बारिश के बाद निकली धूप से तापमान में आया उबाल, राजस्थान में जानें फिर कब सक्रीय होगा मानसून
Advertisement
trendingNow1/india/rajasthan/rajasthan1766030

बारिश के बाद निकली धूप से तापमान में आया उबाल, राजस्थान में जानें फिर कब सक्रीय होगा मानसून

प्रदेश में मानसून की बारिश का दौर 2 दिन के लिए कमजोर हुआ है, फिर भी प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश का दौर जारी है. वहीं बारिश थमने के साथ ही अधिकतम, न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही है. पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में 1 से 3 डिग्री तापमान बढ़ा है.

बारिश के बाद निकली धूप से तापमान में आया उबाल, राजस्थान में जानें फिर कब सक्रीय होगा मानसून

Rajasthan Weather Update : प्रदेश में मानसून की बारिश का दौर 2 दिन के लिए कमजोर हुआ है, फिर भी प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश का दौर जारी है. वहीं बारिश थमने के साथ ही अधिकतम, न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही है. पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में 1 से 3 डिग्री तापमान बढ़ा है. उमस से प्रदेशवासियों का हाल बेहाल नजर आ रहा है. इसी बीच गंगानगर का अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री दर्ज किया गया.

वहीं बीकानेर फलोदी जैसलमेर करौली का तापमान 40 डिग्री से अधिक दर्ज हुआ. उमस के बीच पूर्वी राजस्थान के जिलों में 36 से 39 डिग्री के बीच तापमान बना हुआ है. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 6 और 7 जुलाई को पूर्वी राजस्थान के अधिकतर जिलों में येल्लो अलर्ट की चेतावनी दी गई है. वहीं पश्चिमी राजस्थान के किसी भी जिले में 7 जुलाई तक कोई भी अलर्ट जारी नहीं किया गया. प्रदेश के तापमान की बात जाए तो अजमेर जिले का अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री दर्ज किया गया. वही भीलवाड़ा ज़िले का अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री दर्ज हुआ. अलवर ज़िले का अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री दर्ज हुआ. राजधानी जयपुर का अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री दर्ज हुआ.

सीकर ज़िले का अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री रहा. वहीं कोटा ज़िले का अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री दर्ज किया गया. बूंदी ज़िले का अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री दर्ज किया गया. इसी के साथ चित्तौड़गढ़ ज़िले का अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री रहा. धौलपुर ज़िले का अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री रहा. वहीं बांरा ज़िले का अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री दर्ज किया गया. डूंगरपुर ज़िले का अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री दर्ज किया गया. सिरोही ज़िले का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री दर्ज किया गया. सवाई माधोपुर ज़िले का अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री दर्ज हुआ. करौली ज़िले का अधिकतम तापमान 40.0 डिग्री दर्ज हुआ.

बाँसवाड़ा ज़िले का अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री दर्ज हुआ. वहीं पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर जिले का अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री दर्ज किया गया. जैसलमेर जिले का अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री दर्ज किया गया. जोधपुर ज़िले का अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री दर्ज किया गया. बीकानेर जिले का अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री दर्ज किया गया. चूरू ज़िले का अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री दर्ज हुआ. गंगानगर ज़िले का अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री दर्ज किया गया. वही जालौर का अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के अधिकांश जिलों में आज 1 से 2 डिग्री तापमान और बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं.

यह भी पढ़ेंः 

PM मोदी बीकानेर से करेंगे 25 हजार करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास- राजेंद्र राठौड़

गुरु पूर्णिमा पर पुष्कर सरोवर में डुबकी लगाने आए सीकर के दो युवकों की डूबने से मौत

Trending news