Trending Quiz : दुनिया में सबसे सस्ता पेट्रोल किस देश में मिलता है?
Advertisement
trendingNow1/india/rajasthan/rajasthan2024243

Trending Quiz : दुनिया में सबसे सस्ता पेट्रोल किस देश में मिलता है?

Trending Quiz - ट्रेंडिंग क्विज (Trending Quiz) के प्रश्नों के माध्यम से हम आपसे कुछ ऐसे सवाल पूछेंगें, जो शायद आपके जहन में तो आए होंगे, लेकिन शायद आपको उनके जवाब पता ना हों. तो चलिए देखते हैं, कि आप हमारे सवालों के बारे में कितना जानते हैं.

 

दुनिया में सबसे सस्ता पेट्रोल किस देश में मिलता है?

General Knowledge Trending Quiz : इन दिनों लोगों को क्विज खूब पसंद आ रहा है. पहले के जवाने में दादी-नानियां हमसे ऐसी पहेलियां पूछती थीं, जो हमारे दिमाग के ऊपर से निकल जाती थीं, क्विज वही फॉर्मैट है. लोग ट्रेंडिंग क्विज के माध्यम से दुनियाभर की नॉलेज ले रहे हैं. इससे जनरल नॉलेज भी बढ़ती है, और मनोरंजन भी होता है. 

सवाल 1 - आखिर भारत के किस राज्य में सबसे ज्यादा हाथियों की संख्या पाई जाती है?
जवाब 1 - बता दें कि भारत में सबसे ज्यादा हाथियों की संख्या कर्नाटक राज्य में पाई जाती है.

सवाल 2 - क्या आप बता सकते हैं कि आखिर वो कौन सा जीव है, जो कभी नहीं मरता, वह हमेशा जिंदा रहता है?
जवाब 2 - बता दें कि जेलिफिश ही वो जीव है, जो कभी नहीं मरती, वह हमेशा जिंदा रहती है. 

सवाल 3 - बताएं आखिर फूलों की रानी किस फूल को कहा जाता है?
जवाब 3 - दरअसल, फूलों की रानी चमेली के फूल को कहा जाता है.

सवाल 4 - वह कौन सा देश है जहां इंसानों से ज्यादा कंगारू पाए जाते हैं?
जवाब 4 - बता दें कि ऑस्ट्रेलिया वो देश है, जहां इंसानों से ज्यादा कंगारू पाए जाते हैं.

यह भी पढ़ें

कप्तानी छूटने के बाद, क्या IPL 2024 में Kohli के साथ RCB में दिखेंगे Rohit Sharma?

सवाल 5 - बताएं आखिर सबसे ज्यादा चाय का उत्पादन किस राज्य में होता है?
जवाब 5 - सबसे ज्यादा चाय का उत्पादन असम में होता है.

सवाल 6 - बताएं आखिर तिरंगे पर अशोक चक्र किसने लगवाया था?
जवाब 6 - दरअसल, विनायक दामोदर सावरकर, जो एक भारतीय राजनीतिज्ञ, कार्यकर्ता और लेखक भी थे, जिन्हें आज वीर सावरकर के नाम से भी जाना जाता है, उन्ही के प्रस्ताव से तिरंगे पर अशोक चक्र लगया गया था.

सवाल 7 - दुनिया में सबसे सस्ता पेट्रोल किस देश में मिलता है?
जवाब 7 - Globalpetrolprices.com की एक रिपोर्ट के अनुसार दुनिया में सबसे सस्ता पेट्रोल वेनेजुएला में मिलता है.

Trending news