सांसद महंत बालक नाथ ने चंद्रयान 3 पर दिया बयान, कहा- PM मोदी का स्वदेशी अभियान ला रहा रंग..
Advertisement
trendingNow1/india/rajasthan/rajasthan1839627

सांसद महंत बालक नाथ ने चंद्रयान 3 पर दिया बयान, कहा- PM मोदी का स्वदेशी अभियान ला रहा रंग..

Alwar today news: भारतीय वैज्ञानिकों द्वारा निर्मित चंद्रयान आज शाम चंद्रमा पर सकुशल उतर गया. चंद्रयान 3 के चंद्रमा पर उतरने को लेकर पूरे भारतीय जनमानस सहित भारतीय वैज्ञानिकों में उत्साह का माहौल है.

सांसद महंत बालक नाथ ने चंद्रयान 3 पर दिया बयान, कहा- PM मोदी का स्वदेशी अभियान ला रहा रंग..

Alwar news: भारतीय वैज्ञानिकों द्वारा निर्मित चंद्रयान आज शाम चंद्रमा पर सकुशल उतर गया. चंद्रयान 3 के चंद्रमा पर उतरने को लेकर पूरे भारतीय जनमानस सहित भारतीय वैज्ञानिकों में उत्साह का माहौल है. इस अवसर पर अलवर के सांसद महंत बालक नाथ ने कहा कि यह पहला स्वनिर्मित चंद्रयान है जो चंद्रमा पर सकुशल उतरा है. इसके लिए भारतीय वैज्ञानिक बधाई के पात्र हैं. उन्होंने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुरू से ही स्वदेशी पर विशेष ध्यान दे रहे हैं. उसी परिकल्पना को साकार भारतीय वैज्ञानिकों ने किया. 

वैज्ञानिकों की मेहनत रंग लाई 
उन्होंने कहा कि वैज्ञानिकों की मेहनत रंग लाई 1 महीने से इस पर विशेष ध्यान दिया जा रहा था और उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जो देश के विकास के लिए कल्पना देखी गई हैं. उन को साकार किया जा रहा है. भारत की आजादी का अमृत महोत्सव चल रहा है और प्रधानमंत्री का विशेष मेहनत और विकास की कड़ी का यह लक्ष्य है कि वर्ष 2047 तक भारत हर तरह से सक्षम हो और पूर्ण रूप से विकसित हो.

यह भी पढ़े- ISRO के 5 बड़े Space Mission, 2023 के अंत तक दुनिया को दिखाएगी अपना दम

वैज्ञानिकों ने कहा की सारे जहां से अच्छा
इस अवसर पर राजस्थान सरकार के मंत्री टीकाराम जूली ने कहा कि जब पहली बार भारत से चंद्रयान चंद्रमा की धरती पर गया था तो तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने वैज्ञानिकों से पूछा कि वहां से भारत कैसा लगता है. तो वैज्ञानिकों ने कहा की सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा. उन्होंने इसके लिए वैज्ञानिकों को भी बधाई दी और कहा कि वैज्ञानिकों की मेहनत रंग लाई है. और इससे देशवासियों की भावना जुड़ी हुई थी.

भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राजस्थान भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता पूजा कपिल मिश्रा ने चंद्रयान 3 के चंद्रमा पर उतरने के लिए इसरो के वैज्ञानिकों और देशवासियों को शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि यह भारत के लिए जश्न और गौरव का क्षण है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल थे. 

यह भी पढ़े- हाथों में हाथ डाले नजर आए तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा, पब्लिक बोली- भाभी-भाभी

उन्होंने इस क्षण को अपनी आंखों से देखा. यह भारत की ताकत और मजबूती का प्रमाण है.भारतीय वैज्ञानिकों के दम पर चंद्रयान-3 चंद्रमा पर सकुशल उतरा है .दक्षिण ध्रुव पर हमारे वैज्ञानिकों ने चंद्रयान 3 उतार कर विश्व रिकॉर्ड बनाया है. यह ताकतवर भारत का प्रमाण है और भारत के विकास में मील का पत्थर साबित होगा .पूरा विश्व भारत की ताकत को देख रहा है.

 

Trending news