हिंडोली पहुंचे कांग्रेस प्रभारी रंधावा अशोक चांदना के हुए मुरीद, कही ये बात
Advertisement

हिंडोली पहुंचे कांग्रेस प्रभारी रंधावा अशोक चांदना के हुए मुरीद, कही ये बात

Ashok Chandana Sukhjinder singh Randhawa : मंत्री अशोक चांदना के गढ़ कांग्रेस पार्टी प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा पहुंचे. जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया. रंधावा ने कहा कि मंत्री विकास करवाता है और कार्यकर्ताओं के बीच में रहता है तो उसे कार्यकर्ता काफी उत्साहित होते हैं, यही मुझे आज देखने को मिल रहा है.

हिंडोली पहुंचे कांग्रेस प्रभारी रंधावा अशोक चांदना के हुए मुरीद, कही ये बात

Ashok Chandana Sukhjinder singh Randhawa : कांग्रेस पार्टी प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा आज हिंडोली पहुंचे जहां राज्य मंत्री अशोक चांदना के नेतृत्व में उनका जोरदार स्वागत किया गया. इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी साथ में मौजूद रहे कार्यकर्ताओं के बीच प्रदेश प्रभारी रंधावा ने कहा कि सरकार में रहते हुए यदि मंत्री विकास करवाता है और कार्यकर्ताओं के बीच में रहता है तो उसे कार्यकर्ता काफी उत्साहित होते हैं, यही मुझे आज देखने को मिल रहा है.

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित कार्यकर्ताओं के बीच प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा राज्य मंत्री अशोक चांदना जिला प्रमुख चंद्रावती कंवर मौजूद रहे सभी ने कांग्रेस प्रदेश में जो विकास कार्य करवा रही है उसी को देखते हुए 2023 में जोश के साथ वापसी की बात कही कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता जीजान से जुट जाए और कांग्रेस को मजबूत बनाएं उन्होंने कहा कि मिशन 2023 बड़ा लक्ष्य नहीं है जो सरकार ने प्रदेश में आमजन के लिए विकास कार्य कर रहे हैं योजनाओं का लाभ दिया है उसे सरकार मजबूत है.

बूंदी जिले के हिंडोली किशोरपुरा टोल नाके पर आज कोटा जाते समय प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा का राज्य मंत्री अशोक चांदना के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया स्वागत के बाद बैठक में बोलते हुए सभी पदाधिकारियों ने कहा कि कांग्रेसका कार्यकर्ता जीजान से मेहनत करके गांव-गांव ढाणी-ढाणी में कांग्रेस के लिए प्रचार कर रहा है कांग्रेस की योजनाएं इस देश को जोड़ने वाली है इसी के चलते राहुल गांधी ने जो भारत जोड़ो यात्रा पूरी की उससे देश की एकता बनी है उन्होंने कहा कि आने वाला 2023 कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए बड़ी चुनौती है कांग्रेस की सरकार की योजनाएं और जो विकास कार्य सरकार द्वारा कराए गए हैं उसी का प्रचार प्रसार अब काग्रेस कार्यकर्ताओं को करना है जिससे सरकार में वापसी होगी.

ये भी पढ़ें..

राजस्थान के खदान उगल रहे 'सोना', गहलोत सरकार के खिले चेहरे

JEE Mains 2023 सेशन-1 का रिजल्ट हुआ जारी, यहां से करें चेक, कोटा के 6 स्टूडेंट्स का ओवरआल 100 परसेंटाइल रहा स्कोर

Trending news