BJP महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री सविता गेना कुचामन दौरे पर, गहलोत सरकार पर दिया बड़ा बयान
Advertisement

BJP महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री सविता गेना कुचामन दौरे पर, गहलोत सरकार पर दिया बड़ा बयान

राजस्थान प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं है क्योंकि प्रदेश में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली सरकार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह निष्क्रिय है, ये कहना है भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री सविता गेना का. भारतीय महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री सविता गेना कुचाम

BJP महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री सविता गेना कुचामन दौरे पर, गहलोत सरकार पर दिया बड़ा बयान

Nawan: राजस्थान प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं है क्योंकि प्रदेश में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली सरकार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह निष्क्रिय है, ये कहना है भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री सविता गेना का.

भारतीय महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री सविता गेना कुचामन के दौरे पर रही. भाजपा महिला मोर्चा की ओर से कुचामन में आयोजित महिला सम्मेलन में भाग लेने आई सरिता गैना, ने सम्मेलन के समापन के बाद मीडिया कर्मियों से रूबरू होते हुए कहा कि प्रदेश में कानून और व्यवस्था पूरी तरह से बदहाल है. महिलाओं के उत्पीड़न और अपराध से जुड़े मामले लगातार हो रहे हैं और जिस तरह के प्रदेश में हालात हैं तो ऐसे में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को इस्तीफा दे देना चाहिए. 

यह भी पढ़ें: राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट जारी, rajresults.nic.in यहां देखें

सरिता गैना ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के मुख्य संगठन की तरह अब महिला मोर्चा में भी प्रमुख पदों पर नियुक्ति दी जा रही है ताकि संगठन और ज्यादा मजबूत हो सके संगठन में सक्रिय महिलाओं को ही जोड़ा जाएगा ताकि पार्टी उनकी सक्रियता का फायदा पार्टी को हो. गौरतलब है कि कुचामन के मरुधर नर्सिंग कॉलेज में भाजपा महिला मोर्चा की ओर से महिला सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के कार्यकाल के 8 साल पूरे होने पर मौजूद महिलाओं और लोगों को केंद्र सरकार की ओर से क्रियान्वित की जा रही. लोक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई.

इस दौरान जिला प्रमुख भागीरथ चौधरी, पूर्व विधायक हरीश कुमावत, भाजपा जिला अध्यक्ष गजेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष मूलचंद बागड़ा, युवा मोर्चा अध्यक्ष नटवर पारीक, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रजनी गावड़िया मंचस्थ रहे.

Report: Hanuman Tanwar

अपने जिले की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Trending news