Republic Day Parade: इस गणतंत्र दिवस दिल्ली में दिखेगी MP-छत्तीसगढ़ की झांकी, जानें क्या है थीम
Advertisement
trendingNow1/india/madhya-pradesh-chhattisgarh/madhyapradesh2044899

Republic Day Parade: इस गणतंत्र दिवस दिल्ली में दिखेगी MP-छत्तीसगढ़ की झांकी, जानें क्या है थीम

MP News: गणतंत्र दिवस के मौके पर इस बार दिल्ली के कर्तव्य पथ पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ दोनों राज्यों की झांकी नजर आएगी. दोनों राज्यों की थीम को सिलेक्ट कर लिया गया है. जानिए दोनों थीम के बारे में- 

Republic Day Parade: इस गणतंत्र दिवस दिल्ली में दिखेगी MP-छत्तीसगढ़ की झांकी, जानें क्या है थीम

Republic Day Parade 2024: इस साल गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली में कर्तव्य पथ पर होने वाली राज्यों की सांस्कृतिक झांकी में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की झांकी भी नजर आएगी. ये झांकियां दर्शकों के लिए आकर्षण का विशेष केंद्र रहेंगी. इस साल मध्य प्रदेश की झांकी 'विकास का मूल मंत्र -आत्मनिर्भर नारी' थीम पर रहेगी, जबकि छत्तीसगढ़ की झांकी की थीम  'छत्तीसगढ़ की आदिम जनसंसद की झांकी' है.  दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री ने इस पर खुशी जाहिर की है.

मध्य प्रदेश की झांकी
कर्तव्य पथ पर राज्यों की सांस्कृतिक वैभव और विकास को दर्शाने वाली झांकियों में मध्य प्रदेश की झांकी भी शामिल होगी. इसकी थीम 'विकास का मूल मंत्र -आत्मनिर्भर नारी' है.  ये झांकी आत्मनिर्भर हो रही नारी की प्रतिभा और आत्मविश्वास को दर्शाएगी. जानकारी के मुताबिक झांकी में पहले भारतीय वायुसेना की पहली महिला फाइटर पायलट और प्रदेश की बेटी अवनी चतुर्वेदी लड़ाकू विमान के प्रतिरूप के साथ दिखेंगी. इसके बाद स्व-सहायता समूह की एक महिला कलाकार मटके पर चित्रकारी करते नजर आएंगी.

ये भी पढ़ें- MP Board Exams: एमपी में 5वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी, चेक करें शेड्यूल

इसके बाद झांकी के मध्य भाग में बादल महल गेट चंदेरी की प्रतिकृति और विश्व विख्यात चंदेरी, महेश्वरी, बाग प्रिंट साड़ियों को तैयार करने वाली बुनकर महिलाएं साड़ियों के एक प्रतीकात्मक प्रदर्शनी काउंटर के साथ विक्रय के लिए खड़ी दिखाई देंगी. झांकी के अंतिम भाग में बेहतर पोषण युक्त आहार श्री-अन्न यानि मोटे अनाज (मिलेटस) उत्पादन को प्रोत्साहन की प्रेरणा देती भारत के मिलेट मिशन की ब्रांड एम्बेसेडर और मिलेट क्वीन ऑफ इंडिया के रूप में ख्याति प्राप्त डिंडोरी जिले की लहरी बाई दिखाई देंगी. झांकी के आसपास लोक-नृत्य करती महिलाएं, गोंड जनजातीय की महिला कलाकार आदि भी नजर आएंगी. 

CM मोहन यादव ने दी बधाई
CM मोहन यादव ने इसके लिए बधाई दी हैं. उन्हेंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा- मध्यप्रदेश के लिए अत्यंत प्रसन्नता व गौरव का क्षण. इस वर्ष 'गणतंत्र दिवस' के पावन पर्व पर दिल्ली में कर्तव्य पथ पर निकलने वाली विभिन्न राज्यों की झांकियों में देश के दिल मध्य प्रदेश की झांकी की अद्भुत झलक भी देखने को मिलेगी. 'विकास का मूल मंत्र - आत्मनिर्भर नारी' के हमारे प्रण को यह झांकी और अधिक मजबूत करेगी. वंदे मातरम्. 

छत्तीसगढ़ की झांकी
कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस में नजर आने वाली झांकी की थीम- 'छत्तीसगढ़ की आदिम जनसंसद की झांकी' है. जगदलपुर का मुरिया दरबार और बड़े डोंगर के लिमऊ राजा इसका केंद्रीय विषय होंगे. ये झांकी भारत लोकतंत्र की जननी पर आधारित है. इसमें जनजातीय समाज में आदि-काल से उपस्थित लोकतांत्रिक चेतना और परंपराओं को दर्शाया जाएगा.  इसके लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बधाई दी और इसे प्रदेश के लिए बड़ा अवसर बताया है.

बता दें कि देश के 28 राज्यों में से झांकी के लिए 16 राज्यों की थीम का चयन हुआ है. यानी 26 जनवरी को कर्तव्यपथ पर होने वाली परेड में देश के 16 राज्यों की झांकी देखने को मिलेगी.

Trending news