भारत जोडो यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए तैयारी में जुटी यूथ कांग्रेस
Advertisement
trendingNow1/india/rajasthan/rajasthan1448861

भारत जोडो यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए तैयारी में जुटी यूथ कांग्रेस

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में राहुल गांधी की यात्रा को लेकर आज यूथ कांग्रेस की बैठक आयोजित हुई.

भारत जोडो यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए तैयारी में जुटी यूथ कांग्रेस

जयपुर: प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में राहुल गांधी की यात्रा को लेकर आज यूथ कांग्रेस की बैठक आयोजित हुई. बैठक यूथ कांग्रेस प्रभारी, प्रदेशाध्यक्ष की अध्यक्षता में विधानसभा, जिलाध्यक्ष और इकाइयों के प्रभारियों की बैठक हुई.राजस्थान में राहुल गांधी की भारत जोडो यात्रा को सफल बनाने के लिए लाखों की संख्या में यूथ कांग्रेस जुटेंगे.

यूथ कांग्रेस ने कहा कि राहुल गांधी की यात्रा के आने का युवा वर्ग इंतजार कर रहा है. सभी यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष और इकाइ अध्यक्षों को जिम्मेदारी दी जा रही है. ताकि राजस्थान में राहुल गांधी की भारत जोडो यात्रा को ऐतिहासिक बनाया जा सके. आज देश का हर यूथ राहुल गांधी की यात्रा से स्वयं जुड रहा है.

देश में भाजपा सरकार की बेरोजगारी, महंगाई से त्रस्त है. राहुल गांधी सच्चाई और बेरोजगारी, महंगाई के खिलाफ कन्याकुमारी से लेकर जम्मू कश्मीर तक पैदल चलकर जागरूक करने का काम कर रहे है. वहीं, यूथ कांग्रेस पदाधिकारियों का कहना है कि राहुल गांधी की भारत जोडो यात्रा देश में नफरत मिटाओ, भारत जोडो का संदेश दे रहे हैं. वहीं, राहुल गांधी की यात्रा को रोकने की जो लोग रणनीति बना रहे तो भूल जाए. आज देश का युवा राहुल गांधी के साथ है.

Trending news