Lok Sabha Election: कांग्रेस की चौथी लिस्ट जारी, जानिए मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में किसे मिला टिकट
Advertisement

Lok Sabha Election: कांग्रेस की चौथी लिस्ट जारी, जानिए मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में किसे मिला टिकट

Congress Candidate List: कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए चौथी लिस्ट जारी कर दी है. इसमें मध्य प्रदेश के 12 प्रत्याशियों और छत्तीसगढ़ की बस्तर सीट से एक प्रत्याशी के नाम शामिल है. जानिए आपकी सीट से कांग्रेस ने किसने टिकट दिया है.   

Lok Sabha Election: कांग्रेस की चौथी लिस्ट जारी, जानिए मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में किसे मिला टिकट

Congress Candidate List Release : शनिवार देर रात कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए अपनी चौथी लिस्ट जारी कर दी है. लंबे इंतजार के बाद सामने आई इस लिस्ट में कुल 46 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं. इस लिस्ट में मध्य प्रदेश की 12 सीटों के लिए प्रत्यशियों के नाम घोषित किए गए हैं. जबकि छत्तीसगढ़ की एक सीट से नाम सामने आया है.  

MP के लिए 12  प्रत्याशियों के नाम का ऐलान

सागर से गुड्डू राजा बुंदेला
रीवा से नीलम अभय मिश्रा
शहडोल से विधायक फुन्देलाल मार्को 
जबलपुर से दिनेश यादव
बालाघाट से सम्राट सारस्वत
होशंगाबाद से संजय शर्मा
भोपाल से अरुण श्रीवास्तव
राजगढ़ से दिग्विजय सिंह 
उज्जैन से महेश परमार 
मंदसौर से दिलीप सिंह गुर्जर
रतलाम-झाबुआ से कांतिलाल भूरिया
इंदौर से अक्षय कांति बम

 

छत्तीसगढ़ के लिए एक प्रत्याशी के नाम का ऐलान

कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ की सिर्फ एक सीट-बस्तर के लिए प्रत्याशी के नाम का ऐलान किया है. बस्तर से कवासी लखमा को उम्मीदवार बनाया गया है. 

MP-छत्तीसगढ़ की सीट पर फंसा पेंच

मध्य प्रदेश की 6 सीटों पर अभी भी कांग्रेस प्रत्याशियों के नाम का ऐलान होना बाकी है, जबकि छत्तीसगढ़ की 4 सीटों पर भी कांग्रेस प्रत्याशियों की तस्वीर साफ नहीं हो पाई है. 

MP की 22 सीटों पर प्रत्याशियों की तस्वीर साफ

 




लोकसभा सीट BJP प्रत्याशी कांग्रेस प्रत्याशी
मुरैना शिवमंगल सिंह तोमर -
भिंड संध्या राय फूल सिंह बैरया
ग्वालियर भारतसिंह कुशवाह -
गुना ज्योतिरादित्य सिंधिया -
सागर लता वानखेड़े गुड्डू राजा बुंदेला
टीकमगढ़ वीरेंद्र खटीक पंकज अहिरवार
दमोह राहुल लोधी -
खजुराहो वीडी शर्मा  
सतना गणेश सिंह सिद्धार्थ कुशवाहा
रीवा जनार्दन मिश्रा नीलम अभय मिश्रा
सीधी राजेश मिश्रा कमलेश्वर पटेल
शहडोल हिमाद्री सिंह फुन्देलाल मार्को
जबलपुर आशीष दुबे दिनेश यादव
मंडला फग्गन सिंह कुलस्ते ओमकार सिंह मरकाम
बालाघाट भारती पारधी सम्राट सारस्वत
छिंदवाड़ा विवेक बंटी साहू नकुलनाथ
होशंगाबाद दर्शनसिंह चौधरी संजय शर्मा
विदिशा शिवराज सिंह चौहान -
भोपाल आलोक शर्मा अरुण श्रीवास्तव
राजगढ़ रोडमल नागर दिग्विजय सिंह
देवास महेंद्र सिंह सोलंकी राजेंद्र मालवीय
उज्जैन अनिल फिरोजिया महेश परमार
मंदसौर सुधीर गुप्ता दिलीप सिंह गुर्जर
रतलाम अनिता नागर सिंह चौहान कांतिलाल भूरिया
धार सावित्री ठाकुर राधेश्या मुवेल
इंदौर शंकर लालवानी अक्षय कांति बम
खरगोन गजेंद्र उमराव सिंह पटेल पोरलाल खरते
खंडवा ज्ञानेश्वर पाटिल -
बैतूल दुर्गादास उइके रामू टेकाम
   

 

छत्तीसगढ़ की 7 सीटों पर तस्वीर साफ

लोकसभा सीट BJP प्रत्याशी कांग्रेस प्रत्याशी
रायपुर  बृजमोहन अग्रवाल विकास उपाध्याय
दुर्ग   विजय बघेल राजेंद्र साहू
राजनांदगांव संतोष पांडेय भूपेश बघेल
कोरबा सरोज पांडेय ज्योत्सना महंत
 सरगुजा चिंतामणि महाराज  
 रायगढ़ राधेश्याम राठिया  
बिलासपुर  तोखन साहू  
महासमुंद रूपकुमारी चौधरी ताम्रध्वज साहू
बस्तर महेश कश्यप कवासी लखमा
कांकेर भोजराज नाग  
जांजगीर-चांपा कमलेश जांगड़े डॉ. शिवकुमार डहरिया

 

Trending news