राहुल गांधी के बांसवाड़ा आते ही कांग्रेस को लगा बड़ा झटका,6 पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा,मालविया के करीबी..
Advertisement
trendingNow1/india/rajasthan/rajasthan2145543

राहुल गांधी के बांसवाड़ा आते ही कांग्रेस को लगा बड़ा झटका,6 पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा,मालविया के करीबी..

Rajasthan Politics: राहुल गांधी के बांसवाड़ा दौरे पर लगा कांग्रेस को बड़ा झटका, 6 पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा,सभी नेता महेंद्रजीत मालविया के करीबी हैं.

 

राहुल गांधी के बांसवाड़ा आते ही कांग्रेस को लगा बड़ा झटका.

Rajasthan Politics: बांसवाड़ा जिले में आज के दिन राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे हैं, उसी दौरान बांसवाड़ा जिले के कांग्रेस के 6 पदाधिकारियों ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया.

बांसवाड़ा जिला प्रमुख रेशम मालविया जो महेंद्रजीत मालविया की पत्नी है उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के अपने इस्तीफे का लेटर भेजा.

 

 जिला प्रमुख के साथ बांसवाड़ा जिले के बागीदौरा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ललित पाटीदार,कलिंजरा मंडल अध्यक्ष हीरालाल ,बड़ोदिया मंडल अध्यक्ष चंदन पटेल,कांग्रेस महासचिव अक्षय राज पाटीदार और छीच मंडल अध्यक्ष नरेंद्र आचार्य ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है.यह सभी नेता बीजेपी के लोकसभा उम्मीदवार महेंद्रजीत सिंह मालविया के करीबी है.

10 तारिक को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी का बांसवाड़ा दौरा है इस दौरान कांग्रेस के कई बड़े नेता बीजेपी का दामन महेंद्रजीत सिंह मालविया के नेतृत्व थामेंगे.

Trending news