कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के बयान पर बवाल, भाजपा ने प्रदर्शन कर सोनिया गांधी का फूंका पुतला
Advertisement

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के बयान पर बवाल, भाजपा ने प्रदर्शन कर सोनिया गांधी का फूंका पुतला

कांग्रेस नेता और सांसद अधीर रंजन चौधरी की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर दिए गए विवादित बयान के बाद पूरे देश भर में भाजपा सड़कों पर है, कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के इस बयान का पुरजोर तरीके से विरोध कर रही है. 

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के बयान पर बवाल.

Barmer: कांग्रेस नेता और सांसद अधीर रंजन चौधरी की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर दिए गए विवादित बयान के बाद पूरे देश भर में भाजपा सड़कों पर है, कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के इस बयान का पुरजोर तरीके से विरोध कर रही है. देश की पश्चिमी सरहद पर स्थित बाड़मेर जिले में भी भाजपा की ओर से कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी द्वारा राष्ट्रपति पर दिए गए बयान का विरोध करते हुए कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया. सोनिया गांधी का पुतला फूंका. भाजपा नेताओं का कहना है कि देश में लोकतंत्र के सर्वोच्च पद पर निर्वाचित आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू को लेकर जिस तरीके से कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने टिप्पणी की है, वह निंदनीय है और कांग्रेस को इसको के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए. 

वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष आदु राम मेघवाल ने कहा की कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी ने उनके खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी की है. चौधरी का बयान संविधान के भी खिलाफ है. कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने भारत की राष्ट्रपति के खिलाफ जैसे असभ्य शब्दों का उपयोग किया है, उससे महिलाओं को लेकर कांग्रेस नेताओं की भद्दी सोच उजागर हो रही है. कांग्रेस नेता की राष्ट्रपति के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी से सारा देश गुस्से में है.

ये भी पढ़ें- कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने महंगाई और बेरोजगारी को लेकर केंद्र सरकार को घेरा

अपने जिले की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

 

 

Trending news