Chandra Grahan: इस दिन लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानिए सूतक का समय
Advertisement
trendingNow1/india/madhya-pradesh-chhattisgarh/madhyapradesh1666519

Chandra Grahan: इस दिन लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानिए सूतक का समय

Chandra Grahan 2023: 5 मई को बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर इस साल यानी साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण (chandra grahan 2023) लगने वाला है. चंद्र ग्रहण से पहले लगने वाले सूतक को अशुभ माना जाता है. तो आइए जानते हैं कि चंद्र ग्रहण कब लगेगा, सूतक का क्या समय है और यह कहां-कहां दिखाई देगा- 

Chandra Grahan: इस दिन लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानिए सूतक का समय

Lunar eclipse 2023: इस वैशाख महीने की पूर्णिमा यानी बुद्ध पूर्णिमा पर साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण ((chandra grahan) लगने वाला है. यह उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा, जो 4 घंटे का रहेगा. हालांकि, यह भारत में नहीं दिखेगा इसलिए इस ग्रहण का असर भारत में नहीं होगा.इस ग्रहण का सूतक काल भी भारत में नहीं माना जाएगा.

जानें चंद्र ग्रहण का समय और कहां लगेगा 
5 मई को ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, साउथ/ईस्ट अमेरिका, यूरोप और एशिया के कुछ हिस्सों में साल का पहला चंद्र ग्रहण दिखेगा. यह 5 मई की रात 8.45 बजे से शुरू होगा और देर रात  1 बजे तक रहेगा. ग्रहण का परमग्रास समय रात 10.53 बजे है. बता दें कि चंद्र ग्रहण का सूतक 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है, लेकिन यह भारत में दिखाई नहीं देगा इसलिए यहां इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा. 

क्या होता है उपच्छाया चंद्र ग्रहण
जब चांद पर पृथ्वी की छाया सिर्फ एक तरफ रहने के कारण पड़ती है तब उसे उपच्छाया चंद्र ग्रहण कहा जाता है.यानी पूरी पृथ्वी की छाया चांद पर नहीं पड़ती है. 

ये भी पढ़ें-Weekly Horoscope 24- 30 April 2023: मेष, तुला, सिंह और मीन के लिए बेहद शुभ है यह सप्ताह, जानें अपना साप्ताहिक राशिफल

भारत में कब लगेगा पहला चंद्र ग्रहण

भारत में इस साल का पहला और आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर को लगेगा. यह ग्रहण भारत के हिस्सों में दिखाई देगा. भारत के अलावा यह ग्रहण एशिया के कई देशों, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी दक्षिणी अफ्रीका, आर्कटिक, अंटार्कटिका, प्रशांत, अटलांटिक और हिंद महासागर भी दिखेगा. 

चंद्र ग्रहण में न करें ये गलतियां
-ग्रहण के समय न तो खाना बनाना चाहिए और न ही खाना चाहिए
-ग्रहण के समय पूजा-पाठ करने की मनाही होती है
-इस समय मंदिर के गेट बंद कर देने चाहिए या पर्दा डाल देना चाहिए
-ग्रहण के समय सोना नहीं चाहिए
-कोशिश करें कि मंत्रों का उच्चार करें
-गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के समय घर से नहीं निकलना चाहिए
-गर्भवती महिलाएं इस दौरान चाकू और कैंची का इस्तेमाल न करें
-ग्रहण के दौरान पेड़ पौधों को छूने से बचें

Trending news