Karwa Chauth 2023: करवा चौथ पर इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा, पति-पत्नी के रिश्ते में बना रहेगा प्यार
Advertisement
trendingNow1/india/madhya-pradesh-chhattisgarh/madhyapradesh1938831

Karwa Chauth 2023: करवा चौथ पर इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा, पति-पत्नी के रिश्ते में बना रहेगा प्यार

Karwa Chauth 2023 Date: हर साल कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को करवा चौथ व्रत रखा जाता है. इस साल करवा चौथ का व्रत बुधवार, 1 नवंबर को रखा जाएगा. ऐसे में आइए जानते हैं करवा चौथ पर पूजा का शुभ मुहूर्त.

 

Karwa Chauth 2023: करवा चौथ पर इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा, पति-पत्नी के रिश्ते में बना रहेगा प्यार

Kab hai Karwa Chauth 2023: करवा चौथ विवाहित महिलाओं के लिए अपने पति की सलामती के लिए व्रत रखने का एक विशेष दिन है. हर साल कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को करवा चौथ व्रत रखा जाता है. इस साल करवा चौथ का व्रत बुधवार, 1 नवंबर को रखा जाएगा.ऐसे में आइए जानते हैं करवा चौथ की सही तारीख, शुभ समय और चंद्रोदय का समय.

इस  शुभ मुहूर्त में करें पूजा
वैदिक पंचांग के आधार पर कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 31 अक्टूबर को रात्रि 09:30 बजे प्रारंभ होकर 1 नवंबर को रात्रि 09:19 बजे समाप्त होगी. करवा चौथ का व्रत 1 नवंबर, बुधवार को रखना उचित रहेगा. यह व्रत 13 घंटे 42 मिनट तक चलेगा, जो सूर्योदय सुबह 06:33 बजे से शुरू होकर रात 08:15 बजे चंद्रोदय तक रहेगा. वहीं 1 नवंबर 2023 को करवा चौथ की पूजा का शुभ समय शाम 05:36 बजे से शाम 06:54 बजे तक है. व्रती महिलाओं को पूजा के लिए 1 घंटा 18 मिनट का समय मिलेगा.

यह भी पढ़ें: Tulsi Stotra: कार्तिक मास में करें इस तुलसी स्त्रोत का पाठ, जीवन में बनी रहेगी सुख-समृद्धि

 

किस शहर में कब दिखेगा चांद -
दिल्ली : चंद्रोदय रात 08 बजकर 15 मिनट पर होगा
मुंबई : चंद्रोदय रात 08 बजकर 59 मिनट पर होगा
पुणे : चंद्रोदय रात 08 बजकर 56 मिनट पर होगा
कोलकाता : चंद्रोदय रात 07 बजकर 46 मिनट पर होगा
पटना : चंद्रोदय रात 07 बजकर 51 मिनट पर होगा
लखनऊ : चंद्रोदय रात 08 बजकर 05 मिनट पर होगा
वडोदरा : चंद्रोदय रात 08 बजकर 49 मिनट पर होगा
कानपुर : चंद्रोदय रात 08 बजकर 08 मिनट पर होगा
प्रयागराज : चंद्रोदय रात 08 बजकर 05 मिनट पर होगा
बनारस : चंद्रोदय रात 08 बजकर 00 मिनट पर होगा
जयपुर : चंद्रोदय रात 08 बजकर 19 मिनट पर होगा
जोधपुर : चंद्रोदय रात 08 बजकर 26 मिनट पर होगा
उदयपुर : चंद्रोदय रात 08 बजकर 41 मिनट पर होगा
भोपाल : चंद्रोदय रात 08 बजकर 29 मिनट पर होगा
जबलपुर : चंद्रोदय रात 08 बजकर 19 मिनट पर होगा
अहमदाबाद : चंद्रोदय रात 08 बजकर 50 मिनट पर होगा
देहरादून : चंद्रोदय रात 08 बजकर 06 मिनट पर होगा

Trending news