Rajasthan Weather Update: मार्च के पहले हफ्ते में बढ़ने लगा पारा, इस बार पडे़गी रिकॉर्ड तोड़ गर्मी
Advertisement
trendingNow1/india/rajasthan/rajasthan1594528

Rajasthan Weather Update: मार्च के पहले हफ्ते में बढ़ने लगा पारा, इस बार पडे़गी रिकॉर्ड तोड़ गर्मी

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मार्च के महीना शुरू होते ही पारा बढ़ने लगा है, जिससे लागातार लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है. हालांकि 2 दिन पहले आए एक पश्चिमी विक्षोभ से तापमान थोड़ा कम हुआ था. 

Rajasthan Weather Update: मार्च के पहले हफ्ते में बढ़ने लगा पारा, इस बार पडे़गी रिकॉर्ड तोड़ गर्मी

Rajasthan Weather Update: प्रदेश में मार्च महीने के पहले हफ्ते में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. होली के पहले ही गर्मी सताने लगी है. हालांकि न्यूनतम तापमान में अभी ज्यादा बढ़ोतरी दर्ज नहीं की जा रही है.  

2 दिन पहले आए एक पश्चिमी विक्षोभ से तापमान में कमी देखने को मिली थी. पश्चिमी विक्षोभ के विदा होते ही एक बार फिर तापमान में बढ़ोतरी हो रही है. पश्चिमी राजस्थान की बात की जाए तो जालोर जिले में अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री रहा. 

पूर्वी राजस्थान के डूंगरपुर जिले में अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री दर्ज किया गया.सभी जिलों में दिन का तापमान अभी 29.0 डिग्री से ज्यादा है. वहीं, न्यूनतम तापमान 13.1 सिरोही जिले का दर्ज किया गया. इसी के साथ गंगानगर जिले का न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री रहा. प्रदेश के अन्य जिलों की बात की जाए तो अजमेर जिले का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री दर्ज किया गया. 

भीलवाड़ा जिले का अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री दर्ज किया गया. अलवर जिले का अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री दर्ज किया गया. जयपुर जिले का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री दर्ज किया गया. सीकर जिले का अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं, कोटा जिले का अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री दर्ज किया गया. बूंदी जिले का अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री, चित्तौड़गढ़ जिले का अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री दर्ज किया गया. 

इसके अलावा धौलपुर जिले का अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री दर्ज किया गया. सिरोही जिले का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री दर्ज किया गया. करौली जिले का अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री दर्ज किया गया. किसी के साथ पश्चिमी राजस्थान में बाड़मेर जिले का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री दर्ज किया गया. जैसलमेर का अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री दर्ज किया गया. सूर्यनगरी जोधपुर का अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री दर्ज किया गया.  

फलोदी जिले का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री, बीकानेर जिले का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री, चुरू जिले का अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री दर्ज किया गया. गंगानगर जिले का अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री,  जालौर जिले का अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री दर्ज किया गया. फिलहाल प्रदेश में गर्मी से राहत के कोई आसार दूर-दूर तक नजर नहीं आ रहे हैं. आने वाले दिनों में और अधिक गर्मी पड़ने की संभावना मौसम विभाग की ओर से जताई गई है. 

यह भी पढ़ेंः Rajasthan Weather update: राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में बारिश का अलर्ट

Trending news