जयपुर: भारतीय मजदूर संघ ने नगर निगम हैरिटेज का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया
Advertisement
trendingNow1/india/rajasthan/rajasthan1364591

जयपुर: भारतीय मजदूर संघ ने नगर निगम हैरिटेज का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया

भारतीय मजदूर संघ ने किया नगर निगम हैरिटेज जयपुर का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया.

भारतीय मजदूर संघ ने किया विरोध प्रदर्शन.

Jaipur: भारतीय मजदूर संघ ने किया नगर निगम हैरिटेज जयपुर का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया. भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाते हुए कहा कि बड़े व्यपारियों और उद्योगपतियों से सांठ-गांठ कर उसका स्थान बदल कर जल महल की पाल पर शिफ्ट कर दिया गया.

जयपुर का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया
भारतीय मजदूर संघ ने किया नगर निगम हैरिटेज जयपुर का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया. भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा ने बताया नगर निगम हैरिटेज द्वारा प्रस्तावित योजना ''रात्रि बाजार'' जो कि सरकार ने पहले चौड़ा रास्ता पर लगाना तय किया था उसे चौड़ा रास्ता के बड़े व्यापारियों और उद्योगपतियों से सांठ-गांठ कर उसे रोककर उसका स्थान बदल कर जल महल की पाल पर शिफ्ट कर दिया.

ये भी पढ़ें- राजस्थान और मध्यप्रदेश से ट्रॉली, पिकअप और जेसीबी करते थे चोरी, साइबर सेल धर लिया

रात्रि बाजार लगाने का विरोध-प्रदर्शन किया
जल महल पाल पर जलमहल चौपाटी व्यापार संघ द्वारा पिछले 20 वर्षों से लगभग 500 मजदूर लोग चटाई और पल्ली बिछाकर अपना सामान बेचकर पेट पाल रहे हैं. एक और जहां सरकार शहरी रोजगार गारंटी के सपने दिखा रहे हैं वहीं नगर निगम 500 परिवार के पेट पर लात मारकर नगर निगम इन्हें बेरोजगार कर रही है. इसी का विरोध करने के लिए भारतीय मजदूर संघ ,जयपुर के नेतृत्व में जलमहल व्यापार संघ के सभी स्ट्रीट वेंडर ने एकत्रित होकर नगर निगम हैरिटेज मुख्यालय का घेराव कर रात्रि बाजार लगाने का विरोध-प्रदर्शन किया.

Reporter-Anup Sharma

Trending news