Rajasthan Weather: प्रदेश में मानसून के चलते एक बार फिर गिरा तापमान, 20 से ज्यादा जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी
Advertisement
trendingNow1/india/rajasthan/rajasthan1793710

Rajasthan Weather: प्रदेश में मानसून के चलते एक बार फिर गिरा तापमान, 20 से ज्यादा जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी

Rajasthan Weather: प्रदेश के अधिकांश जिला में मानसून छाया हुआ है, जिसके चलते बारिश का दौर लगातार जारी है.  इसी के साथ ही राजस्थान के लोगों को भारी गर्मी और उमस  से राहत मिली है तो वही मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए जनता के लिए  मौसमी जानकारी जारी की है.

Rajasthan weather

Rajasthan Weather: प्रदेश के अधिकांश जिला में मानसून छाया हुआ है, जिसके चलते बारिश का दौर लगातार जारी है. आज भी प्रदेश के कई जिलों में येल्लो और ऑरेंज अलर्ट मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है. मानसून के बीच तापमान में कमी नहीं देखने को मिल रही है, प्रदेश का तापमान 38 डिग्री से अधिक बना हुआ है.

 

अधिकतम तापमान 

फलौदी का अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री पहुंच गया है तो वही बीकानेर, फतहपुर का तापमान 37 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया. गंगानगर, जैसलमेर, सवाई माधोपुर,धौलपुर का तापमान 36 डिग्री से ज्यादा दर्ज है, अजमेर, भीलवाड़ा का प्रदेश में सबसे कम अधिकतम 32 डिग्री तापमान दर्ज किया गया. उमस से प्रदेशवासियों का हाल बेहाल है. प्रदेश के अन्य ज़िलों के तापमान की बात जाए तो अजमेर जिले का अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री दर्ज किया गया. वही भीलवाड़ा ज़िले का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री दर्ज हुआ. अलवर ज़िले का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री दर्ज हुआ. राजधानी जयपुर का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री दर्ज हुआ. सीकर ज़िले का अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री रहा. वहीं कोटा ज़िले का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री दर्ज किया गया. इसी के साथ चित्तौड़गढ़ ज़िले का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री रहा. धौलपुर ज़िले का अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री रहा. बांरा ज़िले का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री दर्ज किया गया. डूंगरपुर ज़िले का अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री दर्ज किया गया. सिरोही ज़िले का अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री दर्ज किया गया. सवाई माधोपुर ज़िले का अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री दर्ज हुआ. करौली ज़िले का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री दर्ज हुआ. बांसवाड़ा ज़िले का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री दर्ज किया गया.

पश्चिमी राजस्थान के जिलों का अधिकतम तापमान

वहीं पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर जिले का अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री दर्ज किया गया. जैसलमेर जिले का अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री दर्ज किया गया. जोधपुर ज़िले का अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री दर्ज किया गया. बीकानेर जिले का अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री दर्ज किया गया. चूरू ज़िले का अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री दर्ज हुआ. गंगानगर ज़िले का अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री दर्ज किया गया. वही जालौर का अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के अधिकांश जिलों में तापमान में 1 से 2 डिग्री उतार चढ़ाव होने के संकेत बने हुए हैं.

ये भी पढ़ें- 

Rajasthan News: राजस्थान में MSP पर उपज खरीद का आज आखिरी दिन, तुरंत उठाएं फायदा

राजस्थान में AAP की हेल्पलाइन से कहीं बिगड़ न जाए BJP और कांग्रेस का खेल, बड़ा प्लान तैयार

Trending news