर सिंह खर्रा ने राज्य सरकार की विफलताओं, कुशासन तथा भ्रष्टाचार को लेकर निशाना साधा. वही श्रीमाधोपुर विधानसभा क्षेत्र में फैली अराजकता के वातावरण से मुक्ति के लिए आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनाने का आव्हान किया. 

यात्रा प्रभारी कुल्हरी ने यात्रा के उद्देश्य से कार्यकर्ताओं को रूबरू करवाया. जन आक्रोश यात्रा को अजीतगढ़ प्रधान शंकर लाल यादव, श्रीमाधोपुर पालिका अध्यक्ष हरिनारायण मंहत, मऊ उपसरपंच श्यामसिंह शेखावत भाजपा नगरपालिका पार्षद सहित अनेक पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया. इस दौरान काफी संख्या में सभी जगह भाजपा के कार्यकर्ता एवं जनसमूह मौजूद रहा.

दमदार ट्रेंडिंग वीडियोज से जुड़ी खबरें

आशिक के साथ घूमती बीवी को पति ने सरेआम सिखाया ऐसा सबक, नहीं रुक रही लोगों की हंसी​

दूसरे की बाइक में लात मारने चली थी 'पापा की परी', सड़क पर गिरी धड़ाम, वीडियो वायरल

बूढ़े चाचा को मिली जवान दुल्हनिया, खुशी में कर दी ऐसी हरकत, वीडियो हो गया वायरल

बिना चोली पहने ही उर्फी जावेद ने दी दिवाली की बधाई, भड़के लोग बोले- थोड़ी तो शर्म करो​

 

 

Trending news