PM मोदी बोले- चंदा मामा टूर के... पढ़िए राहुल गांधी, CM शिवराज से लेकर एलन मस्क ने क्या कहा?
Advertisement

PM मोदी बोले- चंदा मामा टूर के... पढ़िए राहुल गांधी, CM शिवराज से लेकर एलन मस्क ने क्या कहा?

Chandrayaan 3: 23 अगस्त की शाम को चांद पर जैसे ही सूरज की रोशनी पड़ी, इसरो के चंद्रयान ने उसके साउथ पोल पर लैंडिंग कर इतिहास रच दिया. दक्षिणी ध्रुव पर कामयाब लैंडिंग करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया.

PM मोदी बोले- चंदा मामा टूर के... पढ़िए राहुल गांधी, CM शिवराज से लेकर एलन मस्क ने क्या कहा?

Chandrayaan 3: 23 अगस्त की शाम को चांद पर जैसे ही सूरज की रोशनी पड़ी, इसरो के चंद्रयान ने उसके साउथ पोल पर लैंडिंग कर इतिहास रच दिया. भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव पर कामयाब लैंडिंग करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया.  चांद पर पहुंचकर चंद्रयान-3 ने मैसेज भेजा- मैं अपनी मंजिल पर पहुंच गया हूं. वहीं साउथ अफ्रीका से प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को बधाई देकर कहा- अब चंदामामा दूर के नहीं.

बता दें कि चंद्रयान-3 ने बुधवार शाम 5 बजकर 44 मिनट पर लैंडिंग प्रोसेस शुरू की, इसके बाद अगले 20 मिनट में चंद्रमा की अंतिम कक्षा से 25 किमी का सफर पूरा किया. शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रयान-3 के लैंडर ने चांद पर पहला कदम रखा.

जानिए किसने क्या कहा?
इसरो वैज्ञानिक ने क्या कहा?

ISRO के डायरेक्टर एस. सोमनाथ ने कहा कि अगले 14 दिन हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण है. प्रज्ञान रोवर बाहर आने में एक दिन का समय लगाएगा. वो हमें चांद के वातावरण के बारे में जानकारी देगा. चांद के बाद हमारे कई मिशन कतार में हैं. जल्द सूर्य पर आदिल-L1 भेजा जाएगा. गगनयान पर भी काम जारी है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्या कहा?
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ''जीवन धन्य हो गया है. ये क्षण जीत के पथ पर चलने का है. ये पल 140 धड़कनों का है आज हर घर में उत्सव शुरू हो गया है. मैं चंद्रयान-3 की टीम और देश के वैज्ञानिकों को बधाई देता हूं.'' पीएम मोदी ने कहा कि हम धरती को मां कहते और चांद को मामा कहते हैं. कभी कहा जाता था चंदा मामा बहुत दूर के हैं, अब एक दिन वो भी आएगा जब बच्चे कहा करेंगे चंदा मामा बस एक टूर के हैं. 

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने क्या कहा
चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, "मैं अपने वैज्ञानिकों को बधाई देना चाहता हूं. मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में आगे बढ़ेगा.

राहुल गांधी ने ट्विटर पर लिखा
आज की उपलब्धि के लिए टीम इसरो को बधाई. चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग हमारे वैज्ञानिक समुदाय की दशकों की जबरदस्त प्रतिभा और कड़ी मेहनत का परिणाम है. 1962 के बाद से, भारत का अंतरिक्ष कार्यक्रम नई ऊंचाइयों को छू रहा है और युवा सपने देखने वालों की पीढ़ियों को प्रेरित कर रहा है.  

सीएम शिवराज ने क्या कहा?
सीएम शिवराज ने ट्वीट करते हुए लिखा कि  "चांद पर जय हो"  हमारे इसरो के वैज्ञानिकों ने कर दिखाया. आपकी बुद्धिमत्ता और परिश्रम से लंबे सफर के बाद मिशन #Chandrayaan3 ने आज ऐतिहासिक सफलता प्राप्त की है, जिससे प्रत्येक भारतवासी गर्व से भरा हुआ है. आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी जी के मजबूत संकल्पों का ही परिणाम है कि अब हमारा #VikramLander चांद पर है और पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है. अपना देश निरंतर असाधारण उपलब्धियां हासिल करते हुए रफ्तार के साथ विश्व गुरु बनने की राह पर अग्रसर है.

भूपेश बघेल क्या बोले?
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि अंतरिक्ष में भारत ने आज एक नया आयाम स्थापित कर लिया है, 'मिशन चंद्रयान-3' की सफलता हम सभी के लिए एक गौरवपूर्ण क्षण हैं. इस मिशन से जुड़े सभी वैज्ञानिकों एवं सदस्यों को इस सफलता पर अशेष शुभकामनाएं, आज आप सभी ने हम सभी देशवासियों को गौरव का पल दिया है. आप सबको देश का सलाम

कमलनाथ ने क्या कहा?
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि नेहरू जी की वैज्ञानिक सोच के परिणाम और इसरो के चंद्र-अभियान की सफलता के लिए हर भारतवासी व वैज्ञानिक को बधाई और मानवता के कल्याणार्थ भावी चंद्र-शोध के लिए शुभकामनाएं.

एलन मस्क ने क्या कहा?
सोशल मीडिया पर एक ट्वीट वायरल हो रहा है.  जिसमें बताया गया है कि चंद्रयान-3 का बजट हॉलीवुड के क्रिस्टोफर नोलन की विज्ञान-फंतासी आधारित फिल्म 'इंटरस्टेलर' से भी कम है. एलन मस्क ने इस पर प्रतिक्रिया दी है. X (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट का जवाब देते हुए कहा, ''मिशन भारत के लिए अच्छा है.''

Trending news