बारां में बदमाशों ने कांग्रेस नगर अध्यक्ष और नगर परिषद के पूर्व उप सभापति को मारी गोली, कोटा रेफर
Advertisement
trendingNow1/india/rajasthan/rajasthan1728737

बारां में बदमाशों ने कांग्रेस नगर अध्यक्ष और नगर परिषद के पूर्व उप सभापति को मारी गोली, कोटा रेफर

Baran News: इन दिनों बारां में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. बताया जा रहा है कि बुधवार को दिन-दहाड़े बदमाशों ने बारां शहर के कांग्रेस के नगर अध्यक्ष और पूर्व नगर परिषद के उपसभापति गौरव शर्मा पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें गंभीर घायल हो गए. उन्हें इलाज के लिए कोटा रेफर किया गया है.

 

बारां में बदमाशों ने कांग्रेस नगर अध्यक्ष और नगर परिषद के पूर्व उप सभापति को मारी गोली, कोटा रेफर

Baran News: बारां जिलें में अपराधी बेकाबू हो रहे है कल शाम को बदमाशों की फायरिंग में तीन पुलिस कर्मी के घायल होने की घटना की चर्चा थमी नही ओर आज दिन दहाड़े बदमाशों ने बारां शहर के कांग्रेस के नगर अध्यक्ष और पूर्व नगर परिषद के उपसभापति गौरव शर्मा पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी जिसमें गंभीर घायल हो गए जिससे गंभीर हालत में कोटा रैफर किया है.

बारां के तलावडा रोड पर हुई वारदात

बारां शहर के तलावडा रोड पर बदमाशों ने बारां शहर के काग्रेंस के नगर अध्यक्ष पूर्व नगर परिषद के पूर्व उपसभापति पर फायरिंग कर दिया, जिससे गंभीर घायल हो गयें जिससे बारां शहर के निजी अस्पताल लाया गया जहां, गंभीर हालत होने पर किया घायल को कोटा रैफर किया है.

कांग्रेस नगर अध्यक्ष के सिर में मारी गोली - एसपी 

बारां में आज दिनदहाड़े अज्ञात बदमाशों ने बारां नगर परिषद के पूर्व उप सभापति गौरव शर्मा पर फायरिंग कर दी गोली लगने से घायल हुए गौरव शर्मा को बारां के निजी अस्पताल में लाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे कोटा रेफर कर दिया. एसपी राजकुमार चौधरी ने बताया कि गौरव शर्मा कांग्रेस के नगर अध्यक्ष हैं जिसे सिर में गोली लगी है. 

बताया जा रहा है कि उन्हें बारां में प्राथमिक उपचार के बाद कोटा रेफर कर दिया है यह देखा जा रहा है कि जमीनी विवाद के चलते कुछ लोगों के साथ उसकी रंजिश थी संभवतया संपत्ति विवाद को लेकर यह फयरिंग हुई है पुलिस मामले की जांच कर रही है कई जगह पर टीम रवाना की गई है जो आरोपियों की तलाश जारी है

ये भी पढ़े...

ऋतुराज गायकवाड़ की दुल्हनिया उत्कर्षा पवार ने क्यों छुए धोनी के पैर, देखें वीडियो

 

Trending news