Horoscope: मेष, मिथुन और कर्क राशि वालों को रखना होगा इन बातों का ध्यान, जानें अपना आज का राशिफल
Advertisement

Horoscope: मेष, मिथुन और कर्क राशि वालों को रखना होगा इन बातों का ध्यान, जानें अपना आज का राशिफल

Horoscope: जानिए 7 फरवरी 2022 का अपना राशिफल

प्रतीकात्मक तस्वीर

Horoscope: जानिए 7 फरवरी 2022 का अपना राशिफल

मेष राशि 
आज प्रथम जन्म लग्न भाव में चंद्रमा का प्रबल योग बन रहा है
कोई खास डील फाइनल हो जाएगी
राज्य से विशेष सम्मान प्राप्त हो सकता है
भौतिक विकास का योग अच्छा है

वृषभ राशि 
आज आपका ध्यान नई योजनाओं में लगेगा
किसी देवस्थान की यात्रा से मन को सकून मिलेगा
कानूनी विवाद में सफलता प्राप्त होगी
स्थान परिवर्तन की योजना सफल हो सकती है
दिन के उत्तरार्ध में उलझनों के बावजूद पराक्रम की वृद्धि होगी

मिथुन राशि 
आज का दिन काफी रचनात्मक है
किसी क्रिएटिव और आर्टिस्ट काम को पूरा करने में आप दिन बिता सकते हैं
जो काम आपको सबसे प्रिय है, आज वहीं करने को मिलेगा

कर्क राशि 
आज का दिन काफी सृजनात्मक है
जो भी काम लगन के साथ करेंगे, आज उस का फल उसी समय मिल सकता है
अधूरे काम निपट जाएंगे, महत्वपूर्ण चर्चाएं होंगी

सिंह राशि
आज का दिन काफी व्यस्त रखने वाला है
धर्म-आध्यात्म के मामले थोड़ा समय निकाल लेना ही अच्छा होगा

कन्या राशि
आज व्यवहार में संयम और सावधानी बरतें
आसपास के लोगों से टकराव की नौबत न आए, इस बात का ध्यान रखें

तुला राशि 
आज का दिन आपके लिए लाभकारक है
कार्य व्यवहार से जुड़े सभी विवाद आज सुलझ सकते हैं
नए प्रोजेक्ट पर कुछ काम शुरू हो सकता है

वृश्चिक राशि 
आज का दिन काफी मजबूत है
दिनभर लाभ के अवसर प्राप्त होंगे, प्रयत्नशील रहें
परिवार में सुख शांति और स्थिरता का आनंद उठाएं

धनु राशि
आज का दिन सावधानी और सतर्कता का है
बिजनस के मामले में थोड़ा सा जोखिम उठाएं 
बड़ा लाभ होने की आशा है

मकर राशि
आज का दिन सामान्य है
साझेदारी में किया व्यापार काफी फायदा पहुंचाएगा
रोजमर्रा के घरेलू कामों को निबटाने का आज सुनहरा मौका है

कुंभ राशि 
आज आपके स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतने का दिन है
मौसम परिवर्तन से शीतोष्ण विकार उत्पन्न हो सकते हैं
खान-पान में लापरवाही न बरतें
व्यापार के मामले में दिन सुखद व्यतीत होगा

मीन राशि 
आज का दिन लाभकारक रहेगा
व्यापार में जोखिम उठाने का परिणाम आज हितकर होगा
धैर्य और मृदु व्यवहार रखें
परेशानियों को अपने व्यवहार में सुधार कर ठीक किया जा सकता है

Trending news