प्रीतम लोधी के विकल्प के लिए BJP की बड़ी रणनीति, इन नेताओं को सौंपी गई पिछड़े वर्ग की जिम्मेदारी
Advertisement
trendingNow1/india/madhya-pradesh-chhattisgarh/madhyapradesh1422517

प्रीतम लोधी के विकल्प के लिए BJP की बड़ी रणनीति, इन नेताओं को सौंपी गई पिछड़े वर्ग की जिम्मेदारी

BJP OBC Cell District Incharges: विधानसभा चुनाव 2023 से पहले बीजेपी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नारायण सिंह कुशवाहा ने ओबीसी वर्ग को भाजपा से जोड़े रखने के लिए जिला प्रभारी नियुक्त किए हैं.

BJP OBC Cell District Incharges

प्रमोद शर्मा/भोपाल: मध्यप्रदेश में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं और विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी पूरी तैयारी में लगी है.इसी क्रम में भाजपा से निष्काषित नेता प्रीतम सिंह लोधी के तेवर से भाजपा से ओबीसी वर्ग न छिटक जाए.इसको लेकर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नारायण सिंह कुशवाह ने जिला प्रभारियों की नियुक्ति की है. बीजेपी द्वारा बनाए गए जिला प्रभारियों की जिम्मेदारी होगी कि ओबीसी वर्ग को भाजपा से कनेक्ट रखे. गौरतलब है कि ब्राह्मणों पर कथित विवादित टिप्पणी करने को लेकर बीजेपी के वरिष्ठ नेता प्रीतम सिंह लोधी को निलंबित कर दिया गया था.जिसके बाद से प्रीतम को लेकर उनके समाज के कई लोगों द्वारा इसका विरोध किया गया था. 

सभी जिला प्रभारियों की लिस्ट

मुरैना - रामअवतार शिवहरे, 
भिंड - बलवीर निवोरिया
दतिया-चेतन सोनी
ग्वालियर नगर - हरिशंकर धाकड 
ग्वालियर ग्रामीण -श्रीलाल कुशवाहा
श्योपुर - सुल्तान सिंह बघेल
शिवपुरी - भगवानदास प्रजापति 
गुना - धनपाल यादव
अशोकनगर - भरत धाकड
सागर - राजीव कंसाना
टीकमगढ - जयप्रकाश ताम्रकार
निवाड़ी - प्रमोद यादव
छतरपुर - गोरेलाल सेन
दमोह - आनंद कुर्मी
पन्ना - दयानंद कुशवाह
रीवा - शंकर सोनी
सतना - पुष्पेन्द्र पटेल
सीधी - भोलेनाथ शाह
सिंगरौली - इन्द्रमणि सिंह
शहडोल - भागीरथी पटेल
अनूपपुर - अमृतलाल जायसवाल
उमरिया -अन्नू नामदेव
जबलपुर नगर - अनिल धुवारे
जबलपुर ग्रामीण-नितिन नामदेव
कटनी - अवधेश यादव
डिंडोरी -कमल गुमास्ता 
मंडला -जगदेव पटेल
बालाघाट प्रताप पटेल
सिवनी - भरत यादव
नरसिंहपुर - राजीव जायसवाल
छिंदवाडा - गिरधारीलाल सनोडिया
नर्मदापुरम - मुकेश कुशवाह 
हरदा - बलराम दावठा
बैतूल - रूपेश महोबे
भोपाल - नगर राघवेन्द्र यादव
भोपाल ग्रामीण-चन्द्रमोहन साहू
रायसेन- प्रेमनारायण विश्वकर्मा
विदिशा -भाव सिंह राजपूत
सीहोर - चंदरसिंह परमार
राजगढ़ -सारिका वर्मा
इंदौर - नगर अरविन्द चौहान
इंदौर ग्रामीण - विनोद माली
खण्डवा - राजकुमार सांखला
बुरहानपुर - राजेश पाटीदार
खरगौन - राजेन्द्र भावसार
बड़वानी - सदाशिव कुशवाहा
अलीराजपुर - विजय चौहान
झाबुआ - धन्नालाल राठौर
धार - संजय सोनी
उज्जैन नगर - महेश बैरागी
उज्जैन ग्रामीण- योगेश गब्बर भाटी
शाजापुर - सुंदर यादव
आगर -धीरज आंजना
देवास -रंजना कुशवाह
रतलाम - मोनू आण्या
मंदसौर-रामेश्वर धनगर
नीमच - राकेश यादव 

Trending news