Rajasthan Weather Update Today: राजस्थान में ठंडी हवाओं का प्रभाव हुआ कम, मौसम रहेगा शुष्क
Advertisement
trendingNow1/india/rajasthan/rajasthan1574007

Rajasthan Weather Update Today: राजस्थान में ठंडी हवाओं का प्रभाव हुआ कम, मौसम रहेगा शुष्क

Rajasthan Weather Update Today: राजस्थान में उत्तरी हवाओं के प्रभाव से मौसम में देखने को मिल रहा है, जिससे प्रदेश के किसी भी जिले में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री से नीचे नहीं है. वहीं, जयपुर का न्यूनतम रात का तापमान 14.0 डिग्री रहा. 

Rajasthan Weather Update Today: राजस्थान में ठंडी हवाओं का प्रभाव हुआ कम, मौसम रहेगा शुष्क

Rajasthan Weather Update Today: राजस्थान में उत्तरी हवाओं के प्रभाव से मौसम में परिवर्तन देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में राज्य में मौसम शुष्क बना रहेगा, जिससे न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होगी. फिलहाल प्रदेश के किसी भी जिले में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री से नीचे नहीं है. 

बीती रात चूरू जिले का न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं, डूंगरपुर जिले का न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री दर्ज किया गया और अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री डूंगरपुर जिले का दर्ज किया गया. 

जयपुर जिले का न्यूनतम तापमान 14.0 डिग्री दर्ज किया गया. बाड़मेर जिले का अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री दर्ज किया गया. प्रदेश के अन्य जिलों में न्यूनतम तापमान की बात की जाए तो बीती रात अजमेर जिले का रात का न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री रहा, भीलवाड़ा ज़िले का न्यूनतम तापमान 09.6 दर्ज , वनस्थली का न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री दर्ज किया गया, अलवर का न्यूनतम तापमान 09.8 डिग्री दर्ज किया गया. इसी तरह राजधानी जयपुर का न्यूनतम रात का तापमान 14.0 डिग्री रहा. 

पिलानी का न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री दर्ज, सीकर जिले का न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज , कोटा जिले का न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री दर्ज , बूंदी जिले का न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री दर्ज, चित्तौड़गढ़ जिले का न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री दर्ज , डबोक का न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री दर्ज, टोंक जिले का न्यूनतम तापमान 14.7 डिग्री दर्ज किया गया. 

डूंगरपुर ज़िले का न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री दर्ज, बाड़मेर जिले का न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री दर्ज, जैसलमेर जिले का न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री दर्ज , जोधपुर जिले का न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री दर्ज किया गया. 

इसी के साथ बीकानेर जिले का न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री दर्ज किया गया. बीती रात चूरू में न्यूनतम तापमान 08.5 डिग्री दर्ज किया गया. गंगानगर जिले का न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री दर्ज किया गया. प्रदेश में आगामी दिनों मैं और अधिक तापमान बढ़ने की आशंका है. 

यह भी पढ़ेंः राजस्थान: अंगारों पर नृत्य करते लोगों का Video वायरल, बीकानेर के ये लोग मुंह से उगलते है शोले, देखें

Trending news