Chandrayaan 3 Landing: ISRO से पहले राजस्थानी कलाकार ने कराई लैंडिंग, कहा मिशन होगा सफल
Advertisement
trendingNow1/india/rajasthan/rajasthan1837941

Chandrayaan 3 Landing: ISRO से पहले राजस्थानी कलाकार ने कराई लैंडिंग, कहा मिशन होगा सफल

Chandrayaan 3 moon landing live: देशभर में चंद्रयान 3 की सफल लॉन्चिंग के लिए पूरे देश में उत्साह है. जयपुर के कलाकार मूर्तिकार नवरत्न प्रजापति ने अपनी कला के माध्यम से चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग कराई गई. इसमें चांद से लेकर पृथ्वी शनि मंगल सभी ग्रह दर्शाए गए हैं.

 Chandrayaan 3 Landing: ISRO से पहले राजस्थानी कलाकार ने कराई लैंडिंग, कहा मिशन होगा सफल

Chandrayaan 3 moon landing live: देशभर में चंद्रयान 3 की सफल लॉन्चिंग के लिए पूरे देश में उत्साह है. जयपुर के कलाकार मूर्तिकार नवरत्न प्रजापति ने अपनी कला के माध्यम से चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग कराई गई. इसमें चांद से लेकर पृथ्वी शनि मंगल सभी ग्रह दर्शाए गए हैं. चांद पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के साथ-साथ देश का तिरंगा भी दर्शाया गया है. आखिर कैसे बनाया चंद्रयान-3.

  • चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के ल‍िए देश का हरेक नागरिक कर रहा कामना
  • संयुक्त राज्य अमेरिका, रूस और चीन के बाद भारत हास‍िल करेगा यह उपलब्धि
  • चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला भारत दुनिया का एकमात्र देश होगा.

भारत इतिहास रचने के बेहद करीब है क्योंकि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के महत्वाकांक्षी तीसरे चंद्र अभियान Chandrayaan-3 का लैंडर मॉड्यूल (एलएम) बुधवार शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा की सतह को छूने को तैयार है. भारत के महत्वाकांक्षी अभियान चंद्रयान-3 की लैंड‍िंग (Chandrayaan 3 Landing) पर दुन‍िया भर की न‍िगाहें टकट‍की लगाए बैठे हैं. ईसरो के वैज्ञानिक की सांसे थमी हुई है. भारत के लिए आज यानी बुधवार का द‍िन बेहद ही खास और अहम माना जा रहा है. देशभर में पूजा अनुष्ठान  किए जा रहे हैं. इसकी सकुशल लैंड‍िंग को लेकर भारत का हर नागर‍िक इसकी सफलता के लिए दुआएं कामनाएं कर रहा है और इस मिशन के कामयाब होने की शुभकामनाएं दे रहा है.

ये भी पढ़ें- गाय के गोबर से बनी इको फ्रेंडली देसी राखियां, गोशाला को गुजरात और पुणे से मिले ऑर्डर

ऐसा होने पर भारत पृथ्वी के एकमात्र प्राकृतिक उपग्रह चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बनकर भारत इतिहास रच देगा.  ऐसी ही एक अनोखी कामना राजस्थान के जयपुर के कलाकार मूर्तिकार नवरत्न प्रजापति की है. प्रजापति ने नवीनतम कलाकृति के साथ चंद्रयान-3 की सकुशल लैंड‍िंग कराकर शुभकामनाएं दी हैं.

Trending news