Chaitra Navratri 2023 Dates : इस दिन से हैं चैत्र नवरात्रि 2023, जानें घट स्थापना मुहूर्त
Advertisement
trendingNow1/india/rajasthan/rajasthan1581695

Chaitra Navratri 2023 Dates : इस दिन से हैं चैत्र नवरात्रि 2023, जानें घट स्थापना मुहूर्त

 हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का बहुत महत्व है. हिंदू पंचाग में इन दिन हिंदू नववर्ष का आगमन माना जाता है. पूरे साल भर में चार बर नवरात्रि मनायी जाती है. जिसमें दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि होती है. खासतौर पर चैत्र नवरात्रि का खास महत्व माना जाता है.

Chaitra Navratri 2023 Dates : इस दिन से हैं चैत्र नवरात्रि 2023, जानें घट स्थापना मुहूर्त
Chaitra Navratri 2023 Dates : हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का बहुत महत्व है. हिंदू पंचाग में इन दिन हिंदू नववर्ष का आगमन माना जाता है. पूरे साल भर में चार बर नवरात्रि मनायी जाती है. जिसमें दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि होती है. खासतौर पर चैत्र नवरात्रि का खास महत्व माना जाता है.
 
चैत्र नवरात्र पर पूरे नौ दिन तक मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है. चैत्र मात्र के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से नवरात्रि शुरू होकर नवमी के दिन इसका समापन होता है. आइये बताते हैं आपको कि चैत्र नवरात्रि पर घट स्थापना का शुभ मुहूर्त कब है. इस साल 22 मार्च 2023 को नवरात्रि शुरू हो रही हैं और इसका समापन चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी को होगी, जोकि 30 मार्च 2023 को है.
 
चैत्र नवरात्रि    2023 कैलेंडर              मां का पूजा स्वरूप        दिन
चैत्र नवरात्रि    2023 पहला दिन            मां शैलपुत्री 22 मार्च बुधवार
चैत्र नवरात्रि    2023 दूसरा दिन             मां ब्रह्मचारिणी 23 मार्च गुरुवार
चैत्र नवरात्रि    2023 तीसरा दिन            मां चंद्रघंटा 24 मार्च शुक्रवार
चैत्र नवरात्रि    2023 चौथा दिन              मां कुष्मांडा 25 मार्च शनिवार
चैत्र नवरात्रि    2023 पांचवां दिन            मां स्कंदमाता 26 मार्च रविवार
चैत्र नवरात्रि    2023 छठा दिन              मां कात्यानी 27 मार्च सोमवार
चैत्र नवरात्रि    2023 सातवां दिन            मां कालरात्री 28 मार्च मंगलवार
चैत्र नवरात्रि    2023 आठवां दिन           मां महागौरी 29 मार्च बुधवार
चैत्र नवरात्रि    2023  नौवां दिन             मां सिद्धिदात्री 30 मार्च गुरुवार
 
चैत्र नवरात्रि 2023 पर कब करें घट स्थापना (Chaitra Navratri 2023 Ghatasthapana Muhurat)
हिंदू पंचांग के अनुसार उदयतिथि के अनुसार 22 मार्च 2023 को प्रतिपदा तिथि है, तो इसी दिन से चैत्र नवरात्रि शुरू होगी.
चैत्र नवरात्रि का 2023 घटस्थापना मुहूर्त : 22 मार्च 2023 प्रातः 6:29 मिनट से शुरू होकर 7:40 मिनट तक ही रहेगा.
 
नवरात्रि घटस्थापना ऐसे करें (Navratri Ghatasthapana Vidhi in Hindi)
घटस्थापना के लिए नवरात्रि के पहले दिन मंदिर की साफ-सफाई कर सबसे पहले भगवान गणेश की आराधना करें. फिर मंदिर के पास लाल रंग का कपड़ा बिछाकर बीच में अक्षत की ढेरी बना दें. इस ढेरी पर जल से भरा कलश स्थापित करते हैं और उस कलश पर पहले स्वास्तिक बना लें. एक सिक्का, हल्की की गांठ, सुपारी, दूर्पा , चावल और आम के पत्ते डालें. अब इसके ऊपर चुनरी में लिपटा नारियल रख देंौर देवी मां को आह्वान करें.

Trending news