Jodhpur: BJP नगर मंडल की बैठक में बताईं PM मोदी की योजनाएं, सरकार को घेरा
Advertisement

Jodhpur: BJP नगर मंडल की बैठक में बताईं PM मोदी की योजनाएं, सरकार को घेरा

Jodhpur News: भारतीय जनता पार्टी जोधपुर जिले के बिलाडा शहर नगर मंडल  कि बैठक आलोक परिसर हर्ष रोड़ बिलाड़ा में  आयोजित हुई, भाजपा महामंत्री  माधव सिंह राठौड़ ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव 2023ओर लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर विशेष बैठक रखी गई.

 

Jodhpur: BJP नगर मंडल की बैठक में बताईं PM मोदी की योजनाएं, सरकार को घेरा

Jodhpur: भारतीय जनता पार्टी जोधपुर जिले के बिलाडा शहर नगर मंडल  कि बैठक आलोक परिसर हर्ष रोड़ बिलाड़ा में  आयोजित हुयी, भाजपा महामंत्री  माधव सिंह राठौड़ ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव 2023ओर लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर विशेष बैठक रखी गई.

पीएम मोदी की योजनाओं को बारे में बताया 

बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने की अपील की और युवा वर्ग को ज्यादा से ज्यादा पार्टी में जोड़ने का आह्वान किया ,अल्पकालीन विस्तारक गणेश कुमार कड़वासरा और मनीषा मेघवाल ने मेरा बूथ सबसे मजबूत ओर पन्ना प्रमुख को लेकर विस्तार से जानकारी दी. और भाजपा नेता धुरेन्द्र मेघवाल ने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार बिल्कुल विफल हो गई है और 5 साल में जनता के दुख दर्द के बारे में सुध नहीं ली.

कांग्रसे का सफाया करेगी जनता

अब महंगाई राहत कैंप खोलकर जनता को गुमराह कर रही है. पर जनता इस झांसे में नहीं आने वाली है और जनता इस बार कांग्रेस का सफाया कर देगी कांग्रेस के राज में लूटपाट डकैती हत्या  सहित विभिन्न मामले में बढ़ोतरी हुई हैं. भ्रष्टाचार में राजस्थान नंबर वन पर है जनता अब जागरूक हो गई है. काग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकेगी और कांग्रेस के भ्रष्ट सरकार के बारे में ओर मोदी सरकार कि उपलब्धियों के बारे में  भाजपा कार्यकर्ताओं को बताने का आह्वान किया.

गुमराह कर रही गहलोत सरकार

नगर अध्यक्ष बाबुलाल राठोड़ ने कहा कि अशोक गहलोत की सरकार केवल अपनी सरकार को बचाने में लगी रही और लोगों को राहत कैंप खोल कर गुमराह कर रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के अलावा विदेशों में भारत का डंका बजाया कांग्रेश के पदाधिकारी लोगों को गुमराह कर रहे हैं और जनता अब अपना मानस बना लिया है कि इस बार राज्य की भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंक देंगे.  इस बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष रूपसिंह परिहार, किशोर  राजपुरोहित,चेतन पटेल,शेषाराम,यूनूस  और भाजपा के अनेकों कार्यकर्ता मौजूद थे.

ये भी पढ़ें...मुझे सभी कुंवारों की लिस्ट दो, मैं सब की शादी करवा दूंगा- किरोड़ी लाल मीणा

Trending news