Dungarpur News: राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने किया बेणेश्वर धाम का दौरा, लखपति दीदी सम्मेलन में लिया भाग
Advertisement

Dungarpur News: राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने किया बेणेश्वर धाम का दौरा, लखपति दीदी सम्मेलन में लिया भाग

Dungarpur News: राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने डूंगरपुर जिले के बेणेश्वर धाम का दौरा किया और इसके बाद लखपति दीदी सम्मेलन में भाग लिया. वहीं, उन्होंने महिलाओं को अपने हाथों के हुनर से आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया. 

Dungarpur News: राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने किया बेणेश्वर धाम का दौरा, लखपति दीदी सम्मेलन में लिया भाग

Aspur, Dungarpur News: राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू आज डूंगरपुर जिले के बेणेश्वर धाम के दौरे पर रही. इस दौरान उन्होंने सीएम भजनलाल शर्मा, असम राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया के साथ राधा कृष्ण मंदिर में दर्शन किए तो वही लखपति दीदी सम्मेलन में भाग लेकर महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनकर देश को सशक्त बनाने का आव्हान किया. 

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू विशेष हेलीकॉप्टर से दोपहर के समय डूंगरपुर के बेणेश्वर पर अस्थाई हेलीपेड पर उतरी. असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, केबिनेट मंत्री किरोड़ीलाल मीणा, मंत्री बाबूलाल खराड़ी समेत संभागीय आयुक्त नीरज के पवन, रेंज पुलिस महानिरीक्षक एस परिमला समेत कई अधिकारियों ने स्वागत किया.  

इसके बाद राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्म श्रीराधा कृष्ण मंदिर पहुंची, जहा महंत अच्युतानंद महाराज ने उनका स्वागत किया. राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने मंदिर में दर्शन और पूजा अर्चना की. इसके बाद धाम पर स्थित संत मावजी महाराज के संग्रहालय का भी अवलोकन किया. महंत अच्युतानंद महाराज ने राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को धाम के इतिहास, महत्व और संत मावजी महाराज के लिखे चोपड़े के बारे में जानकारी दी.

इसके बाद राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने धाम स्थल पर राजिविका मिशन की महिलाओं की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया. इस दौरान राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने महिलाओं से बातचीत की. वहीं, लखपति दीदी सम्मेलन में हिस्सा लिया. राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने राजीविक मिशन की महिलाओं को 250 करोड़ रुपये के ऋण का वितरण किया. वहीं, महिला निधि के तहत 50 करोड़ के चैक वितरित किए गए. वहीं, राजीविका में बेहतर कार्य करने वाली 11 सखियों का सम्मान भी किया गया. इस मौके पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने सम्मेलन को संबोधित किया. अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने बेणेश्वर को पवित्र भूमि और राजस्थान को वीरों की भूमि बताया. उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज के गौरवपूर्ण इतिहास को हमेशा याद रखा जाएगा. 

उन्होंने कहा कि आज आदिवासी महिलाएं आधुनिकता को अपनाकर आगे बढ़ रही हैं. महिलाओं को आसान ऋण देकर राजस्थान सरकार अच्छा काम कर रही हैं. उन्होंने कहा कि भारत तभी आत्म निर्भर बनेगा जब देश की हर इकाई आत्म निर्भर हो. उन्होंने आमजन को आदिवासी समाज से सीखने की जरूरत बताई. उन्होंने कहा कि कम से कम साधनों में बिना प्रकृति को नुकसान पहुंचाए कैसे जीवन जीना है ये आदिवासी जानता है. उन्होंने महिलाओं से सशक्त और आत्मनिर्भर बनकर देश को सशक्त बनाने का आव्हान किया. 

इधर इस मौके पर सीएम भजनलाल शर्मा ने भी संबोधित किया. अपने संबोधन में सीएम ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने देश की 3 करोड़ बहनों को लखपति बनाने का लक्ष्य लिया है, जिसके तहत राजस्थान में  स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी 2 लाख 80 हजार महिलाएं लखपति बन चुकी हैं. वहीं, शेष को भी लखपति बनाने में सरकार कोई कसर नहीं रखेगी. इस मौके पर सीएम ने सरकार द्वारा जनकल्याण के लिए उठाए गए अहम निर्णय के बारे में भी बताया. वहीं, सम्मेलन को राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया, मंत्री किरोड़ीलाल मीणा और मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने भी संबोधित किया. 

यह भी पढ़ेंः राजस्थान हाईकोर्ट ने सूर्य नमस्कार के खिलाफ दायर याचिका को किया खारिज

यह भी पढ़ेंः Kisan Andolan: अशोक गहलोत ने दिया विवादित बयान, बोले- केंद्र की सोच 'नकारा-निकम्मी'

 

Trending news