नागौरः खींवसर से जन आक्रोश रैली का शुभारंभ, प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने कहा- कांग्रेस सरकार में असहाय लोगों का जीना हुआ मुश्किल
Advertisement
trendingNow1/india/rajasthan/rajasthan1481567

नागौरः खींवसर से जन आक्रोश रैली का शुभारंभ, प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने कहा- कांग्रेस सरकार में असहाय लोगों का जीना हुआ मुश्किल

नागौर जिले में आज भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह नागौर जिले के दौरे पर रहे. जहां पर राजस्थान सरकार के खिलाफ भाजपा द्वारा की जा रही जन आक्रोश रैली का खींवसर से शुभारंभ किया. 

 

नागौरः खींवसर से जन आक्रोश रैली का शुभारंभ, प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने कहा- कांग्रेस सरकार में असहाय लोगों का जीना हुआ मुश्किल

Nagaur: नागौर जिले में भाजपा की जन अक्रोश यात्रा शुरू है. कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा की जन आक्रोश रैली का शुभारंभ खींवसर उपखण्ड मुख्यालय से हुआ. भाजपा नेता धनंजय सिंह ने बताया कि जन आक्रोश यात्रा सती चौक से शुरू होकर चाम्पा गवाड़, शिव चौक, गणेश चौक, शनिचर मंदिर, बस स्टैंड होते हुए करमसी सर्किल पहुंची जहा चौपाल कार्यक्रम के बाद नागौर के लिए जन आक्रोश यात्रा रवाना हुई.

 करमसी सर्किल पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह का स्वागत भाजपा नेता धनंजय सिंह ने माला पहना कर किया. इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने खींवसर में जनसंपर्क कर कांग्रेस की चार साल की कमियां बताई.

इस दौरान नागौर विधायक मोहनराम चौधरी , नागौर के पूर्व सांसद सीआर चौधरी , भाजपा नेता महेंद्र पाल चौधरी सहित भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे. इसके बाद नागौर के लिए रवाना हुए और नागौर मे वाहन रैली निकाली. शहर के बासनी चौराहे से होते हुए शहर के मुख्य मार्गों से होकर रैली निकाली. इसके बाद डीडवाना के लिए रवाना हुए.

Reporter-Damodar Inaniya

ये भी पढ़ें- Bharat Jodo Yatra: जगदीश बिश्नोई ने बताई राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की पूरी कहानी, यात्रा में राजस्थान के कौन हैं ये 9 लोग

 

 

Trending news