राजस्थान में उमस से हाल बेहाल, 48 घंटे बाद इन जिलों को मिलेगी राहत, तापमान 42 डिग्री पहुंचा
Advertisement
trendingNow1/india/rajasthan/rajasthan1767305

राजस्थान में उमस से हाल बेहाल, 48 घंटे बाद इन जिलों को मिलेगी राहत, तापमान 42 डिग्री पहुंचा

प्रदेश में मानसून की बारिश का दौर 2 दिन के लिए कमजोर हुआ था, फिर भी प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश का दौर जारी है. वहीं बारिश थमने के साथ ही अधिकतम, न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही है. पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में 1 से 2 डिग्री तापमान बढ़ा है.

राजस्थान में उमस से हाल बेहाल, 48 घंटे बाद इन जिलों को मिलेगी राहत, तापमान 42 डिग्री पहुंचा

प्रदेश में मानसून की बारिश का दौर 2 दिन के लिए कमजोर हुआ था, फिर भी प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश का दौर जारी है. वहीं बारिश थमने के साथ ही अधिकतम, न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही है. पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में 1 से 2 डिग्री तापमान बढ़ा है. उमस से प्रदेशवासियों का हाल बेहाल नजर आ रहा है. प्रदेश में मानसून के बीच तापमान बढ़कर 42 डिग्री पहुँच गया है. पश्चिमी राजस्थान में तापमान अधिक बढ़ रहा है. बीकानेर, गंगानगर का तापमान 42 डिग्री हो गया इसी के साथ फलौदी, चुरू 41 डिग्री पार पहुंच गया है.

2 दिन बाद मिलेगी गर्मी से राहत

जैसलमेर, संगरिया, फतहपुर में 40 डिग्री से अधिक तापमान दर्ज किया गया. 39 डिग्री तापमान बाड़मेर, धौलपुर ज़िले का बना हुआ है. पूर्वी राजस्थान में 35 से 40 डिग्री के बीच तापमान बना हुआ है वहीं पश्चिमी राजस्थान में तापमान 39 से 42 डिग्री हो गया. प्रदेशवासियों का उमस से हाल बे हाल हो रहा है, इसी के साथ 2 दिन बाद गर्मी से राहत मिलने की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त करी है. प्रदेश के अन्य ज़िलों के तापमान की बात जाए तो अजमेर जिले का अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री दर्ज किया गया. वही भीलवाड़ा ज़िले का अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री दर्ज हुआ. अलवर ज़िले का अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री दर्ज हुआ.

जयपुर में 36.5 डिग्री पहुंचा तापमान

राजधानी जयपुर का अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री दर्ज हुआ. सीकर ज़िले का अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री रहा. वहीं कोटा ज़िले का अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री दर्ज किया गया. बूंदी ज़िले का अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री दर्ज किया गया. इसी के साथ चित्तौड़गढ़ ज़िले का अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री रहा. धौलपुर ज़िले का अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री रहा. वहीं बांरा ज़िले का अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री दर्ज किया गया. डूंगरपुर ज़िले का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री दर्ज किया गया. सिरोही ज़िले का अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री दर्ज किया गया. सवाई माधोपुर ज़िले का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री दर्ज हुआ.

करौली ज़िले का अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री दर्ज हुआ. बाँसवाड़ा ज़िले का अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री दर्ज हुआ. वहीं पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर जिले का अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री दर्ज किया गया. जैसलमेर जिले का अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री दर्ज किया गया. जोधपुर ज़िले का अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री दर्ज किया गया. बीकानेर जिले का अधिकतम तापमान 42.0 डिग्री दर्ज किया गया. चूरू ज़िले का अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री दर्ज हुआ. गंगानगर ज़िले का अधिकतम तापमान 42.0 डिग्री दर्ज किया गया. वही जालौर का अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के अधिकांश जिलों में आज 1 से 2 डिग्री तापमान और बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं.

ये भी पढ़ें- 

ICAI CA Inter Results 2023: आईसीएआई सीए इंटर का रिजल्ट जल्द होने वाला है जारी,ऐसे देखें अपना स्कोर कार्ड

VastuTips : आपके बाथरूम में पड़े टूटे बाल, वास्तु के हिसाब से बेहद खतरनाक

Trending news