Constitution Day 2022: संविधान के बारे में जानिए ये 26 बातें, जिसने बनाया इसे खास
Advertisement

Constitution Day 2022: संविधान के बारे में जानिए ये 26 बातें, जिसने बनाया इसे खास

भारत का संविधान 26 नवंबर 1949 को बनकर तैयार हुआ था. भारत जैसे बड़े देश की व्यवस्था संविधान से ही चलती है. आज ही के दिन संविधान सभा ने इसे अपनाया था और 26 जनवरी 1950 को हमारे देश का संविधान लागू हुआ था. भीमराव अंबेडकर (Bhimrao Ambedkar) को भारतीय संविधान का जनक यानी निर्माता कहा जाता है.

Constitution Day 2022: संविधान के बारे में जानिए ये 26 बातें, जिसने बनाया इसे खास

नई दिल्ली: भारत का संविधान 26 नवंबर 1949 को बनकर तैयार हुआ था. भारत जैसे बड़े देश की व्यवस्था संविधान से ही चलती है. आज ही के दिन संविधान सभा ने इसे अपनाया था और 26 जनवरी 1950 को हमारे देश का संविधान लागू हुआ था. भीमराव अंबेडकर (Bhimrao Ambedkar) को भारतीय संविधान का जनक यानी निर्माता कहा जाता है. (Father Of Indian Constitution). आज का दिन संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है तो चलिए हम आपको भारतीय संविधान के बारे में 26 खास बातें बताते हैं.. जो शायद आपने पहले न सुनी हों...

1. हमारे भारतीय संविधान की मूल कॉपी हिंदी और इंग्लिश दो भाषाओं में लिखी गई थी.
2. हमारा संविधान दुनिया का सबसे बड़ा संविधान है.
3. प्रेम बिहारी रायजादा ने इसे खास शैली में लिखा है.
4. शांति निकेतन के कलाकारों ने इसके हर पेज को खास तरीके से सजाया है.
5. संविधान में देश के नागरिकों के न्याय, स्वतंत्रता और समानता की सुरक्षा तय की गई है.
6. संविधान की प्रास्तावना अमेरिकी संविधान से ली गई है.
7. संविधान की प्रस्तावना को संविधान की कुंजी या आत्मा भी कहा जाता है.
8. हमारे संविधान को बनने लगे 2 साल, 11 महीना और 17 दिन का समय लगा.
9. भारतीय संविधान के निर्माण में 10 देशों के संविधान से महत्वपूर्ण तत्व लिए गए हैं.
10. 10 देशों में अमेरिका, ब्रिटेन, आयरलैंड, ऑस्ट्रेलिया, सोवियत रूस, जापान, फ्रांस, कनाडा, दक्षिण अफ्रीका और जर्मनी शामिल हैं.
11. संविधान सभा पर उस समय के हिसाब से लगभग 1 करोड़ रुपए का खर्च आया था.
12. संप्रभुता, समाजवाद, धर्मनिरपेक्षता और लोकतांत्रिक गणराज्य, नागरिकों को न्याय, समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व की बात संविधान में कही गई है.
13. 26 जनवरी 1950 को ही अशोक चक्र चक्र को बतौर राष्ट्रीय चिन्ह भी स्वीकार किया गया था.
14. संविधान के नियमानुसार, गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति और स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री देश को संबोधित करेंगे.
15.  भारतीय संविधान की मूल प्रति में 1857 की महान क्रांति के दो नायक महारानी लक्ष्मी बाई और टीपू सुल्तान की भी तस्वीर छपी है.
16. भारतीय संविधान की मूल प्रति को नाइट्रोजन गैस की एक चेंबर में रखा है. ये गैस चैंबर संसद भवन के पुस्तकालय में बनाई गई है.
17. संविधान सभा में कुल 389 सदस्य थे लेकिन जब देश का बंटवारा हुआ तो उस समय केवल 299 सदस्य रहे.
18. संविधान सभा के मुख्य सदस्य डॉ राव आंबेडकर, पंडित जवाहरलाल नेहरू, सरदार वल्लव भाई पटेल, डॉ राजेंद्र प्रसाद, मौलाना अबुल कलाम आजाद, श्यामा प्रसाद मुखर्जी इत्यादि प्रमुख सदस्य थे.
19.जबलपुर के राम मनोहर सिन्हा ने  संविधान के मुख्य पृष्ठ को सजाने और संवारने का काम किया था. 
20. संविधान की मूल कॉपी का वजन 13 किलो का है.
21. प्रेम बिहारी नारायण रायजादा ने इस शर्तों के साथ लिखा था.
21. प्रेम बिहारी नारायण रायजादा की शर्त थी, कि संविधान के हर पेज पर उनका नाम हो और सबसे आखिरी में उनके दादाजी का.
22. भारत के संविधान में 6 मौलिक अधिकार है.
 समानता का अधिकार 
 स्वतन्त्रता का अधिकार 
 धार्मिक स्वतन्त्रता का अधिकार
 संस्कृति व शिक्षा का अधिकार
 शोषण के विरुद्ध अधिकार
 संवैधानिक उपचारों का अधिकार
अमेरिकी संविधान से ली गई है भारत के संविधान की प्रस्तावना
23. संविधान लागू होने के समय इसमें 395 अनुच्छेद, 8 अनुसूचियां और 22 भाग थे, जो वर्तमान में बढ़कर 448 अनुच्छेद, 12 अनुसूचियां और 25 भाग हो गए हैं.
24. 26 नवंबर 1949 संविधान दिवस अंतिम ड्राफ्ट तैयार हुआ
25.  24 जनवरी 1950 संविधान सभा के 284 मेंबर्स ने संविधान पर हस्ताक्षर किया.
26. 26 जनवरी 1950 भारत का संविधान देशभर में लागू..........

Trending news