अलवर के बहरोड़ में ये क्या? 12 करोड़ रुपए के भ्रष्टाचार की बात! BJP ने बलजीत को घेरा
Advertisement

अलवर के बहरोड़ में ये क्या? 12 करोड़ रुपए के भ्रष्टाचार की बात! BJP ने बलजीत को घेरा

Alwar Behror municipality : अलवर के बहरोड़ से बड़ी खबर है. नगर पालिका चेयरमैन में बहरोड़ नगरपालिका क्षेत्र में 12 करोड़ का भ्रष्टाचार की बात सामने आई है,बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश सहसंयोजक डॉ. शानू यादव ने ये आरोप लगाए हैं.

 

अलवर के बहरोड़ में ये क्या?  12 करोड़ रुपए के भ्रष्टाचार की बात! BJP ने बलजीत को घेरा

Alwar Behror municipality : अलवर के बहरोड़ नगर पालिका में जमकर भ्रष्टाचार होने की खबर है. भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश सहसंयोजक डॉक्टर शानू यादव ने बहरोड़ विधायक बलजीत यादव व नगर पालिका अध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

 सीताराम यादव की अहम भूमिका

भाजपा महिला मोर्चा की संयोजक डॉक्टर सानू यादव ने कार्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बहरोड़ नगर पालिका में भ्रष्टाचार का खुलासा करते कहा कि हमने आईटीआई के तहत पूरी जानकारी मांगी, तो उसमें बहरोड़ नगर पालिका में करीब 10 करोड़ से अधिक का भ्रष्टाचार हुआ है. जिसमें विधायक बलजीत यादव नगर पालिका अध्यक्ष सीताराम यादव की अहम भूमिका रही.

 साथ ही जनता का जो पैसा था वो भी इन दोनों ने मिलकर डकार लिया. अब जनता मन बन चुकी है और आने वाले समय में इन दोनों का सुपड़ा साफ करेगी. चाहे सड़क निर्माण कार्य हो,नाली निर्माण हो,पार्क हो उन सभी को भी नहीं छोड़ा.

उनमें भी विकास के नाम पर छोटा-मोटा कार्यक्रम कराकर सारा पैसा विधायक को दे दिया. साथ ही जनता ने जो जनादेश विधायक को दिया था उसे पर खरा नहीं उतरा.अब ज्यादा समय नहीं बचा है विधानसभा चुनाव में जनता इसका जवाब दें.

Reporter-Amit Yadav

ये भी पढ़ें- किसान आंदोलन: सत्यपाल मलिक का छलका दर्द,बोले- PM से हुआ था झगड़ा, वह बहुत घमंड में थे

 

Trending news