ग्रामीण खेलों के महाकुंभ का आगाज आज, मुख्यमंत्री गहलोत करेंगे लूणी में शुभारंभ
Advertisement
trendingNow1/india/rajasthan/rajasthan1323988

ग्रामीण खेलों के महाकुंभ का आगाज आज, मुख्यमंत्री गहलोत करेंगे लूणी में शुभारंभ

Jodhpur/ Jaipur | Rajeev Gandhi Gramin Olympic: ग्रामीण खेलों के महाकुंभ का आगाज आज से होने जा रहा है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत लूणी में शुभारंभ करेंगे. 

ग्रामीण खेलों के महाकुंभ का आगाज आज, मुख्यमंत्री गहलोत करेंगे लूणी में शुभारंभ

Jodhpur/ Jaipur | Rajeev Gandhi Gramin Olympic: गांव-गांव, ढ़ाणी-ढ़ाणी में खेलों की अलख जगाने और युवाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने को लेकर राज्य खेल की तर्ज पर मुख्यमंत्री की बजटीय घोषणा की पालना में 29 अगस्त से शुरू होने वाले राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल महाकुंभ के ग्राम पंचायत स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आगाज मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद की अध्यक्ष और पदमश्री ओलम्पियन डॉ. कृष्णा पूनिया जोधपुर जिले की ग्राम पंचायत लूणी के पाल गांव से करेंगी.

पहली बार होने वाले अनूठे खेल महाकुंभ में कबड्डी, शूटिंगबॉल, वॉलीबॉल, हॉकी, खो.खो और टेनिस बॉल क्रिकेट में प्रदेश भर की ग्राम पंचायत स्तर पर गठित 2 लाख से अधिक टीमों के करीब 30 लाख से अधिक खिलाड़ी भाग लेकर विश्व कीर्तिमान स्थापित करेंगें.

इन 6 खेलों में इतने खिलाड़ी ले रहे हैं हिस्सा
1- कबड्डी में 9 लाख 19 हजार 413 पुरूष व 2 लाख 43 हजार 746 महिला
2- टेनिस बॉल क्रिकेट में 6 लाख 46 हजार 739 पुरूष व 39 हजार 931 महिला
3- वॉलीबॉल में 2 लाख 34 हजार 118 पुरूष व 61 हजार 882 महिला
4- हॉकी में 90 हजार 979 पुरूष व 37 हजार 636 महिला
5- शूटिंगबाल में 99 हजार 325 पुरूष
6- खो खो में 5 लाख 38 हजार 309 महिला भाग लेगी

राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद के मुख्य खेल अधिकारी वीरेंद्र पूनिया ने बताया कि राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों में कुल 19 लाख 90 हजार 574 पुरूष और 9 लाख 21 हजार 504 महिलाओं सहित 29 लाख 12 हजार 78 खिलाड़ी विश्व के सबसे बड़े खेल आयोजन में जोर आजमाईश करते हुए खेल कौशल का प्रदर्शन कर जीतने के लिए घमासान करते नजर आएंगे. ग्राम पंचायत पर खेल 29 अगस्त से 1 सितम्बर तक आयोजित होंगे, तो वहीं ब्लॉक स्तर पर खेल 12 सितंबर से 15 सितम्बर, जिला पर खेल 22 सितंबर से 25 सितम्बर और राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं 2 अक्टूबर से 5 अक्टूबर तक आयोजित होगी.

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत खेल महाकुंभ को लेकर काफी उत्साहित है. ग्रामीण ओलम्पिक खेलों के जरिये राज्य में नई खेल संस्कृति का जन्म होगा. सरकार की ओर से राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय खेल में विजेता खिलाड़ियों को राजकीय सेवाओं में नियुक्ति देकर प्रोत्साहित कर रही है. मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार खेलों के विकास को लेकर प्रतिबद्ध है.

अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

खबरें और भी हैं... जानिए क्यों पैपराजी पर भड़की कॉमेडियन भारती सिंह, बोली- मेरा बेटा सबसे बदला लेगा

खबरें और भी हैं... किशनगढ़: पत्थरों से कुचलकर युवक की हत्या की, हरमाड़ा आरओबी पुलिया के पास मिला शव

Trending news